जांबवान का उल्लेख हिन्दू पौराणिक ग्रंथ भागवत में हुआ है। भागवतानुसार यह एक रीछ का नाम है, जो सुग्रीव का मन्त्री था और रक्षा तथा प्रजापति ब्रह्मा का पुत्र माना जाता है।
- यह रीछों का राजा कहा गया है।
- त्रेतायुग में राम और रावण के युद्ध में इसने श्रीरामचन्द्र की सहायता की थी।[1]
- द्वापर में श्रीकृष्ण ने इसकी पुत्री जांबवती से विवाह किया था।[2]
- कहते हैं सत्ययुग में इसने भगवान वामन की परिक्रमा की थी।[3]
टीका टिप्पणी और संदर्भ
पौराणिक कोश |लेखक: राणा प्रसाद शर्मा |प्रकाशक: ज्ञानमण्डल लिमिटेड, वाराणसी |संकलन: भारत डिस्कवरी पुस्तकालय |पृष्ठ संख्या: 186 |
- ↑ भागवत पुराण 9.10.19-44
- ↑ भागवत पुराण 10.56.14-32; ब्रह्मांड पुराण 3.71.35; मत्स्य पुराण 45.7-8, 12-6; वायु पुराण 96.34
- ↑ भागवत पुराण 8.21.8; ब्रह्मांड पुराण 3.7.300-4; विष्णु पुराण 4.13.32.58
संबंधित लेख
|