युधिष्ठिर का राजसभा में राजा विराट से मिलना

महाभारत विराट पर्व के पाण्डवप्रवेश पर्व के अंतर्गत अध्याय 7 में युधिष्ठिर का राजसभा में राजा विराट से मिलने का वर्णन हुआ है[1]-

पाण्डवों द्वारा पितरों का तर्पण

वैशम्पायन जी कहते हैं- राजन! तदनन्तर पाण्डवों ने परम पवित्र, कल्याणमयी, मंगलस्वरूपा, त्रिभुवनकमनीया गंगा में, जिसके जल का महर्षि और गन्धर्वगण सदा सेवन करते हैं, उतरकर देवताओं, ऋषियों तथा पितरों का तर्पण किया। तत्पश्चात राजा युधिष्ठिर अग्निहोत्र, जप आर मंगलपाठ करके धर्मराज के दिये हुए वरदान का चिन्तन करते हुए पूर्व दिशा की ओर चले और हाथ जोड़कर धीरे-धीरे धर्मराज का स्मरण करने लगे।

युधिष्ठिर का संवाद

युधिष्ठिर बोले- मेरे पिता प्रजापति धर्म वरदायक देवता हैं। उन्होंने प्रसन्नचित होकर मुझे वर दिया है। मैंने प्यास से पीड़ित हो जल की इच्छा से अपने भाइयों को भेजा था। मेरी प्रेरणा से ही वे एक सरोवर में उतरे। परंतु उस वन में श्रेष्ठ यक्ष के रूप में आये हुए उन धर्मराज ने मेरे भाइयों को उसी प्रकार धराशायी कर दिया, जैसे वज्रधारी इन्द्र महान संग्राम में दानवों को मार गिराते हैं। तब मैंने वहाँ जाकर उनके प्रश्नों का उत्तर दे उन वरदायक गुरुरूप पिता को संतुष्ट किया। उस समय प्रसन्न हो भगवान धर्म ने बड़े स्नेह से मुझे हृदय से लगाया और वर देने के लिये उद्यत हो मुझ से कहा- ‘पांडुनन्दन! तुम जो कुछ चाहते हो, वह मुझ से माँग लो। मैं तुम्हें वर देने के लिये आकाश में खड़ा हूँ। मेरी ओर देखो।’ तब मैंने अपने वरदायक पिता भगवान धर्मराज से कहा- ‘प्रभो! मेरी बुद्धि सदा धर्म में ही लगी रहे तथा ये मेरे छोटे भाई जीवित हो जायँ और पहले जैसा रूप, युवावस्था एवं बल प्राप्त क लें। ‘हम लोगों में इच्छानुसार क्षमा और कीर्ति हो और हम अपने सत्यव्रत को पूर्ण कर लें; यही वर हमें प्राप्त होना चाहिये।’ जैसा कि मैंने बताया, वैसा ही वर उन्होंने दिया। देवेश्वर धर्म ने जैसा कहा है, वह कभी मिथ्या नहीं हो सकता।

वैशम्पायन जी कहते हैं- राजन! ऐसा कहकर धर्मात्मा युधिष्ठिर उस समय धर्म का ही बार-बार चिन्तन करने लगे। तब धर्मदेव के प्रसाद से उन्होंने ततकाल अपने अभीष्ट स्वरूप को प्राप्त कर लिया। वे कमण्डलु और पगड़ी धारण किये त्रिदण्डधारी तरुण ब्राह्मण बन गये। उनके शरीर पर मँजीठे के रंग के सुन्दर लाल वस्त्र शोभा पाने लगे तथा मस्तक पर शिखा दिखायी देने लगी। वे हाथ में कुश लिये अद्भुत रूप में दृष्टिगोचर होने लगे। राजन! इसी प्रकार उत्तम धर्म के श्रेष्ठ फल की अभिलाषा रखने वाले उन सभी धर्मचारी महातमा पाण्डवों को क्षणभर में उनके अभीष्ट वेश के अनुरूप वस्त्र, आभूषण और माला आदि वस्तुएँ प्राप्त हो गयी।

