मेरे इस प्रणको सुन लो -हनुमान प्रसाद पोद्दार

पद रत्नाकर -हनुमान प्रसाद पोद्दार

श्रीराधा माधव लीला माधुरी

Prev.png
राग गुनकली - तीन ताल


मेरे इस प्रण को सुन लो, हे मेरे प्राण-प्राण! सर्वस्व!।
छोडूँगी अब मैं न परम निधि बहुत दिनों पर मिला निजस्व॥
तुम-मैं एक हृदय हैं दोनों, एक प्राण हैं दोनों नित्य।
जान रही मैं इसे-यही है हम दोनों का तात्त्विक सत्य॥
पर मैं नहीं जानती, नहीं बता सकती क्योंहु‌आ वियोग ?।
अति संतप्त जल रही थी, कर रही भयानक पीड़ा-भोग॥
यह भी सत्य, सदा देते रहते थे तुम दर्शन-‌आनन्द।
खेल रहे लीलामय तुम छिपने-दिखने का खेल अमन्द॥
अब तो बाहर भी मैं तुमको सहज पा गयी हूँ प्रिय! आज।
भीतर-बाहर, पद-तल में अब पड़ी रहूँगी तज सब लाज॥
खाने-पीने, सोने-‌उठने में मैं सदा रखूँगी साथ।
कभी नहीं हटने दूँगी, मैं नहीं हटूँगी, मेरे नाथ!॥
मिटी सभी ममता अग-जगसे, हु‌ई सभीमें समता प्राप्त।
रहा एक बस, तुममें ही मेरा सम्बन्ध मधुर नित ब्याप्त॥
नहीं कामना भोग-मोक्ष की किंचित्‌ भय-लज्जा न विषाद।
हु‌ई मत्त पीकर मैं प्रियतम-प्रेम-सुधा-मद दिव्य प्रसाद॥
बोले प्रियतम-’राधे! हम-तुम नित संयुक्त नित्य हैं एक।
अमिलन-मिलन रस-सुधास्वादन कर रखते सुप्रेम की टेक’॥

Next.png

टीका टिप्पणी और संदर्भ

संबंधित लेख

वर्णमाला क्रमानुसार लेख खोज

                                 अं                                                                                                       क्ष    त्र    ज्ञ             श्र    अः