रास रसेश्वरि जय राधे -हनुमान प्रसाद पोद्दार

पद रत्नाकर -हनुमान प्रसाद पोद्दार

श्रीराधा कृष्ण जन्म महोत्सव एवं जय गान

Prev.png
राग जंगला - ताल कहरवा


रास रसेश्वरि जय राधे। नवकुंजेश्वरि जय राधे।
हरि-हृदयेश्वरि जय राधे। ऐश्वर्येश्वरि जय राधे॥-जय०॥
योगिकुलेश्वरि जय राधे। लोक-महेश्वरि जय राधे।
मायाधीश्वरि जय राधे। सर्वजनेश्वरि जय राधे॥-जय०॥
भानु-दुलारी जय राधे। कीर्ति-कुमारी जय राधे।
सखियन प्यारी जय राधे। तन-सुकुमारी जय राधे॥-जय०॥
कृष्णाकर्षिणि जय राधे। नित मधुवर्षिणि जय राधे।
अघ-‌अपकर्षिणि जय राधे। अद्भुत-दर्शिनि जय राधे॥-जय०॥
अग-जग-जननी जय राधे। हरि-गुण-मननी जय राधे।
माया-खननी जय राधे। इच्छा-हननी जय राधे॥-जय०॥
गुरुजन-प्रीता जय राधे। हरि-परिणीता जय राधे।
सदा विनीता जय राधे। परम पुनीता जय राधे॥-जय०॥
रति परकीया जय राधे। नित्य स्वकीया जय राधे।
सदा तदीया जय राधे। अति कमनीया जय राधे॥-जय०॥
शिवा भवानी जय राधे। अति कल्याणी जय राधे।
हरि सुखदानी जय राधे। राधा रानी जय राधे॥-जय०॥
गूढ़-रहस्या जय राधे। हरि-कृति वश्या जय राधे।
सदा अवश्या जय राधे। रस-फल-शस्या जय राधे॥-जय०॥

Next.png

टीका टिप्पणी और संदर्भ

संबंधित लेख

वर्णमाला क्रमानुसार लेख खोज

                                 अं                                                                                                       क्ष    त्र    ज्ञ             श्र    अः