महाभारत भीष्म पर्व अध्याय 79 श्लोक 59-64

एकोनाशीतितम (79) अध्याय: भीष्म पर्व (भीष्‍मवध पर्व)

Prev.png

महाभारत: भीष्म पर्व: एकोनाशीतितमअध्याय: श्लोक 59-64 का हिन्दी अनुवाद


फिर तो एक दूसरे पर प्रहार करते हुए उन सभी महारथियों में अत्यन्त भयंकर तुमुल युद्ध होने लगा। रथों से रथ और हाथियों से हाथी भिड़ गये।

संजय कहते हैं- राजन! एक दूसरे पर प्रहार करने वाले उन महारथियों का वह युद्ध यमलोक की वृद्धि करने वाला था। सूर्यास्त के दो घड़ी बाद तक उन सब लोगों ने बड़ा भयंकर युद्ध किया। उसमें सहस्रों रथी और घुड़सवार प्राणशून्य होकर बिखर गये। तब शान्तनुनन्दन भीष्म ने कुपित होकर झुकी हुई गाँठ वाले बाणों द्वारा उन महामना वीरों की सेना का विनाश कर डाला, पाञ्चालों की सेना की कितनी ही टुकडि़यों को अपने बाणों द्वारा यमलोक पहुँचा दिया।

नरेश्वर! महाधनुर्धर भीष्म इस प्रकार पाण्डव सेना का संहार करके अपनी समस्त सेनाओं को युद्ध से लौटाकर अपने शिविर को चले गये। इसी प्रकार धृष्टद्युम्न और भीमसेन- इन दोनों वीरों ने झुकी हुई गाँठ वाले बाणों द्वारा कौरव सेनाओं का विनाश कर डाला। धर्मराज युधिष्ठिर ने धृष्टद्युम्न और भीमसेन दोनों से मिलकर उनका मस्तक सूँघा और बड़े हर्ष के साथ अपने शिविर को प्रस्थान किया। अर्जुन और भगवान श्रीकृष्ण भी कौरव सेना को बाणों द्वारा मारकर तथा रणभूमि से भगाकर शिविर को ही चल दिये।


इस प्रकार श्रीमहाभारत भीष्‍मपर्व के अन्‍तर्गत भीष्‍मवधपर्व के छठे दिन के युद्ध में सेना के शिविर के लिए लौटने से संबंध रखने वाला उन्‍यासीवां अध्‍याय पूरा हुआ।

Next.png

टीका टिप्पणी और संदर्भ

संबंधित लेख

वर्णमाला क्रमानुसार लेख खोज

                                 अं                                                                                                       क्ष    त्र    ज्ञ             श्र    अः