विदुर का शरीर की अनित्यता बताते हुए शोक त्यागने के लिए कहना

महाभारत स्त्री पर्व में जलप्रदानिक पर्व के अंतर्गत तीसरे अध्याय में विदुर का धृतराष्ट्र से शरीर की अनित्यता बताते हुए शोक त्यागने के लिए कहने का वर्णन किया है, जो इस प्रकार है[1]

विदुर का धृतराष्ट्र के प्रश्न का उत्तर देना

धृतराष्ट्र बोले- परम बुद्धिमान विदुर! तुम्‍हारा उत्तम भाषण सुनकर मेरा यह शोक दूर हो गया, तथापि तुम्‍हारे इन तात्त्विक वचनों को मैं अभी और सुनना चाहता हूँ। विद्वान पुरुष अनिष्ट के संयोग और इष्ट क वियोग से होने वाले मानसिक दु:ख से किस प्रकार छुटकारा पाते हैं?

विदुर जी ने कहा- महाराज! विद्वान पुरुष को चाहिये कि जिन-जिन साधनों में लगने से मन दु:ख अथवा सुख से मुक्त होता हो, उन्‍ही में इसे नियमपूर्वक लगाकर शान्ति प्राप्‍त करे। नरश्रेष्‍ठ! विचार करने पर यह सारा जगत अनित्‍य ही जान पड़ता है। सम्‍पर्ण विश्‍व केले के समान सारहीन है; इसमें सार कुछ भी नहीं है। जब विद्वान-मूर्ख, धनवान और निर्धन सभी श्‍मशान भूमि में जाकर निश्चिन्‍त सो जाते हैं, उस समय उनके मांस-रहित, नाड़ियों से बँधे हुए तथा अस्थि बहुल अंगों को देखकर क्‍या दूसरे लोग वहाँ उनमें कोई ऐसा अन्‍तर देख पाते हैं, जिससे वे उनके कुल और रूप की विशेषता को समझ सकें; फिर भी वे मनुष्‍य एक दूसरे को क्‍यों चाहते हैं? इसलिये कि उनकी बुद्धि ठगी गयी है। पण्डित लोग मरण धर्मा प्राणियों के शरीरों को घर के तुल्‍य बतलाते हैं; क्‍योंकि सारे शरीर समय पर नष्ट हो जाते हैं, किंतु उसके भीतर जो एक मात्र सत्त्वस्‍वरुप आत्‍मा है, वह नित्‍य है। जैसे मनुष्‍य नये अथवा पुराने वस्त्र को उतारकर दूसरे नूतन वस्त्र को पहनने की रुचि रखता है, उसी प्रकार देहधारियों के शरीर उनके द्वारा समय-समय पर त्‍यागे और ग्रहण किये जाते हैं।

विचित्रवीर्य नन्‍दन! यदि दु:ख या सुख प्राप्‍त होने वाला है तो प्राणी उसे अपने किये हुए कर्म के अनुसार ही पाते हैं। भरतनन्‍दन! कर्म के अनुसार ही परलोक में स्‍वर्ग या नरक तथा इहलोक में सुख और दु:ख प्राप्‍त होते हैं; फिर मनुष्‍य सुख या दु:ख के उस भार को स्‍वाधीन या पराधीन होकर ढोता रहता है। जैसे मिट्टी का बर्तन बनाये जाने के समय कभी चाक पर चढ़ाते ही नष्ट हो जाता है, कभी कुछ-कुछ बनने पर, कभी पूरा बन जाने पर, कभी सूत से काट देने पर, कभी चाक से उतारते समय, कभी उतर जाने पर, कभी गीली या सूखी अवस्‍था में, कभी पकाये जाते समय, कभी आवाँ से उतारते समय, कभी पाक स्‍थान से उठाकर ले जाते समय अथवा कभी उसे उपयोग में लाते समय फूट जाता है; ऐसी ही दशा देह-धारियों के शरीरों की भी होती है। कोई गर्भ में रहते समय, कोई पैदा हो जाने पर, कोई कई दिनों का होने पर, कोई पंद्रह दिन का, कोई एक मास का तथा कोई एक या दो साल का होने पर, कोई युवावस्‍था में, कोई मध्‍यावस्‍था में अथवा कोई वृद्धावस्‍था में पहुँचने पर मृत्यु को प्राप्‍त हो जाता है। प्राणी पूर्व जन्‍म के कर्मों के अनुसार ही इस जगत में रहते और नहीं रहते हैं। जब लोक की ऐसी ही स्‍वाभाविक स्थिति है, तब आप किसलिये शोक कर रहे हैं ? राजन! नरेश्वर! जैसे क्रीड़ा के लिये पानी में तैरता हुआ कोई प्राणी कभी डूबता है और कभी ऊपर आ जाता है, इसी प्रकार इस अगाध संसार समुद्र में जीवों का डूबना और उतरना (मरना और जन्‍म लेना) लगा रहता है, मन्‍द बुद्धि मनुष्‍य ही यहाँ कर्मभोग से बँधते और कष्ट पाते हैं। जो बुद्धिमान मानव इस संसार में सत्त्वगुण से युक्त, सबका हित चाहने वाले और प्राणियों के समागम को कर्मानुसार समझने वाले हैं, वे परम गति को प्राप्‍त होते हैं।

