मगध

मगध हिन्दू मान्यताओं और पौराणिक महाकाव्य महाभारत के उल्लेखानुसार बिहार प्रान्त का दक्षिणी भाग था। इसकी राजधानी 'गिरिव्रज'[1] थी। इसमें पाँच पर्वत थे- वैहार, वराह, वृषभ, ऋषिगिरि और चैत्यक[2]

  • मगध प्राचीन भारत के सोलह महाजनपद में से एक था। बौद्ध काल तथा परवर्तीकाल में यह उत्तरी भारत का सबसे अधिक शक्तिशाली जनपद था।
  • इसकी स्थिति स्थूल रूप से दक्षिण बिहार के प्रदेश में थी। आधुनिक पटना तथा गया ज़िले इसमें शामिल थे।
  • भगवान बुद्ध के पूर्व बृहद्रथ तथा जरासंध यहाँ के प्रतिष्ठित राजा थे। मगध बुद्धकालीन समय में शक्‍तिशाली राजतन्त्रों में एक था। यह दक्षिणी बिहार में स्थित था, जो कालान्तर में उत्तर भारत का सर्वाधिक शक्‍तिशाली महाजनपद बन गया था।



टीका टिप्पणी और संदर्भ

  1. आधुनिक 'राजग्रह'
  2. महाभारत शब्दकोश |लेखक: एस. पी. परमहंस |प्रकाशक: दिल्ली पुस्तक सदन, दिल्ली |संकलन: भारत डिस्कवरी पुस्तकालय |पृष्ठ संख्या: 81 |

संबंधित लेख

वर्णमाला क्रमानुसार लेख खोज

                                 अं                                                                                                       क्ष    त्र    ज्ञ             श्र    अः