शतघ्नी अस्त्र का उल्लेख हिन्दू पौराणिक महाकाव्य महाभारत में हुआ है। यह मुद्गर के आकार का बेंट वाला, लोहे का बना, चार हाथ लम्बा एक बृहत आयुध था। जैसा कि इसके नाम से ही प्रकट है, इसके प्रहार से सौ आदमी मर सकते थे। सम्भवतः यह एक यन्त्र के द्वारा चलाया जाता था, जो परकोटे पर चढ़ाया हुआ होता था।
टीका टिप्पणी और संदर्भ
महाभारत शब्दकोश |लेखक: एस.पी. परमहंस |प्रकाशक: दिल्ली पुस्तक सदन, दिल्ली |संकलन: भारत डिस्कवरी पुस्तकालय |पृष्ठ संख्या: 132 |
संबंधित लेख
|