टीका टिप्पणी व संदर्भ

  1. महाभारत स्त्री पर्व अध्याय 3 श्लोक 1-20

सम्बंधित लेख

महाभारत स्त्री पर्व में उल्लेखित कथाएँ


जलप्रदानिक पर्व

धृतराष्ट्र का दुर्योधन व कौरव सेना के संहार पर विलाप | संजय का धृतराष्ट्र को सान्त्वना देना | विदुर का धृतराष्ट्र को शोक त्यागने के लिए कहना | विदुर का शरीर की अनित्यता बताते हुए शोक त्यागने के लिए कहना | विदुर द्वारा दुखमय संसार के गहन स्वरूप और उससे छूटने का उपाय | विदुर द्वारा गहन वन के दृष्टांत से संसार के भयंकर स्वरूप का वर्णन | विदुर द्वारा संसाररूपी वन के रूपक का स्पष्टीकरण | विदुर द्वारा संसार चक्र का वर्णन | विदुर का संयम और ज्ञान आदि को मुक्ति का उपाय बताना | व्यास का धृतराष्ट्र को समझाना | धृतराष्ट्र का शोकातुर होना | विदुर का शोक निवारण हेतु उपदेश | धृतराष्ट्र का रणभूमि जाने हेतु नगर से बाहर निकलना | कृपाचार्य का धृतराष्ट्र को कौरव-पांडवों की सेना के विनाश की सूचना देना | पांडवों का धृतराष्ट्र से मिलना | धृतराष्ट्र द्वारा भीम की लोहमयी प्रतिमा भंग करना | धृतराष्ट्र के शोक करने पर कृष्ण द्वारा समझाना | कृष्ण के फटकारने पर धृतराष्ट्र का पांडवों को हृदय से लगाना | पांडवों को शाप देने के लिए उद्यत हुई गांधारी को व्यास द्वारा समझाना | भीम का गांधारी से क्षमा माँगना | युधिष्ठिर द्वारा अपना अपराध मानना एवं अर्जुन का भयवश कृष्ण के पीछे छिपना | द्रौपदी का विलाप तथा कुन्ती एवं गांधारी का उसे आश्वासन देना

स्त्रीविलाप पर्व

| गांधारी का कृष्ण के सम्मुख विलाप | दुर्योधन व उसके पास रोती हुई पुत्रवधु को देखकर गांधारी का विलाप | गांधारी का अपने अन्य पुत्रों तथा दु:शासन को देखकर विलाप करना | गांधारी का विकर्ण, दुर्मुख, चित्रसेन तथा दु:सह को देखकर विलाप | गांधारी द्वारा उत्तरा और विराटकुल की स्त्रियों के विलाप का वर्णन | गांधारी द्वारा कर्ण की स्त्री के विलाप का वर्णन | गांधारी का जयद्रथ एवं दु:शला को देखकर कृष्ण के सम्मुख विलाप | भीष्म और द्रोण को देखकर गांधारी का विलाप | भूरिश्रवा के पास उसकी पत्नियों का विलाप | शकुनि को देखकर गांधारी का शोकोद्गार | गांधारी का अन्यान्य वीरों को मरा देखकर शोकातुर होना | गांधारी द्वारा कृष्ण को यदुवंशविनाश विषयक शाप देना

श्राद्ध पर्व

| युधिष्ठिर द्वारा महाभारत युद्ध में मारे गये लोगों की संख्या और गति का वर्णन | युधिष्ठिर की अज्ञा से सबका दाह संस्कार | स्त्री-पुरुषों का अपने मरे हुए सम्बंधियों को जलांजलि देना | कुन्ती द्वारा कर्ण के जन्म का रहस्य प्रकट करना | युधिष्ठिर का कर्ण के लिये शोक प्रकट करते हुए प्रेतकृत्य सम्पन्न करना

वर्णमाला क्रमानुसार लेख खोज

                                 अं                                                                                                       क्ष    त्र    ज्ञ             श्र    अः