भक्ति सुधा -करपात्री महाराज पृ. 1123

भक्ति सुधा -करपात्री महाराज

श्रीरासलीलारहस्य

Prev.png

अतः दोनों ओर से प्रेम की अपेक्षा होती है। इसलिये जब प्राणी भगवान के सम्मिलन की आकांक्षा से कुछ काल तक भगवच्चिन्तन में तत्पर रहता है और फिर भी भगवान की ओर से उसे कोई सहारा नहीं मिलता तो उसका धैर्य भग्न हो जाता है और उसकी श्रद्धा शिथिल पड़ जाती है।

साधनमार्ग में श्रद्धा की बड़ी आवश्यकता है। योगदर्शन में श्रद्धा का अर्थ उत्साह किया है। वहाँ बतलाया है कि वह माता के समान योगी पर अनुग्रह करता है। बिना श्रद्धा या उत्साह के साधनमार्ग में प्रवृत्ति नहीं हो सकती। अतः श्रद्धापूर्वक स्वाध्याय और अभ्यास में तत्पर रहने की आवश्यकता है। भगवन्मार्ग में शीघ्रतर प्रगति होने के लिये स्वाध्याय और योगाभ्यास दोनों ही के क्रमिक अनुष्ठान की अपेक्षा है।

“स्वाध्यायाद्योगमासीत योगात्स्वाध्यायमामनेत्।
स्वाध्याययोगसम्पत्त्या परमात्मा प्रकाशते।।”

यदि तुम निरन्तर ध्यानपरायण होकर आरम्भ से ही चार घण्टे की समाधि लगाने का प्रयत्न करोगे तो उसमें कभी सफल न हो सकोगे। पहले-पहले केवल पाँच मिनिट ध्यान का अभ्यास करो; फिर पाँच मिनट स्वाध्याय करो। इस प्रकार ध्यान और स्वाध्याय का साथ-साथ अभ्यास करते हुए क्रमशः ध्यानकाल में वृद्धि करो। ध्यान के बढ़ने पर धीरे-धीरे स्वाध्याय में कमी कर सकते हो। उससे पहले यदि स्वाध्याय छोड़कर केवल ध्यान में ही लगोगे तो ध्यान तो होगा नहीं, केवल मनोराज्य या तन्द्रा में समय का अपव्यय होगा।

स्वाध्याय क्या है? अपने प्रियतम के स्वरूप का परिचायक अध्ययन ही स्वाध्याय कहलाता है। यदि तुम भगवान कृष्ण का साक्षात्कार करना चाहते हो तो श्रीसूरदास जी के उन पदों का पाठ करो जिनमें भगवान के दिव्यातिदिव्य स्वरूप-सौष्ठव का वर्णन किया गया है अथवा श्रीमद्भागवत से भगवान की दिव्य-मंगलमयी मूर्ति की स्फूर्ति करने वाले अंशों का परिशीलन करो। उसके मनन से जब तुम्हारी मनोवृत्ति ध्येयाकार हो जाय तो जितने काल वह स्वरूप मानस नेत्रों के सामने रह सके उतने समय तक ध्यान करो। फिर जब ध्यान में शिथिलता आये तो स्वाध्याय करो। इसी प्रकार निर्गुणोपासकों को भी ‘सत्यं ज्ञानमनन्तं ब्रह्म’ आदि वाक्यों का मनन करते हुए ही ध्यानाभ्यास में प्रवृत्त होना चाहिये। इस तरह स्वाध्याय और ध्यान का क्रमिक अभ्यास करने से ही प्रभु के स्वरूप की स्फूर्ति जल्दी हो सकती है।

Next.png

टीका टिप्पणी और संदर्भ

संबंधित लेख

भक्ति सुधा -करपात्री महाराज
क्रम संख्या विषय पृष्ठ संख्या
1. भगवत्प्राप्ति 1
2. नामरूप की उपयोगिता 3
3. इष्टदेव की उपासना 8
4. मानसी-आराधना 20
5. सगुणोपासना में सरलता 24
6. संकल्पबल 28
7. श्री शिवतत्व 48
8. शिव से शिक्षा 60
9. शिवलिंगोपासना-रहस्य 63
10. श्री विष्णु-तत्त्व 88
11. गायत्री-तत्त्व 97
12. श्री भगवती-तत्त्व 102
13. बुद्धावतार का प्रयोजन 178
14. गजेन्द्र-मुक्ति 182
15. शक्ति का स्वरूप 188
16. माँ के चरणों में 194
17. पीठ रहस्य 226
18. गणपति तत्त्व 235
19. अवतारमीमांसा 247
20. निराकार से साकार 255
21. भगवदवतार का प्रयोजन 275
22. भारत ही में अवतार क्यों? 281
23. ज्ञान और भक्ति 287
24. भक्तिरसामृतास्वादन 327
25. अव्यभिचार भक्तियोग 352
26. सबसे सगे भगवान 360
27. चतुर्विधा भजन्ते 363
28. भगवच्छरणागति से ही गति 367
29. भगवान का अवलम्बन अनिवार्य 372
30. प्रेमतत्त्व 375
31. भगवान और प्रेम 384
32. भगवत्कथामृत 390
33. प्रभुकृपा 396
34. निर्बल का बल 401
35. करुणालहरी 408
36. श्रीरामजन्म-रहस्य 411
37. श्री रामभद्र का ध्यान 415
38. श्रीकृष्ण-जन्म 422
39. भगवान का मंगलमय स्वरूप 428
40. विभीषण-शरणागति 450
41. श्रीकृष्ण बालक्रीड़ा 469
42. साक्षान्मन्मथमन्मथः 486
43. श्रीवृन्दावन में वर्षा और शरत 507
44. वेणुरव 512
45. किरातिनियों का स्मररोग 517
46. वेणुगीत 525
47. चीरहरण 691
48. वेदान्त-रससार 730
49. निर्गुण या सगुण? 781
50. व्रज-भूमि 797
51. सर्वसिद्धान्त-समन्वय 808
52. क्या ईश्वर और धर्म बिना काम चलेगा? 839
53. श्रीरासलीलारहस्य 854
54. श्री रासपञ्चाध्यायी 1142

वर्णमाला क्रमानुसार लेख खोज

                                 अं                                                                                                       क्ष    त्र    ज्ञ             श्र    अः