भगवद्गीता -राधाकृष्णन पृ. 99

भगवद्गीता -डॉ. सर्वेपल्लि राधाकृष्णन

Prev.png
अध्याय-2
सांख्य-सिद्धान्त और योग का अभ्यास

  
52.यदा ते मोहकलिलं बुद्धिर्व्यतितरिष्यति ।
तदा गन्तासि निर्वेदं श्रेातव्यस्य श्रुतस्य च ॥

(52)जब तेरी बुद्धि मोह की मलिनता को पार कर पाएगी, तब तू उस सबके प्रति उदासीन हो जाएगा, जो कुछ तूने सुना है, या जो कुछ सुनने को अभी शेष है।जिस व्यक्ति को अन्तर्दृष्टि प्राप्त हो चुकी है, उसके लिए शास्त्र अनावश्यक हैं। देखिए 2,46;4,44। जिसे भगवान् का ज्ञान प्राप्त हो सकता है, वह भेदों और उपनिषदों के क्षेत्र से परे पहुँच जाता है। शब्दब्रह्मातिवर्तते।

53.श्रुतिविप्रतिपन्ना ते यदा स्थास्यति निश्चला।
समाधावचला बुद्धिस्तदा योगमवाप्स्यसि ॥

(53)जब तेरी बुद्धि,जो वेदों द्वारा विक्षप्ति हो गई है, अविचल हो जाएगी और आत्मा (समाधि) में स्थिर हो जाएगी, तब तुझे अन्तर्दृष्टि (योग) प्राप्त हो जाएगी। श्रुतिविप्रतिपन्ना : वैदिक ग्रन्थों के कारण किंकर्त्तव्यविमूढ़ हुई। क्योंकि विचार और आचार के विभिन्न सम्प्रदाय अपने समर्थन के लिए वेदों का हवाला देते हैं, इसलिए वे व्यक्ति को किंकर्त्तव्यव्यविमूढ़ कर देते हैं। समाधि चेतना का अभाव नहीं है, अपितु यह उच्चतम प्रकार की चेतना है। [1] समाधि में मन जिस वस्तु के साथ मिल रहा होता है, वह वस्तु दिव्य आत्मा है। बुद्धियोग वह पद्धति है, जिसके द्वारा हम वैदिक कर्मकाण्ड से ऊपर उठ जाते हैं और अपने कर्मां के फल की इच्छा न रखते हुए अपना कर्त्तव्य किए जाते हैं। हमें कर्म करना चाहिए, परन्तु शान्ति के साथ, जो किसी भी कर्म की अपेक्षा अधिक आवश्यक है। प्रश्न यह नहीं है कि हम क्या करें, अपितु यह है कि हम कैसे करें; किस भावना से हम कर्म करें।

Next.png

टीका टिप्पणी और संदर्भ

  1. यह वही वस्तु है, जिससे प्लेटो का तात्पर्य है, जबकि वह आत्मा को ’अपने-आप को समेटने और अपने ही अन्दर केन्द्रित करने के लिए’ फ्रेडो, 38 ए ।

संबंधित लेख

भगवद्गीता -राधाकृष्णन
अध्याय अध्याय का नाम पृष्ठ संख्या
परिचय 1
1. अर्जुन की दुविधा और विषाद 63
2. सांख्य-सिद्धान्त और योग का अभ्यास 79
3. कर्मयोग या कार्य की पद्धति 107
4. ज्ञानमार्ग 124
5. सच्चा संन्यास 143
6. सच्चा योग 152
7. ईश्वर और जगत 168
8. विश्व के विकास का क्रम 176
9. भगवान अपनी सृष्टि से बड़ा है 181
10. परमात्मा सबका मूल है; उसे जान लेना सब-कुछ जान लेना है 192
11. भगवान का दिव्य रूपान्तर 200
12. व्यक्तिक भगवान की पूजा परब्रह्म की उपासना की अपेक्षा 211
13. शरीर क्षेत्र है, आत्मा क्षेत्रज्ञ है; और इन दोनों में अन्तर 215
14. सब वस्तुओं और प्राणियों का रहस्यमय जनक 222
15. जीवन का वृक्ष 227
16. दैवीय और आसुरीय मन का स्वभाव 231
17. धार्मिक तत्त्व पर लागू किए गए तीनों गुण 235
18. निष्कर्ष 239
19. अंतिम पृष्ठ 254

वर्णमाला क्रमानुसार लेख खोज

                                 अं                                                                                                       क्ष    त्र    ज्ञ             श्र    अः