मानस नामक एक प्राचीन कालीन जनपद का उल्लेख पौराणिक महाकाव्य महाभारत, भीष्मपर्व में मिलता है।
- 'महाभारत भीष्मपर्व' में संजय ने राजा धृतराष्ट्र से शाक द्वीप का वर्णन कहा है और इसी द्वीप में 'मंग', 'मशक', मानस तथा 'मन्दग' जनपदों की स्थिति बतायी है।
- इस जनपद के निवासी वैश्यवृत्ति से जीवन-निर्वाह करते थे। वे सर्वभोगसम्पन्न, शूरवीर, धर्म ओर अर्थ को समझने वाले एवं दृढ़निश्चयी होते थे।[1]