दुर्योधन का सभासदों से पांडवों का पता लगाने हेतु परामर्श

महाभारत विराट पर्व के गोहरण पर्व के अंतर्गत अध्याय 26 में दुर्योधन का सभासदों से पांडवों का पता लगाने हेतु परामर्श करने का वर्णन हुआ है। यहाँ वैशम्पायन जी ने जनमेजय से दुर्योधन का सभासदों से पांडवों का पता लगाने हेतु परामर्श करने की कथा कही है।[1]

दुर्योधन द्वारा सभासदों से परामर्श

वैशम्पायन जी कहते हैं- जनमेजय! तदनन्तर राजा दुर्योधन उस समय दूतों की बात पर विचार करके बहुत देर तक मन-ही-मन कुछ सोचता रहा। उसके बाद उसने सभासदों से कहा- ‘कार्यों के अन्तिम परिणामों को ठीक-ठीक समझ लेना अत्यन्त कठिन है; अतः आप सब लोग इस बात को समझें कि पाण्डव कहाँ चले गये? ‘इस तेरहवें वर्ष में पाण्डवों के अज्ञातवास का अधिकांश समय बीत चुका है और थोड़े ही दिन शेष हैं। ‘यदि शेष समय भी पाण्डव इसी प्रकार यहाँ व्यतीत कर लें, तो वे प्रतिज्ञा पालन के भार से मुक्त हो जायेंगे। फिर तो वे सत्यव्रती पाण्डव मद की धारा बहाने वाले गजराजों और विषधर सर्पों के समान क्रोध में भरकर निश्चय ही कौरवों के लिये दुःखदायी हो जायँगे। ‘वे सब समय की नियत अवधि को जानते हैं; अतः कहीं ऐसा वेष धारण करके छिपे होंगे, जिससे उन्हें पहचानना कठिन हो गया है, इसलिये आप लोग शीघ्र उका पता लगाने की चेष्टा करें, जिससे वे क्रोध को दबाकर उतने ही समय के लिये अर्थात बारह वर्षों के लिये वन में चले जायँ। ऐसा होने पर ही मेरा यह राज्य दीर्घकाल तक के लिये निर्व्दन्द्व, व्यग्रताशून्य तथा निष्कण्टक हो जायेगा।’

कर्ण-दुःशासन की अनुमति द्वारा गुप्तचर को भेजना

यह सुनकर कर्ण ने कहा- ‘भरतनन्दन! तब शीघ्र ही दूसरे कार्य कुशल गुप्तचर भेजें जायँ, जो धूर्त होने के साथ ही छिपे रहकर अपना कार्य अच्छी तरह कर सकें। ‘वे गुप्तरूप से धन-धान्य सम्पन्न एवं जनसमुदाय से भरे हुए देशों में जायँ और वहाँ सुरम्य सभाओं में, सिद्ध संन्यासी महात्माओं के आश्रम में, राजनगरों में, नाना प्रकार के तीर्थों में और सर्वोत्तम स्थानों में, वहाँ निवास करने वाले मनुष्यों से विनयपूर्ण युक्ति से पूछकर उनका पता लगावें। ‘पाण्डव छिपकर किसी गुप्त स्थान मे निवास करते होंगे; अतः जो कार्यसाधन में तत्पर, उन्हें अच्छी तरह पहचानने वाले, बुद्धिमानी से स्वयं भी छिपकर कार्य करने वाले और अत्यंत कुशल हों, ऐसे अनेक गुप्तचर नदी-तटवर्ती कुओं, तीर्थों, गाँवों, नगरों, रमणीय आश्रमों, पर्वतों तथा गुफाओं मेंजा-जाकर उनकी खोज करें।’ तदनन्तर सदा पापभावना में अनुरक्त रहने वाला दुर्योधन से छोटा भाई दुःशासन अपने बड़े भाई से बोला- राजन! नरेश्वा! जिन गुप्तचरों पर हमारा अधिक विश्वास हो, उन्हें देने योग्य सब साधन देकर पुनः पाण्डवों की खोज के लिये भेजा जाये। ‘कर्ण ने जो बात कही है, वह सब हम करें। इनके बताये हुए स्थानों में जहाँ-तहाँ घूमकर सभी गुप्तचर उनका पता लगावें।’ ये तथा और भी बहुत से लोग एक देश से दूसरे देश में विधिपूर्वक खोज करें। अभी तक तो पाण्डवों के गन्तव्थ स्थान, निवास तथा प्रवृत्ति का कुछ भी पता नहीं लग रहा है। ‘या तो वे अधिक गुप्त स्थानों में छिपे है या समुद्र के उस पास चले गये हैं। यह भी सम्भव हैं कि अपने को शूरवीर मानने वाले पाण्डव को उस महान वन में अजगर निगल गये हों। ‘अथवा वे किसी विषम परिस्थिति में पड़कर सदा के लिये नष्ट हो गये हों। अतः कुरुनन्दन! मुनेश्वर! आप अपने चित्त को स्वस्थ करके जो ठीक समझ में आये, वह कार्य पूर्ण उत्साह के साथ करें’।[1]

