भगवद्गीता -राधाकृष्णन पृ. 86

भगवद्गीता -डॉ. सर्वेपल्लि राधाकृष्णन

Prev.png
अध्याय-2
सांख्य-सिद्धान्त और योग का अभ्यास

                      
17.अविनाशि तु तद्धिद्धि येन सर्वमिदं ततम् ।
थ्वनाशमव्ययस्यास्य न कश्चित्कर्तुमर्हति ॥

(17)इस बात को समझ लो कि जिससे यह सब व्याप्त है, वह अविनश्वर है। इस अपरिवर्तनीय अस्तित्व का विनाश कोई भी नहीं कर सकता। ततम्: छाया हुआ, व्याप्त। साथ ही देखिए, 8, 22, 46, 9,4,11, 38 और महाभारत 12, 240, 201 शंकराचार्य ने ’व्याप्तम्’ शब्द का प्रयोग किया है। ईश्वर, सर्वोच्च भगवान्, भी अपना विनाश नहीं कर सकता।[1] यह सत्य स्वतः सिद्ध है। यह बात किसी को भी अज्ञात नहीं है।[2] धर्मग्रन्थ परमात्मा पर विजातीय गुणों के थोपे जाने या अध्यारोपण को हटाते में सहायता देते हैं, बिलकुल अज्ञात बस्तु को प्रकट करने में नहीं। आत्मतत्त्व से रामानुज का अभिप्राय संख्या-संम्बन्धी अनेकता के बीच गुणात्मक एकता और समानता से है।

18. अन्तवन्त इमे देहा नित्यस्योक्ताः शरीरिणः ।
अनाशिनोअप्रमेयस्य तस्माद्युध्यस्व भारत ॥

(18)यह कहा गया है कि शाश्वत आत्मा के, जो अविनाशी और अज्ञेय है, ये शरीर तो नष्ट होने वाले हैं। इसलिए हे अर्जुन , तू युद्ध कर। यहाँ शरीर शब्द व्यक्ति के सच्चे आत्म की ओर संकेत करता है, जैसा कि शारीरिक मीमांसा[3] वाक्यांश में किया गया है, जो व्यक्ति के आत्म की प्रकृति के सम्बन्ध में एक अनुसन्धान है। यह अज्ञेय है, क्यों कि इसे ज्ञान के सामान्य साधनों से जाना नहीं जा सकता।

19.य एनं वेत्ति हन्तारं यश्चैनं मन्यते हतम् ।
उभौ तौ न विजानीतो नायं हन्ति न हन्यते ॥

(19)जो यह सोचता है कि वह मारता है, और जो यह सोचता है कि वह माना जाना है, वे दोनों ही सत्य को नहीं जानते। यह आत्मा न तो मारता है और न मारा जाता है। यहाँ लेखक आत्म और अनात्म में, सांख्य के पुरुष और प्रकृति में भेद कर रहा है।[4]

20.न जायते प्रियते वा कदाचि
न्यायं भूत्वा भविता वा न भूयः ।
अजो नित्यः शाश्वतोअयं पुराणो
न हन्यते हन्यमाने शरीरे ॥

(20)वह कभी जन्म नहीं लेता और न कभी वह मरता ही है। एक बार अस्तित्व में आ जाने के बाद उनका अस्तित्व फिर कभी समाप्त नहीं होगा। वह अजन्मा, शाश्वत्, नित्य और प्राचीन है। शरीर के मारे जाने पर भी वह नहीं मरता। देखिए कठोपनिषद्, 2,181 तुलना कीजिए, न वधेनास्य हन्यते। छान्दोस्य उपनिषद्, 8,1,5। यहाँ आत्मा का वर्णन इस रूप में किया गया है कि वह ’अस्तित्व में आई है। दिव्य रूप में यह सदा रहने वाली है और इसे अपना अस्तित्व परमात्मा से प्राप्त होता है। शंकराचार्य ने इस वाक्यांश का इस प्रकार सन्धिविच्छेद किया है भूत्वाअभविता।

Next.png

टीका टिप्पणी और संदर्भ

  1. न कश्चिदात्मांन विनाशयितुं शक्तोतीश्वरोपि। कराचार्य।
  2. न ह्यात्मा नाम कस्यचिदप्रसिद्धो भवति। गीता पर शंकराचार्य की टीका 2,18
  3. बृहदारण्यक उपनिषद् से तुलना कीजिए: यत् साक्षादपरोक्षात् ब्रह्म य आत्मा सर्वान्तरः। 3,4,1
  4. इमर्सन के ब्रह्म से तुलना कीजिएः ’’यदि लाल हत्यारा समझता है कि वह मारता है, या मारा जाने वाला यह समझता है कि वह मारा जाता है, तो वे सूक्ष्म बात को भली-भाँति नहीं जानते, मैं बना रहता हूँ, चला जाता हूँ और फिर वापस लौट आता हूँ ।’’

संबंधित लेख

भगवद्गीता -राधाकृष्णन
अध्याय अध्याय का नाम पृष्ठ संख्या
परिचय 1
1. अर्जुन की दुविधा और विषाद 63
2. सांख्य-सिद्धान्त और योग का अभ्यास 79
3. कर्मयोग या कार्य की पद्धति 107
4. ज्ञानमार्ग 124
5. सच्चा संन्यास 143
6. सच्चा योग 152
7. ईश्वर और जगत 168
8. विश्व के विकास का क्रम 176
9. भगवान अपनी सृष्टि से बड़ा है 181
10. परमात्मा सबका मूल है; उसे जान लेना सब-कुछ जान लेना है 192
11. भगवान का दिव्य रूपान्तर 200
12. व्यक्तिक भगवान की पूजा परब्रह्म की उपासना की अपेक्षा 211
13. शरीर क्षेत्र है, आत्मा क्षेत्रज्ञ है; और इन दोनों में अन्तर 215
14. सब वस्तुओं और प्राणियों का रहस्यमय जनक 222
15. जीवन का वृक्ष 227
16. दैवीय और आसुरीय मन का स्वभाव 231
17. धार्मिक तत्त्व पर लागू किए गए तीनों गुण 235
18. निष्कर्ष 239
19. अंतिम पृष्ठ 254

वर्णमाला क्रमानुसार लेख खोज

                                 अं                                                                                                       क्ष    त्र    ज्ञ             श्र    अः