मंग नामक एक प्राचीन कालीन जनपद का उल्लेख पौराणिक महाकाव्य महाभारत, भीष्मपर्व में मिलता है।
- 'महाभारत भीष्मपर्व' में संजय ने राजा धृतराष्ट्र से शाक द्वीप का वर्णन कहा है और इसी द्वीप में मंग, 'मशक', 'मानस' तथा 'मन्दग' जनपदों की स्थिति बतायी है।
- संजय कहते हैं- "राजन! इस जनपद में अधिकतर ब्राह्मण निवास करते हैं। वे सब-के-सब अपने कर्तव्य के पालन में तत्पर रहते हैं।"[1]