टीका टिप्पणी और संदर्भ

  1. 1.0 1.1 महाभारत विराट पर्व अध्याय 26 श्लोक 1-18

संबंधित लेख

महाभारत विराट पर्व में उल्लेखित कथाएँ


पांडवप्रवेश पर्व
विराटनगर में अज्ञातवास करने हेतु पांडवों की गुप्त मंत्रणा | अज्ञातवास हेतु युधिष्ठिर द्वारा अपने भावी कार्यक्रम का दिग्दर्शन | भीमसेन और अर्जुन द्वारा अज्ञातवास हेतु अपने अनुकूल कार्यों का वर्णन | नकुल, सहदेव और द्रौपदी द्वारा अज्ञातवास हेतु अपने कर्तव्यों का दिग्दर्शन | धौम्य द्वारा पांडवों को राजा के यहाँ रहने का ढंग बताना | पांडवों का श्मशान में शमी वृक्ष पर अपने अस्त्र-शस्त्र रखना | युधिष्ठिर द्वारा दुर्गा देवी की स्तुति | युधिष्ठिर का राजसभा में राजा विराट से मिलना | युधिष्ठिर का विराट के यहाँ निवास पाना | भीमसेन का विराट की सभा में प्रवेश और राजा द्वारा उनको आश्वासन | द्रौपदी का सैरन्ध्री के वेश में रानी सुदेष्णा से वार्तालाप | द्रौपदी का रानी सुदेष्णा के यहाँ निवास पाना | सहदेव की विराट के यहाँ गौशाला में नियुक्ति | अर्जुन की विराट के यहाँ नृत्य प्रशिक्षक के पद पर नियुक्ति | नकुल का विराट के अश्वों की देखरेख में नियुक्त होना
समयपालन पर्व
भीमसेन द्वारा जीमूत नामक मल्ल का वध
कीचकवध पर्व
कीचक की द्रौपदी पर आसक्ति और प्रणय निवेदन | द्रौपदी द्वारा कीचक को फटकारना | सुदेष्णा का द्रौपदी को कीचक के यहाँ भेजना | कीचक द्वारा द्रौपदी का अपमान | द्रौपदी का भीमसेन के समीप जाना | द्रौपदी का भीमसेन से अपना दु:ख प्रकट करना | द्रौपदी का भीमसेन के सम्मुख विलाप | द्रौपदी का भीमसेन से अपना दु:ख निवेदन करना | भीमसेन और द्रौपदी का संवाद | भीमसेन और कीचक का युद्ध | भीमसेन द्वारा कीचक का वध | उपकीचकों का सैरन्ध्री को बाँधकर श्मशानभूमि में ले जाना | भीमसेन द्वारा उपकीचकों का वध | द्रौपदी का विराट नगर में लौटकर आना | द्रौपदी का बृहन्नला और सुदेष्णा से वार्तालाप
गोहरण पर्व
दुर्योधन को उसके गुप्तचरों द्वारा कीचकवध का वृत्तान्त सुनाना | दुर्योधन का सभासदों से पांडवों का पता लगाने हेतु परामर्श | द्रोणाचार्य की सम्मति | युधिष्ठिर की महिमा कहते हुए भीष्म की पांडव अन्वेषण के विषय में सम्मति | कृपाचार्य की सम्मति और दुर्योधन का निश्चय | सुशर्मा का कौरवों के लिए प्रस्ताव | त्रिगर्तों और कौरवों का मत्स्यदेश पर धावा | पांडवों सहित विराट की सेना का युद्ध हेतु प्रस्थान | मत्स्य तथा त्रिगर्त देश की सेनाओं का युद्ध | सुशर्मा द्वारा विराट को बन्दी बनाना | पांडवों द्वारा विराट को सुशर्मा से छुड़ाना | युधिष्ठिर का अनुग्रह करके सुशर्मा को मुक्त करना | विराट द्वारा पांडवों का सम्मान | विराट नगर में राजा विराट की विजय घोषणा | कौरवों द्वारा विराट की गौओं का अपहरण | गोपाध्यक्ष का उत्तरकुमार को युद्ध हेतु उत्साह दिलाना | उत्तर का अपने लिए सारथि ढूँढने का प्रस्ताव | द्रौपदी द्वारा उत्तर से बृहन्नला को सारथि बनाने का सुझाव | बृहन्नला के साथ उत्तरकुमार का रणभूमि को प्रस्थान | कौरव सेना को देखकर उत्तरकुमार का भय | अर्जुन का उत्तरकुमार को आश्वासन देकर रथ पर चढ़ाना | द्रोणाचार्य द्वारा अर्जुन के अलौकिक