रासपंचाध्यायी -अखण्डानन्द सरस्वती पृ. 1

Prev.png

रासपञ्चाध्यायी -स्वामी अखण्डानन्द सरस्वती

प्रवचन 1

उपक्रम

मुग्धं स्निग्धं मधुरमुरलीमाधुरीधीरनादैः ।
कारं कारं करणविवशन् गोकुलं व्याकुलत्वम् ।।

श्रीशुक उवाच

भगवानपि ता रात्रीः शरदोत्फुल्लमल्लिकाः ।
वीक्ष्य रन्तुं मनश्चके योगमायामुपाश्रितः ।।[1]

अब श्रीमद्भागवत दशम स्कन्ध में रास-पञ्चाध्यायी का प्रसंग आपको सुनाते हैं। ऐसा मानते हैं कि ये भागवत के बारह स्कन्ध भगवान् के बारह अंग हैं। उनमें- से दशम-स्कन्ध भगवान् का हृदय है और हृदय में जैसे संचारी प्राण होते हैं वैसे ही पाँच प्राण के समान रास-पञ्चाध्यायी के ये पाँच अध्याय हैं। जिस समय हम रास-पञ्चाध्यायी के साथ अपने मन, अपने कान, अपने शरीर का संबंध जोड़ते हैं- माने काने से रास-पञ्चाध्यायी सुनते हैं, शरीर को रास-पञ्चाध्यायी मं बैठाते हैं, मनसे रास-पञ्चाध्यायी का चिन्तन करते हैं- उस समय हमारा संबंध भगवान् के प्राणों के साथ हो जाता है; उनके श्वास के साथ हमारा संबंध हो जाता है कि जिसके मन में यह लालसा होवे कि हमारा संबंध भगवान् के साथ बने, उसके लिए उसमें दो पहलू हैं- एक तो संसार में अरुचि होवे और दूसरे भगवान् में रुचि होवे जिसकी रुचि धन में, भोग में, कुटुम्ब-संबंध में ज्यादा है और दुनिया का काम करने में ज्यादा है, उसकी भगवान् में ज्यादा रुचि नहीं होती। भक्तों का तो यहाँ तक कहना है कि जिसकी रुचि मोक्ष में होती है, उसकी रुचि भी भगवत्-लीला में, कथा में ज्यादा नहीं होती है। यह जो भगवत्-लीला-कथा है, यह दो तरह से मनुष्य का कल्याण करती है; एक तो जो संसार में फँसकर दुःख भोग रहे हैं उनको उधर से छुड़ाती है; और दूसरे भगवद् रस का दान करती है।

कल या परसों वृन्दावन से एक चिट्ठी आयी थी; वहाँ के एक विद्वान की चिट्ठी थी। उसमें एक शब्द लिखा था- ‘श्रीभगवत् भागवत-रतिपरायण’ माने भगवद्रतिपरायण, भागवत्- रतिपरायण; अर्थात् जिसका भगवान् में और भगवान् के भक्तों में प्रेम है और उसी प्रेम में लवलीन है, परायण भी है। देखो, संसार में जितने भी मनुष्य होते हैं, मनुष्य ही नहीं पशु-पक्षी भी, देवता-दानव भी, प्राणिमात्र, सबको रस चाहिए।

Next.png

टीका टिप्पणी और संदर्भ

  1. श्रीमद्भागवत 10.29.1

संबंधित लेख

रासपंचाध्यायी -अखण्डानन्द सरस्वती
प्रवचन संख्या विषय का नाम पृष्ठ संख्या
1. उपक्रम 1
2. रास की भूमिका एवं रास का संकल्प 12
3. रास के हेतु, स्वरूप और काल 28
4. रास के संकल्प में गोपी-प्रेम की हेतुता 40
5. रास की दिव्यता का ध्यान 51
6. योगमाया का आश्रय लेने का अर्थ 63
7. योगमायामुपाश्रित:-भगवान की प्रेम-परवशता 75
8. कृपायोग का आश्रय और चंद्रोदय 85
9. रास-रात्रि में पूर्ण चंद्र का दर्शन 96
10. रास में चंद्रमा का योगदान 106
11. भगवान ने वंशी बजायी 116
12. गोपियों ने वंशी-ध्वनि सुनी 127
13. श्रीकृष्ण के प्रति गोपियों का अभिसार 141
14. जो जैसिह तैसिह उठ धायीं-1 152
15. जो जैसिह तैसेहि उठ धायीं-2 163
16. जो जैसेहि तैसेहि उठि धायीं-3 175
17. जार-बुद्धि से भी भगवत्प्राप्ति सम्भव है 187
18. विकारयुक्त प्रेम से भी भगवत्प्राप्ति सम्भव है 198
19. गोपी दौड़कर गयीं कृष्ण के पास और कृष्ण ने कहा कि लौट-जाओ 209
20. श्रीकृष्ण का अमिय-गरल-वर्षण 214
21. गोपी के प्रेम की परीक्षा-धर्म का प्रलोभन 225
22. ‘लौट-जाओ’ सुनकर गोपियों की दशा का वर्णन 238
23-24. प्रेम में सूखी जा रहीं गोपियाँ आखिर बोलीं 248
(प्रणय-गीत प्रारम्भ)
25. गोपियों का समर्पण-पक्ष 261
26. श्रीकृष्ण में रति ही बुद्धिमानी है 276
27. गोपियों की न लौट पा सकने की बेबसी और मर जाने के परिणाम का उद्घाटन 286
28. गोपियों का श्रीकृष्ण को पूर्व रमण की याद दिलाना 297
29-31. गोपियों में दास्य का उदय 307
32. गोपियों में दास्य का हेतु-1 338
33. गोपियों में दास्य का हेतु-2 353
34. गोपियों में दास्य का हेतु-3 366
35-36. गोपियों की चाहत 376
(प्रणय-गीत समाप्त)
37-39. प्रथम रासक्रीड़ा का उपक्रम 393
40. रास में श्रीकृष्ण की शोभा 429
41. रास-स्थली की शोभा 441
42. रासलीला का अन्तरंग-1 453
43. रासलीला का अन्तरंग-2 467
44. रासलीला का अन्तरंग-3 480
45. रासलीला का अन्तरंग-4 494
46. अंतिम पृष्ठ 500

वर्णमाला क्रमानुसार लेख खोज

                                 अं                                                                                                       क्ष    त्र    ज्ञ             श्र    अः