युधिष्ठिर का राजसभा में राजा विराट से मिलना

तदनन्तर वैदूर्य के समान हरी, सुवर्ण के समान पीली (तथा लाल और काली) चैसर की गोटियों सहित पासों को कपड़े में बाँधकर बगल में दबाये हुए राजा युधिष्ठिर सग से पहले राजा के दरबार में गये। उस समय राजा विराट सभा में बैठे थे। वे बड़े यशस्वी और मत्ज्ञयराष्ट्र के अधिपति थे। राजा युधिष्ठिर भी महान यशस्वी, कौरववंश की मर्यादा को बढ़ाने वाले तथा महानुभाव (अत्यन्त प्रभावशाली) थे। सब राजे-महाराजे उनका सत्कार करते थे। तीखे विषवाले सर्प की भाँति वे दुर्धर्ष थे। अपने अपूर्व रूप के कारण वे देवता के समान जान पड़ते थे। महामेघमालाओ से आवृत सूर्य तथा राख में छिपी हुई अग्नि के समान उनका तेजस्वी रूप वेषभूषा से आच्छादित था। वे बड़े पराक्रमी थे। उनका मुख पूर्ण चन्द्रमा के समान प्रकाशित हो रहा था। बादलों से ढके हुए चन्द्रमा की भाँति शोभायमान महानुभाव पाण्डुनन्दन को आते देख राजा विराट की दृष्टि सहसा उनकी ओर आकृष्ट हो गयी। निकट आने पर शीघ्र ही उन्होंने बड़े गौर से उनकी ओर देखा। मन्त्री, ब्राह्मण, सूत- मागध आदि, वैश्यगण तथा अन्य जो कोई भी सभासद् उनके दायें-बायें सब ओर बैठे थे, उन सबसे राजा ने पूछा- ‘ये कौन है ? जो पहले-पहल यहाँ पधारे हैं, ये तो किसी राजा की भाँति मेरी सभा को निहार रहे हैं।

इनका वेश तो ब्राह्मण का सा है, किंतु ये ब्राह्मण नहीं हो सकते। ये नरश्रेष्ठ तो कहीं के भूपति ही होंगे; ऐसा विचार मेरे मन में उठ रहा है। परंतु इनके साथ दास, रथ और हाथी-घोड़े आदि कुछ भी नहीं है। फिर भी ये निकट से इन्द्र के समान सुशोत हो रहे हैं। ‘इनके शरीर में जो लक्षण दृष्टिगोचर हो रहे हैं, उनसे यह सूचित होता है कि ये मूद्र्वाभिषिक्त सम्राट हैं। मेरे मन में तो यही बात आती है। जैसे मतवाला हाथी बेखटके किसी कमलिनी के पास जाता हो, उसी प्रकार ये बिना किसी संकोच के- व्यथारहित होकर मेरी सभा में आ रहे हैं’। इस प्रकार तर्क-वितर्क में पड़े हुए राजा विराट के पास आकर नरश्रेष्ठ युधिष्ठिर ने कहा- ‘महाराज! आपको विदित हो; मैं एक ब्राह्मण हूँ, मेरा सर्वस्व नष्ट हो गया है; अतः मैं आपके यहाँ जीवन निर्वाह के लिये आया हूँ ‘अनध! मैं यहाँ आपके समीप रहना चाहता हूँ। प्रभो! जैसी आपकी इच्छा होगी, उसी प्रकार सब कार्य करते हुए मैं यहाँ रहूँगा।’ युधिष्ठिर की बात सुनकर राजा विराट बहुत प्रसन्न हुए।

राजा विराट का संवाद

बोले- ‘ब्रह्मन्! आपका स्वागत है।’ तदनन्तर उन्होंने राजाओं में रेष्ठ युधिष्ठिर को सादर ग्रहण किया। ग्रहण करके राजा विराट ने प्रसन्न मन से उनसे इस प्रकार कहा- ‘तात! मैं प्रेमपूर्वक आपसे पूछता हूँ, आप इस समय किस राजा के राज्य से यहाँ आये हैं ? ‘अपने गोत्र और नाम भी ठीक-ठीक बताइये। साथ ही यह भी कहें कि आपने किस विद्या या कला में कुशलता प्राप्त की है’।[2]


टीका टिप्पणी और संदर्भ

  1. महाभारत विराट पर्व अध्याय 7 श्लोक 1-5
  2. महाभारत विराट पर्व अध्याय 7 श्लोक 6-15