पराक्रम की प्रशंसा | अर्जुन का उत्तर को शमीवृक्ष से अस्त्र उतारने का आदेश | उत्तर का शमीवृक्ष से पांडवों के दिव्य धनुष आदि उतारना | उत्तर का बृहन्नला से पांडवों के अस्त्र-शस्त्र के विषय में प्रश्न करना | बृहन्नला द्वारा उत्तर को पांडवों के आयुधों का परिचय कराना | अर्जुन का उत्तरकुमार को अपना और अपने भाइयों का यथार्थ परिचय देना | अर्जुन द्वारा युद्ध की तैयारी तथा अस्त्र-शस्त्रों का स्मरण | अर्जुन द्वारा उत्तरकुमार के भय का निवारण | अर्जुन को ध्वज की प्राप्ति तथा उनके द्वारा शंखनाद | द्रोणाचार्य का कौरवों से उत्पात-सूचक अपशकुनों का वर्णन | दुर्योधन द्वारा युद्ध का निश्चय | कर्ण की उक्ति | कर्ण की आत्मप्रंशसापूर्ण अहंकारोक्ति | कृपाचार्य का कर्ण को फटकारना और युद्ध हेतु अपना विचार बताना | अश्वत्थामा के उद्गार | भीष्म द्वारा सेना में शान्ति और एकता बनाये रखने की चेष्टा | द्रोणाचार्य द्वारा दुर्योधन की रक्षा के प्रयत्न | पितामह भीष्म की सम्मति | अर्जुन का दुर्योधन की सेना पर आक्रमण और गौओं को लौटा लाना | अर्जुन का कर्ण पर आक्रमण और विकर्ण की पराजय | अर्जुन द्वारा शत्रुंतप और संग्रामजित का वध | कर्ण और अर्जुन का युद्ध तथा कर्ण का पलायन | अर्जुन द्वारा कौरव सेना का संहार | उत्तर का अर्जुन के रथ को कृपाचार्य के पास लेना | अर्जुन और कृपाचार्य का युद्ध देखने के लिए देवताओं का आगमन | कृपाचार्य और अर्जुन का युद्ध | कौरव सैनिकों द्वारा कृपाचार्य को युद्ध से हटा ले जाना | अर्जुन का द्रोणाचार्य के साथ युद्ध | द्रोणाचार्य का युद्ध से पलायन | अर्जुन का अश्वत्थामा के साथ युद्ध | अर्जुन और कर्ण का संवाद | कर्ण का अर्जुन से हारकर भागना | अर्जुन का उत्तरकुमार को आश्वासन | अर्जुन से दु:शासन आदि की पराजय | अर्जुन का सब योद्धाओं और महारथियों के साथ युद्ध | अर्जुन द्वारा कौरव सेना के महारथियों की पराजय | अर्जुन और भीष्म का अद्भुत युद्ध | अर्जुन के साथ युद्ध में भीष्म का मूर्च्छित होना | अर्जुन और दुर्योधन का युद्ध | दुर्योधन का विकर्ण आदि योद्धाओं सहित रणभूमि से भागना | अर्जुन द्वारा समस्त कौरव दल की पराजय | कौरवों का स्वदेश को प्रस्थान | अर्जुन का विजयी होकर उत्तरकुमार के साथ राजधानी को प्रस्थान | विराट की उत्तरकुमार के विषय में चिन्ता | उत्तरकुमार का नगर में प्रवेश और प्रजा द्वारा उनका स्वागत | विराट द्वारा युधिष्ठिर का तिरस्कार और क्षमा-प्रार्थना | विराट का उत्तरकुमार से युद्ध का समाचार पूछना | विराट और उत्तरकुमार की विजय के विषय में बातचीत | अर्जुन का विराट को महाराज युधिष्ठिर का परिचय देना | विराट को अन्य पांडवों का परिचय प्राप्त होना | विराट का युधिष्ठिर को राज्य समर्पण और अर्जुन-उत्तरा विवाह का प्रस्ताव | अर्जुन द्वारा उत्तरा को पुत्रवधू के रूप में ग्रहण करना | अभिमन्यु और उत्तरा का विवाह | विराट पर्व श्रवण की महिमा

वर्णमाला क्रमानुसार लेख खोज

                                 अं                                                                                                       क्ष    त्र    ज्ञ             श्र    अः