श्रीमद्भगवद्गीता -श्रील् प्रभुपाद पृ. 31

श्रीमद्भगवद्गीता यथारूप -श्री श्रीमद् ए.सी. भक्तिवेदान्त स्वामी प्रभुपाद

Prev.png

कुरुक्षेत्र के युद्धस्थल में सैन्यनिरीक्षण
अध्याय-1 : श्लोक-42

दोषैरेतै कुलघ्नानां वर्णसड्करकारकै:।
उत्साद्यन्ते जातिधर्माः कुलधर्माश्च शाश्वताः॥[1]

भावार्थ

जो लोग कुल-परम्परा को विनष्ट करते हैं, और इस तरह अवांछित सन्तानों को जन्म देते हैं, उनके दुष्कर्मों से समस्त प्रकार की सामुदायिक योजनाएँ तथा पारिवारिक कल्याण-कार्य विनष्ट हो जाते हैं।

तात्पर्य

सनातन-धर्म या वर्णाश्रम-धर्म द्वारा निर्धारित मानव समाज के चारों वर्णों के लिए सामुदायिक योजनाएँ तथा पारिवारिक कल्याण-कार्य इसलिए नियोजित हैं कि मनुष्य चरम मोक्ष प्राप्त कर सके। अतः समाज के अनुत्तरदायी नायकों द्वारा सनातन-धर्म परम्परा के विखण्डन से उस समाज में अव्यवस्था फैलती है, फलस्वरूप लोग जीवन के उद्देश्य विष्णु को भूल जाते हैं। ऐसे नायक अंधे कहलाते हैं, और जो लोग इनका अनुगमन करते हैं वे निश्चय ही कुव्यवस्था की ओर अग्रसर होते हैं।

Next.png

टीका टिप्पणी और संदर्भ

  1. दोषैः – ऐसे दोषों से; एतैः – इन सब; कुलघ्नानाम् – परिवार नष्ट करने वालों का; वर्ण-सङकर – अवांछित संतानों के; कारकैः – कारणों से; उत्साद्यन्ते – नष्ट हो जाते हैं; जाति-धर्माः – सामुदायिक योजनाएँ; कुल-धर्माः – पारिवारिक परम्पराएँ; च – भी; शाश्वताः – सनातन।

संबंधित लेख

वर्णमाला क्रमानुसार लेख खोज

                                 अं                                                                                                       क्ष    त्र    ज्ञ             श्र    अः