श्रीमद्भगवद्गीता -श्रील् प्रभुपाद पृ. 292

श्रीमद्भगवद्गीता यथारूप -श्री श्रीमद् ए.सी. भक्तिवेदान्त स्वामी प्रभुपाद

Prev.png

ध्यानयोग
अध्याय 6 : श्लोक-36

असंयतात्मना योगो दुष्प्राप इति मे मतिः।
वश्यात्मना तु यतता शक्योऽवाप्तुमुपायतः॥[1]

भावार्थ

जिसका मन उच्छृंखल है, उसके लिए आत्म-साक्षात्कार कठिन कार्य होता है, किन्तु जिसका मन संयमित है और जो समुचित उपाय करता है उसकी सफलता ध्रुव है। ऐसा मेरा मत है।

तात्पर्य

भगवान घोषणा करते हैं कि जो व्यक्ति मन को भौतिक व्यापारों से विलग करने का समुचित उपचार नहीं करता, उसे आत्म-साक्षात्कार में शायद ही सफलता प्राप्त हो सके। भौतिक भोग में मन लगाकर योग का अभ्यास करना मानो अग्नि में जल डाल कर उसे प्रज्ज्वलित करने का प्रयास करना हो। मन का निग्रह किये बिना योगाभ्यास समय का अपव्यय है। योग का ऐसा प्रदर्शन भले ही भौतिक दृष्टि से लाभप्रद हो, किन्तु जहाँ तक आत्म-साक्षात्कार का प्रश्न है यह सब व्यर्थ है। अतः मनुष्य को चाहिए कि भगवान की दिव्य प्रेमाभक्ति में निरन्तर मन को लगाकर उसे वश में करे। कृष्णभावनामृत में प्रवृत्त हुए बिना मन को स्थिर कर पाना असम्भव है। कृष्णभावनाभावित व्यक्ति बिना किसी अतिरिक्त प्रयास के ही योगाभ्यास का फल सरलता से प्राप्त कर लेता है, किन्तु योगाभ्यास करने वाले को कृष्णभावनाभावित हुए बिना सफलता नहीं मिल पाती।

Next.png

टीका टिप्पणी और संदर्भ

  1. असंयत – उच्छृंखल; आत्मना – मन के द्वारा; योगः – आत्म-साक्षात्कार; दुष्प्रापः – प्राप्त करना कठिन; इति – इस प्रकार; मे – मेरा; मतिः – मत; वश्य – वशीभूत; आत्मना – मन से; तु – लेकिन; यतता – प्रयत्न करते हुए; शक्यः – व्यावहारिक; अवाप्तुम् – प्राप्त करना; उपायतः – उपयुक्त साधनों द्वारा।

संबंधित लेख

वर्णमाला क्रमानुसार लेख खोज

                                 अं                                                                                                       क्ष    त्र    ज्ञ             श्र    अः