तलातल

तलातल ब्रह्म वैवर्त पुराण के उल्लेखानुसार सात पातालों में से एक है, जो कि स्वर्ग की अपेक्षा अधिक भोग-साधनों से सम्पन्न है और यह उत्तरोत्तर नीचे भाग में स्थित है।[1]

  • ब्रह्म वैवर्त पुराण के उल्लेखानुसार जगदीश्वर ब्रह्मा जी ने सात पातालों का निर्माण किया है। वे स्वर्ग की अपेक्षा अधिक भोग-साधनों से सम्पन्न हैं और क्रमशः एक से दूसरे उत्तरोत्तर नीचे भाग में स्थित हैं। उनके नाम इस प्रकार हैं–[2]
  1. अतल
  2. वितल
  3. सुतल
  4. तलातल
  5. महातल
  6. पाताल
  7. रसातल
  • समस्त भूमण्डल पचास करोड़ योजन विस्तार वाला है। इसकी ऊंचाई सत्तर सहस्र योजन है। इसके नीचे सात पाताल नगरियाँ हैं।


टीका टिप्पणी और संदर्भ

  1. ब्रह्म वैवर्त पुराण पृ. 27
  2. ब्रह्म वैवर्त पुराण पृ. 27

संबंधित लेख

वर्णमाला क्रमानुसार लेख खोज

                                 अं                                                                                                       क्ष    त्र    ज्ञ             श्र    अः