श्रीमद्भगवद्गीता -श्रील् प्रभुपाद पृ. 224

श्रीमद्भगवद्गीता यथारूप -श्री श्रीमद् ए.सी. भक्तिवेदान्त स्वामी प्रभुपाद

Prev.png

दिव्य ज्ञान
अध्याय 4 : श्लोक- 37

यथैधांसि समिद्धोऽग्निर्भस्मसात्कुरुतेऽर्जुन।
ज्ञानाग्निः सर्वकर्माणि भस्मसात्कुरुते तथा॥[1]

भावार्थ

जैसे प्रज्ज्वलित अग्नि ईंधन को भस्म कर देती है, उसी तरह हे अर्जुन! ज्ञान रूपी अग्नि भौतिक कर्मों के समस्त फलों को जला डालती है।

तात्पर्य

आत्मा तथा परमात्मा सम्बन्धी पूर्णज्ञान तथा उनके सम्बन्ध की तुलना यहाँ अग्नि से की गई है। यह अग्नि न केवल समस्त पापकर्मों के फलों को जला देती है, अपितु पुण्यकर्मों के फलों को भी भस्मसात करने वाली है। कर्मफल की कई अवस्थाएँ हैं- शुभारम्भ, बीज, संचित आदि। किन्तु जीव को स्वरूप का ज्ञान होने पर सब कुछ भस्म हो जाता है, चाहे वह पूर्ववर्ती हो या परवर्ती। वेदों में [2] कहा गया है- उभे उहैवैष एते तरत्य मृतः साध्वासाधूनी- "मनुष्य पाप तथा पुण्य दोनों ही प्रकार के कर्म फलों को जीत लेता है।"

Next.png

टीका टिप्पणी और संदर्भ

  1. यथा - जिस प्रकार से; एधांसि - ईंधन को; समिद्धः - जलती हुई; अग्निः - अग्नि; भस्म-सात् - राख; कुरुते - कर देती है; अर्जुन - हे अर्जुन; ज्ञान-अग्निः - ज्ञान रूपी अग्नि; सर्व-कर्माणि - भौतिक कर्मों के समस्त फल को; भस्मसात् - भस्म, राख; कुरुते - करती है; तथा - उसी प्रकार से।
  2. (बृहदारण्यक उपनिषद् 44. 2. 2

संबंधित लेख

वर्णमाला क्रमानुसार लेख खोज

                                 अं                                                                                                       क्ष    त्र    ज्ञ             श्र    अः