रासपंचाध्यायी -अखण्डानन्द सरस्वती पृ. 338

Prev.png

रासपञ्चाध्यायी -स्वामी अखण्डानन्द सरस्वती

प्रवचन 32

गोपी में दास्य का हेतु-1

वीक्ष्यालकावृतमुखं तव कुण्डलश्री.....च भवाम् दास्यः

वीक्ष्यालकावृतमुखं तव कुण्डलश्रीगण्डस्थलाधरसुधं हसितावलोकम् ।
दत्ताभयं च भुजदण्डयुगं विलोक्य वक्षः श्रियैकरमणं च भवाम दास्यः ।।[1]

(1)

ऐसा है कि भगवान को जो नमस्कार करे, उसको देने के लिए भगवान अपनी मुट्ठी में हर समय मुक्ति लिए रहते हैं।– ‘हस्तन्यस्तनतापवर्ग’। इसी को गोस्वामी जी ने लिखा- ‘सकृत प्रणाम कियें ते’ ‘सकृत प्रणाम किए अपनाये’- एक बार जिस किसी ने शिर झुकाया और प्रणाम किया, और बस भगवान ने अपना लिया कि यह तो हमारा है। प्रेमी का स्वभाव ही ऐसा होता है कि जरा मीठी नजर से उसकी ओर देखो तो वह समझेगा कि यह हमारा हो गया। ‘हस्तन्यस्तनतापवर्ग-मखिलोदारं’ अरे, अपने-आपको ही लुटाने के लिए उदार लोग, अपना दिल ही अपनी मुट्ठी में लिए-लिए फिरते हैं कि लो भक्तो, लो भक्तो, हमारा स्वरूप लो। वे उदारूचूड़ामणि हैं और अकारणकरुण हैं।

जीव का प्रतिपादन तीन विभाग में किया गया है, न्याय, वैशेषिक और पूर्वमीमांसा। ये कर्ता-कर्म के रूप में परमात्मा का प्रतिपादन करते हैं। न्यायदर्शन कहता है कि जगत का मुख्यकर्ता है ईश्वर और जगत् ईश्वर का कर्म है। इस प्रकार कर्ता और कर्म के रूप में तत्पदार्थ का प्रतिपादन होता है। पूर्वमीमांसा का कहना है कि जीवात्मा कर्ता है और कर्म धर्माधर्म का भागीदार है; इनके यहाँ त्वम्-पदार्थ के रूप में कर्ता-कर्म का निरूपण है। पूर्वमीमांसा में त्वं-पदार्थ और न्याय में तत्पदार्थ के रूप में कर्ता और कर्म का निरूपण किया गया है।

Next.png

टीका टिप्पणी और संदर्भ

  1. श्रीमद्भागवत 10.29.39

संबंधित लेख

रासपंचाध्यायी -अखण्डानन्द सरस्वती
प्रवचन संख्या विषय का नाम पृष्ठ संख्या
1. उपक्रम 1
2. रास की भूमिका एवं रास का संकल्प 12
3. रास के हेतु, स्वरूप और काल 28
4. रास के संकल्प में गोपी-प्रेम की हेतुता 40
5. रास की दिव्यता का ध्यान 51
6. योगमाया का आश्रय लेने का अर्थ 63
7. योगमायामुपाश्रित:-भगवान की प्रेम-परवशता 75
8. कृपायोग का आश्रय और चंद्रोदय 85
9. रास-रात्रि में पूर्ण चंद्र का दर्शन 96
10. रास में चंद्रमा का योगदान 106
11. भगवान ने वंशी बजायी 116
12. गोपियों ने वंशी-ध्वनि सुनी 127
13. श्रीकृष्ण के प्रति गोपियों का अभिसार 141
14. जो जैसिह तैसिह उठ धायीं-1 152
15. जो जैसिह तैसेहि उठ धायीं-2 163
16. जो जैसेहि तैसेहि उठि धायीं-3 175
17. जार-बुद्धि से भी भगवत्प्राप्ति सम्भव है 187
18. विकारयुक्त प्रेम से भी भगवत्प्राप्ति सम्भव है 198
19. गोपी दौड़कर गयीं कृष्ण के पास और कृष्ण ने कहा कि लौट-जाओ 209
20. श्रीकृष्ण का अमिय-गरल-वर्षण 214
21. गोपी के प्रेम की परीक्षा-धर्म का प्रलोभन 225
22. ‘लौट-जाओ’ सुनकर गोपियों की दशा का वर्णन 238
23-24. प्रेम में सूखी जा रहीं गोपियाँ आखिर बोलीं 248
(प्रणय-गीत प्रारम्भ)
25. गोपियों का समर्पण-पक्ष 261
26. श्रीकृष्ण में रति ही बुद्धिमानी है 276
27. गोपियों की न लौट पा सकने की बेबसी और मर जाने के परिणाम का उद्घाटन 286
28. गोपियों का श्रीकृष्ण को पूर्व रमण की याद दिलाना 297
29-31. गोपियों में दास्य का उदय 307
32. गोपियों में दास्य का हेतु-1 338
33. गोपियों में दास्य का हेतु-2 353
34. गोपियों में दास्य का हेतु-3 366
35-36. गोपियों की चाहत 376
(प्रणय-गीत समाप्त)
37-39. प्रथम रासक्रीड़ा का उपक्रम 393
40. रास में श्रीकृष्ण की शोभा 429
41. रास-स्थली की शोभा 441
42. रासलीला का अन्तरंग-1 453
43. रासलीला का अन्तरंग-2 467
44. रासलीला का अन्तरंग-3 480
45. रासलीला का अन्तरंग-4 494
46. अंतिम पृष्ठ 500

वर्णमाला क्रमानुसार लेख खोज

                                 अं                                                                                                       क्ष    त्र    ज्ञ             श्र    अः