रत्नाकर कुण्ड, कोकिलावन

रत्नाकर कुण्ड, कोकिलावन
Kk-blank.jpg
विवरण 'रत्नाकर कुण्ड', कोकिलावन में स्थित श्रीकृष्ण-राधा सम्बंधित प्रमुख स्थान है। मन्यता है कि राधा जी व उनकी सखियों ने दूध से इस कुण्ड को प्रकट किया था।
राज्य उत्तर प्रदेश
ज़िला मथुरा
प्रसिद्धि हिन्दू धार्मिक स्थल
कब जाएँ कभी भी
यातायात बस, कार, ऑटो आदि
संबंधित लेख मथुरा, राधा, कृष्ण, कोकिलावन, ब्रज, वृन्दावन आदि।
अन्य जानकारी समस्त पापों को क्षय करने वाला तथा धन-धान्य प्रदान करने वाला यह सरोवर भक्तों को श्रीराधा-कृष्ण युगल की अहैतुकी भक्ति रूप महारत्न प्रदान करने वाला है।
अद्यतन‎ 12:04, 23 जुलाई 2016

रत्नाकर कुण्ड नन्दगांव से तीन मील उत्तर और जावट ग्राम से एक मील पश्चिम में पड़ने वाले कोकिलावन में स्थित है। इस स्थान का सम्बंध श्रीराधा-कृष्ण से है।

  • राधा जी की सखियों ने अपने-अपने घरों से दूध लाकर इस सरोवर को प्रकट किया था।
  • इस सरोवर से नाना प्रकार के रत्न निकलते थे, जिससे सखियाँ राधिका जी का श्रृंगार करती थीं-
'सख्या: क्षीरसमुद्भुत रत्नाकरसरोवरे। नाना प्रकाररत्नानामुद्भवे वरदे नम: ॥'[1]
  • समस्त पापों को क्षय करने वाला तथा धन-धान्य प्रदान करने वाला यह सरोवर भक्तों को श्रीराधा-कृष्ण युगल की अहैतुकी भक्ति रूप महारत्न प्रदान करने वाला है।


Seealso.jpg इन्हें भी देखें: कोकिलावन एवं ब्रज


टीका टिप्पणी और संदर्भ

  1. नारद पंचरात्र

संबंधित लेख

वर्णमाला क्रमानुसार लेख खोज

                                 अं                                                                                                       क्ष    त्र    ज्ञ             श्र    अः