संबंधित लेख

महाभारत विराट पर्व में उल्लेखित कथाएँ


पांडवप्रवेश पर्व
विराटनगर में अज्ञातवास करने हेतु पांडवों की गुप्त मंत्रणा | अज्ञातवास हेतु युधिष्ठिर द्वारा अपने भावी कार्यक्रम का दिग्दर्शन | भीमसेन और अर्जुन द्वारा अज्ञातवास हेतु अपने अनुकूल कार्यों का वर्णन | नकुल, सहदेव और द्रौपदी द्वारा अज्ञातवास हेतु अपने कर्तव्यों का दिग्दर्शन | धौम्य द्वारा पांडवों को राजा के यहाँ रहने का ढंग बताना | पांडवों का श्मशान में शमी वृक्ष पर अपने अस्त्र-शस्त्र रखना | युधिष्ठिर द्वारा दुर्गा देवी की स्तुति | युधिष्ठिर का राजसभा में राजा विराट से मिलना | युधिष्ठिर का विराट के यहाँ निवास पाना | भीमसेन का विराट की सभा में प्रवेश और राजा द्वारा उनको आश्वासन | द्रौपदी का सैरन्ध्री के वेश में रानी सुदेष्णा से वार्तालाप | द्रौपदी का रानी सुदेष्णा के यहाँ निवास पाना | सहदेव की विराट के यहाँ गौशाला में नियुक्ति | अर्जुन की विराट के यहाँ नृत्य प्रशिक्षक के पद पर नियुक्ति | नकुल का विराट के अश्वों की देखरेख में नियुक्त होना
समयपालन पर्व
भीमसेन द्वारा जीमूत नामक मल्ल का वध
कीचकवध पर्व
कीचक की द्रौपदी पर आसक्ति और प्रणय निवेदन | द्रौपदी द्वारा कीचक को फटकारना | सुदेष्णा का द्रौपदी को कीचक के यहाँ भेजना | कीचक द्वारा द्रौपदी का अपमान | द्रौपदी का भीमसेन के समीप जाना | द्रौपदी का भीमसेन से अपना दु:ख प्रकट करना | द्रौपदी का भीमसेन के सम्मुख विलाप | द्रौपदी का भीमसेन से अपना दु:ख निवेदन करना | भीमसेन और द्रौपदी का संवाद | भीमसेन और कीचक का युद्ध | भीमसेन द्वारा कीचक का वध | उपकीचकों का सैरन्ध्री को बाँधकर श्मशानभूमि में ले जाना | भीमसेन द्वारा उपकीचकों का वध | द्रौपदी का विराट नगर में लौटकर आना | द्रौपदी का बृहन्नला और सुदेष्णा से वार्तालाप
गोहरण पर्व
दुर्योधन को उसके गुप्तचरों द्वारा कीचकवध का वृत्तान्त सुनाना | दुर्योधन का सभासदों से पांडवों का पता लगाने हेतु परामर्श | द्रोणाचार्य की सम्मति | युधिष्ठिर की महिमा कहते हुए भीष्म की पांडव अन्वेषण के विषय में सम्मति | कृपाचार्य की सम्मति और दुर्योधन का निश्चय | सुशर्मा का कौरवों के लिए प्रस्ताव | त्रिगर्तों और कौरवों का मत्स्यदेश पर धावा | पांडवों सहित विराट की सेना का युद्ध हेतु प्रस्थान | मत्स्य तथा त्रिगर्त देश की सेनाओं का युद्ध | सुशर्मा द्वारा विराट को बन्दी बनाना | पांडवों द्वारा विराट को सुशर्मा से छुड़ाना | युधिष्ठिर का अनुग्रह करके सुशर्मा को मुक्त करना | विराट द्वारा पांडवों का सम्मान | विराट नगर में राजा विराट की विजय घोषणा | कौरवों द्वारा विराट की गौओं का अपहरण | गोपाध्यक्ष का उत्तरकुमार को युद्ध हेतु उत्साह दिलाना | उत्तर का अपने लिए सारथि ढूँढने का प्रस्ताव | द्रौपदी द्वारा उत्तर से बृहन्नला को सारथि बनाने का सुझाव | बृहन्नला के साथ उत्तरकुमार का रणभूमि को प्रस्थान | कौरव सेना को देखकर उत्तरकुमार का भय | अर्जुन का उत्तरकुमार को आश्वासन देकर रथ पर चढ़ाना | द्रोणाचार्य द्वारा अर्जुन के अलौकिक पराक्रम की प्रशंसा | अर्जुन का उत्तर को