श्रीकृष्ण गीतावली -तुलसीदास पृ. 50

श्रीकृष्ण गीतावली

Prev.png
8. गोपी-विरह
राग मलार

(43)
दीन्ही है मधुप सबहि सिख नीकी।
सोइ आदरौ, आस जाके जियँ बारि बिलोवत घी की ।। 1 ।।
बुझी बात कान्ह कुबरी की, मधुकर कछु जनि पूछौ।
ठालीं ग्वालि जानि पठए, अलि, कह्यो है पछोरन छूछौ ।। 2 ।।
हमहूँ कछुक लखी ही तब की[1] औरेब[2] नंदलला की।
ये अब लही चतुर चेरी पै चोखी चाल चलाकी ।। 3 ।।
गए कर तें घर तें, आँगन तें ब्रजहू तें ब्रजनाथ।
तुलसी प्रभु गयो चहत मनहु तें, सो तो है हमारे हाथ ।। 4 ।।

तुलसीदास जी के शब्दों में एक सखी बोली - (अरी सखियो!) भ्रमर ने सबको अच्छी सीख दी है। जिसके मन में जल को मथने से घी प्राप्त करने की आशा हो, वही इस (सारहीन) सीख का आदर करे ।। 1 ।। हमने कन्हैया और कुब्जा की (सारी) बात समझ ली। (अब) मधुकर से कुछ भी मत पूछो। हम गोपियों को (बिलकुल) निठल्ली (बेकाम) समझकर ही उन्होंने (इस) भ्रमर को धान की भूसी फटकने के लिये कहला भेजा है (निस्सार ज्ञान का उपदेश कहलाया है) ।। 2 ।। हमने (जब वे व्रज में थे,) उन दिनों (भी) नन्दनन्दन की तिरछी चालें देख ली थीं; पर अब तो चतुर दासी से उन्होंने चोखी चालाकी की चाल सीख ली है।। 3 ।। वे व्रजनाथ (हमारे) हाथों से, घर से, आँगन से और व्रज से तो (निकलकर) चले ही गये। अब वे (हमारे मन को छूछे ज्ञान के गड़हे में डालकर) चले ही चले जाना चाहते हैं, पर (वे ऐसा कभी नहीं कर सकते, क्योंकि) यह तो हमारे हाथ में है (हम उन्हें अपने मन से कभी नहीं जाने देंगी)।। 4 ।।

Next.png

टीका टिप्पणी व संदर्भ

  1. ही
  2. औरे

संबंधित लेख

श्रीकृष्ण गीतावली -तुलसीदास
क्रम संख्या पाठ का नाम पृष्ठ संख्या
1. बाल-लीला 1
2. गोपी-उपालम्भ 4
3. उलूखल-बन्धन 15
4. इन्द्रकोप-गोवर्धन-धारण 21
5. गोचारण अथवा छाक-लीला 40
6. यमुना तट पर वंशीवादन 24
7. शोभा-वर्णन 5
8. गोपी-विरह 29
9. भक्त-मर्यादा-रक्षण 71
पदों की वर्णानुक्रमणिका
1. अब सब साँची कान्ह तिहारी। 6
2. अबहिं उरहनो दै गई, बहुरौ फिरि आई। 8
3. अब ब्रज बास महरि किमि कीबो। 9
4. आजु उनीदे आए मुरारी। 26
5. आलि! अब कहुँ जनि नेह निहारि। 33
6. आली! टति अनुचित, उतरु न दीजैं। 52
7. ऊधो! या ब्रज की दसा बिचारौ। 40
8. ऊधो जू कह्यो तिहारोह कीबो। 42
9. ऊधो! यह ह्या न कछू कहिबे ही। 47
10. ऊधो हैं बड़े, कहैं सोइ कीजै। 53
11. ऊधो! प्रीति करि निरमोहियन सों को न भयो दुख दीन?। 63
12. ऐसो हौंहुँ जानति भृंग! 62
13. कबहुँ न जात पराए धामहिं। 5
14. कहा भयो कपट जुआ जौ हौं हारी। 71
15. करि है हरि बालक की सी केलि। 32
16. कही है भली बात सब के मन मानी। 56
17. कान्ह, अलि, भए नए गुरू ग्यानी। 54
18. काहे को कहत बचन सँवरि। 61
19. कोउ सखि नई बात सुनि आई। 39
20. कौन सुनै अलि की चतुराई। 59
21. गहगह गगन दुंदुभी बाजी। 73
22. गावत गोपात लाल नीकें राग नट हैं। 24
23. गोपाल गोकुल बल्लवी प्रिय गोप गोसुत बल्लभं। 28
24. गेकुल प्रीति नित नई जानि। 25
25. छपद! सुनहु बर बचन हमारे। 66
26. छाँडो मेरे ललन! ललित लरिकाई। 13
27. छोटी मोटी मीसी रोटी चिकनी चुपरि कै तू 2
28. जब ते ब्रज तजि गये कन्हाई। 35
29. जानी है ग्वालि परी फिरि फीकें। 10
30. जो पै अलि! अंत इहै करिबो हो। 46
31. जौलौं हौं कान्ह रहौं गुन गोए। 11
32. टेरीं (कान्ह) गोबर्धन गैया। 22
33. ताकी सिख ब्रज न सुनैगो कोउ भोरें। 51
34. तोहि स्याम की सपथ जसोदा! आइ देखु गृह मेंरें। 3
35. दीन्ही है मधुप सबहि सिख नीकी। 50
36. देखु सखी हरि बदन इंदु पर। 25
37. नहिं कछु दोष स्याम को माई। 30
38. ब्रज पर घन घमंड करि आए। 21
39. बिछुरत श्रीब्रजराज आजु 29
40. भली कही, आली हमहुँ पहिचाने। 25
41. भूलि न जात हौं काहू के काऊ। 45
42. महरि तिहारे पायँ परौं, अपनो ब्रज लीजै। 7
43. मधुकर! कहहु कहन जो पारौ। 41
44. मधुकर! कान्ह कही ते न होही। 48
45. मधुप! समुझि देखहु मन माही। 68
46. मधुप! तुम्ह कान्ह ही की कही क्यों न कही है? 49
47. ( माता) लै उछंग गोबिंद मुख बार-बार निरखै। 1
48. मेने जान और कछु न मन गुनिए। 44
49. मो कहँ झूठेहुँ दोष लगावहिं। 4
50. मोको अब नयन भए रिपु माई! 69
51. ललित लालन निहारि, महरि मन बिचारि, 19
52. लागियै रहति नयननि आगे तें 34
53. लेत भरि भरि नीर कान्ह कमल नैन। 16
54. सब मिलि साहस करिय सयानी। 55
55. ससि तें सीतल मोकौं लागै माई री! तरनि। 36
56. सो कहौ मधुप! जे मोहन कहि पठई। 43
57. सुनत कुलिस सम बचन तिहाने। 64
58. संतत दुखद सखी! रजनीकर। 37
59. हरि को ललित बदन निहारु 15
60. हा हा री महरि! बारो, कहा रिस बस भई, 17
61. हे हम समाचार सब पाए। 57

वर्णमाला क्रमानुसार लेख खोज

                                 अं                                                                                                       क्ष    त्र    ज्ञ             श्र    अः