प्रभो यह कैसा बेढब मोह -हनुमान प्रसाद पोद्दार

पद रत्नाकर -हनुमान प्रसाद पोद्दार

वंदना एवं प्रार्थना

Prev.png
राग पीलू - तीन ताल


प्रभो! यह कैसा बेढब मोह!
मान लिया था मैंने अब तो गया, हु‌आ निर्मोह॥
पर यह तो फिर लौटा, छाया परिकर-सह सब ओर।
आया परदा पुनः नेत्र-पटलोंपर, किया विभोर॥
हु‌आ भ्रमित, जल उठी भोग-‌आकांक्षा की यह आग।
नहीं तुम्हारा रहा पूर्ववत्‌‌ आकर्षण-‌अनुराग॥
पर अब भी तव मृदु चरणों पर हैं मेरे हिय-हाथ।
वाणी तव मधुमयी, यदपि कुछ क्षीण, सुन रही नाथ!।
इससे आशा अमित, करोगे नहीं कभी तुम त्याग॥
तुम्हें देख, डरकर यह भारी मोह जायगा भाग।
फिर क्यों अब विलम्ब करते, क्यों नहीं पुराते आश ?।
क्यों इस मोह-कटकका करते नहीं आशु प्रभु! नाश ?।
अब प्रभु! पूर्णरूप से मेरे उर नित करो निवास।
इसका पूरा उन्मूलन हो, हो न कदापि प्रकाश॥

Next.png

टीका टिप्पणी और संदर्भ

संबंधित लेख

वर्णमाला क्रमानुसार लेख खोज

                                 अं                                                                                                       क्ष    त्र    ज्ञ             श्र    अः