शमीवृक्ष से अस्त्र उतारने का आदेश | उत्तर का शमीवृक्ष से पांडवों के दिव्य धनुष आदि उतारना | उत्तर का बृहन्नला से पांडवों के अस्त्र-शस्त्र के विषय में प्रश्न करना | बृहन्नला द्वारा उत्तर को पांडवों के आयुधों का परिचय कराना | अर्जुन का उत्तरकुमार को अपना और अपने भाइयों का यथार्थ परिचय देना | अर्जुन द्वारा युद्ध की तैयारी तथा अस्त्र-शस्त्रों का स्मरण | अर्जुन द्वारा उत्तरकुमार के भय का निवारण | अर्जुन को ध्वज की प्राप्ति तथा उनके द्वारा शंखनाद | द्रोणाचार्य का कौरवों से उत्पात-सूचक अपशकुनों का वर्णन | दुर्योधन द्वारा युद्ध का निश्चय | कर्ण की उक्ति | कर्ण की आत्मप्रंशसापूर्ण अहंकारोक्ति | कृपाचार्य का कर्ण को फटकारना और युद्ध हेतु अपना विचार बताना | अश्वत्थामा के उद्गार | भीष्म द्वारा सेना में शान्ति और एकता बनाये रखने की चेष्टा | द्रोणाचार्य द्वारा दुर्योधन की रक्षा के प्रयत्न | पितामह भीष्म की सम्मति | अर्जुन का दुर्योधन की सेना पर आक्रमण और गौओं को लौटा लाना | अर्जुन का कर्ण पर आक्रमण और विकर्ण की पराजय | अर्जुन द्वारा शत्रुंतप और संग्रामजित का वध | कर्ण और अर्जुन का युद्ध तथा कर्ण का पलायन | अर्जुन द्वारा कौरव सेना का संहार | उत्तर का अर्जुन के रथ को कृपाचार्य के पास लेना | अर्जुन और कृपाचार्य का युद्ध देखने के लिए देवताओं का आगमन | कृपाचार्य और अर्जुन का युद्ध | कौरव सैनिकों द्वारा कृपाचार्य को युद्ध से हटा ले जाना | अर्जुन का द्रोणाचार्य के साथ युद्ध | द्रोणाचार्य का युद्ध से पलायन | अर्जुन का अश्वत्थामा के साथ युद्ध | अर्जुन और कर्ण का संवाद | कर्ण का अर्जुन से हारकर भागना | अर्जुन का उत्तरकुमार को आश्वासन | अर्जुन से दु:शासन आदि की पराजय | अर्जुन का सब योद्धाओं और महारथियों के साथ युद्ध | अर्जुन द्वारा कौरव सेना के महारथियों की पराजय | अर्जुन और भीष्म का अद्भुत युद्ध | अर्जुन के साथ युद्ध में भीष्म का मूर्च्छित होना | अर्जुन और दुर्योधन का युद्ध | दुर्योधन का विकर्ण आदि योद्धाओं सहित रणभूमि से भागना | अर्जुन द्वारा समस्त कौरव दल की पराजय | कौरवों का स्वदेश को प्रस्थान | अर्जुन का विजयी होकर उत्तरकुमार के साथ राजधानी को प्रस्थान | विराट की उत्तरकुमार के विषय में चिन्ता | उत्तरकुमार का नगर में प्रवेश और प्रजा द्वारा उनका स्वागत | विराट द्वारा युधिष्ठिर का तिरस्कार और क्षमा-प्रार्थना | विराट का उत्तरकुमार से युद्ध का समाचार पूछना | विराट और उत्तरकुमार की विजय के विषय में बातचीत | अर्जुन का विराट को महाराज युधिष्ठिर का परिचय देना | विराट को अन्य पांडवों का परिचय प्राप्त होना | विराट का युधिष्ठिर को राज्य समर्पण और अर्जुन-उत्तरा विवाह का प्रस्ताव | अर्जुन द्वारा उत्तरा को पुत्रवधू के रूप में ग्रहण करना | अभिमन्यु और उत्तरा का विवाह | विराट पर्व श्रवण की महिमा

वर्णमाला क्रमानुसार लेख खोज

                                 अं                                                                                                       क्ष    त्र    ज्ञ             श्र    अः