तेरी चिन्ता, तेरी पीड़ा -हनुमान प्रसाद पोद्दार

पद रत्नाकर -हनुमान प्रसाद पोद्दार

श्री कृष्ण के प्रेमोद्गार

Prev.png
राग तोड़ी - ताल कहरवा


तेरी चिन्ता, तेरी पीड़ा, तेरा दुःख, विषम उर-दाह।
तेरे मन की सभी असुन्दर-सुन्दर मीठी-खारी चाह॥
सभी, प्रिये! वे मुझमें होतीं, होंगी आगे भी अनुभूत।
तन-मन तेरे सारे मुझमें मिलकर परम हो गये पूत॥
मेरे पावन पूत हृदय की पूत वासना तुममें जाग।
करती सदा मुझे प्रतिभावित, प्रकटाती विशुद्ध अनुराग॥
वही परम अनुराग-भाव बन सदा खेलता नाना रंग।
महाभाव में परिणत हो, वह करता उदय अनन्त तरंग॥
ये विशुद्धतम विपुल तरंगें हैं सब मेरा मधुमय रूप।
मैं ही तू मैं दोनों बन नित करता रास-विलास अनूप॥
बन जाता मैं दारुण दुःख-वियोग, परम सुखमय संयोग।
तेरे अंदर रोकर-हँसकर करता नित निज रस-सम्भोग॥
इस अनुपम लीला-रहस्य को समझ, पृथक्‌ता का तज भान।
लीला, लीलाकर्ता-भोक्ता, मैं-तू सदा एक भगवान॥

Next.png

टीका टिप्पणी और संदर्भ

संबंधित लेख

वर्णमाला क्रमानुसार लेख खोज

                                 अं                                                                                                       क्ष    त्र    ज्ञ             श्र    अः