जरासंध के विषय में युधिष्ठिर, भीम और श्रीकृष्ण की बातचीत

महाभारत सभा पर्व के ‘राजसूयारम्भ पर्व’ के अंतर्गत अध्याय 15 के अनुसार जरासंध के विषय में युधिष्ठिर, भीम और श्रीकृष्ण की बातचीत की कथा का वर्णन इस प्रकार है[1]-

युधिष्ठिर का श्रीकृष्ण से पुन: जरासन्ध वध का उपाय पूछना

युधिष्ठिर बोले-श्रीकृष्ण! आप परम बुद्धिमान् हैं, आपने जैसी बात कही है, वैसी दूसरा कोई नहीं कह सकता। इस पृथ्वी पर आप के सिवा समस्त संशयों को मिटाने वाला और कोई नहीं है। आज कल तो घर-घर में राजा हैं और सभी अपना-अपना प्रिय कार्य करते हैं, परंतु वे सम्राट् पद को नहीं प्राप्त कर सके; क्योंकि सम्राट् की पदवी बड़ी कठिनाई से मिलती है। जो दूसरों के प्रभाव को जानता है, वह अपनी प्रशंसा कैसे कर सकता है ? दूसरे के साथ मुकाबला होने पर भी जो प्रशंसनीय बना रह जाय, उसी की सर्वत्र पूजा होती है। वृष्णि कुलभूषण! यह पृथ्वी बहुत विशाल है, अनेक प्रकार के रत्नों से भरी हुई है, मनुष्य दूर जाकर (सत्पुरुषों का संग करके) यह समझ पाता है कि अपना कल्याण कैसे होगा। मैं तो मन और इन्द्रियों के संयम को ही सबसे उत्तम मानता हूँ , उसी से मेरा भला होगा। राजसूय यज्ञ का आरम्भ करने पर भी उस के फलस्वरूप ब्रह्मलोक की प्राप्ति अपने लिये असम्भव है- मेरी तो यही धारण है। जनार्दन! ये उत्तम कुल में उत्पन्न मनस्वी सभासद् ऐसा जानते हैं कि इन में कभी कोई श्रेष्ठ (सर्वविजयी) भी हो सकता है। पापरहित महाभाग! हम भी जरासंध के भय से तथा उस की दुष्टता से सदा शंकित रहते हैं। किसी से परास्त न होने वाले प्रभो! मैं तो आपके बाहुबल का भरोसा रखता हूँ। जब आप ही जरासंध से शंकित हैं, तब तो मैं अपने को उस के सामने कदापि बलवान् नहीं मान सकता। महाबाहु माधव! आपसे, भीमसेन से अथवा अर्जुन से वह मारा जा सकता है या नहीं ? वार्ष्‍णेय! (आप की शक्ति अनन्त है,) यह जानते हुए भी मैं बार-बार इसी बात पर विचार करता रहता हूँ। केशव! मेरे लिये सभी कार्यों में आप ही प्रमाण हैं। युधिष्ठिर का यह वचन सुनकर बोलने में चतुर भीमसेन ने यह वचन कहा।[1]

भीमसेन का युधिष्ठिर को समझाना

भीमसेन बोले - महाराज! जो राजा उद्योग नहीं करता तथा जो दुर्बल होकर भी उचित उपाय अथवा युक्ति से काम न लेकर किसी बलवान् से भिड़ जाता है, वे दोनों दीमकों के बनाये हुए मिट्टी के ढेर के समान नष्ट हो जाते हैं। परंतु जो आलस्य त्यागकर उत्तम युक्ति एवं नीति से काम लेता है, दुर्बल होने पर भी बलवान् शत्रु को जीत लेता है और अपने लिये हितकर एवं अभीष्ट अर्थ प्राप्त करता है।। श्रीकृष्ण में नीती है, मुझ में बल है और अर्जुन में विजयी की शक्ति है। हम तीनों मिलकर मगधराज जरासंध के वध का कार्य पूर कर लेंगे; ठीक उसी तरह, जैसे तीनों अग्नियाँ यज्ञ की सिद्धि कर देती हैं। गोविन्द! आपके बुद्धिबल का आश्रय लेकर धर्मराज युधिष्ठिर सब कुछ पा सकते हैं। जिन की सदा रक्षा करने वाले आप हैं, उनकी-हम पाण्डवों की विजय निश्चित है।। श्रीकृष्ण ने कहा - राजन्! अज्ञानी मनुष्य बड़े-बड़े कार्यों का आरम्भ तो कर देता है, परंतु उनके परिणाम की ओर नहीं देखता। अतः केवल अपने स्वार्थ साधन में लगे हुए विवेक शून्य शत्रु के व्यवहार को वीर पुरुष नहीं सह सकते। युवनाश्व के पुत्र मान्धाता ने जीतने योग्य शत्रुओं को जीतकर सम्राट् का पद प्राप्त किया था। भगीरथ प्रजा का पालन करने से, कार्तवीर्य (सहस्रबाहु अर्जुन) तपोबल से तथा राजा भरत स्वाभाविक बल से सम्राट् हुए थे।[1] इसी प्रकार राजा मरूत्त अपनी समृद्धि के प्रभाव से सम्राट् बने थे। अब तक उन पाँच सम्राटों का ही नाम हम सुनते आ रहे हैं। युधिष्ठिर! वे मान्धाता आदि एक-एक गुणों से ही सम्राट हो सके थे; परंतु आप तो सम्‍पूर्ण रूप से सम्राट पद प्राप्त करना चाहते हैं। साम्राज्य-प्राप्ति के जो पाँच गुण शत्रुविजय, प्रजापालन, तपः शक्ति, धन-समृद्धि और उत्तम नीति हैं, उन सबसे आप सम्पन्न हैं। परंतु भरत श्रेष्ठ! आप के मार्ग में बृहद्रथ का पुत्र जरासंध बाधक है, यह आपको जान लेना चाहिये। क्षत्रियों के जो एक सौ कुल हैं, वे कभी उस का अनुसरण नहीं करते, अतः वह बल से ही अपना साम्राज्य स्थापित कर रहा है। जो रत्नों के अधिपति हैं, ऐसे राजा लोग (धन देकर) जरासंध की उपासना करते हैं, परंतु वह उस से भी संतुष्ट नहीं होता। अपनी विवेकशून्यता के कारण अन्याय का आश्रय ले उन पर अत्याचार ही करता है। आजकल वह प्रधान पुरुष बनकर मूर्धाभिषिक्त राजा को बलपूर्वक बंदी बना लेता है। जिन का विधिपूर्वक राज्य पर अभिषेक हुआ है, ऐसे पुरुषों में से कहीं किसी एक को भी हम ने ऐसा नहीं देखा, जिसे उस ने बलि का भाग न बना लिया हो - कैद में न डाल रक्खा हो। इस प्रकार जरासंध ने लगभग सौ राजकुलों के राजाओं में से कुछ को छोड़कर सब को वश में कर लिया है। कुन्ती नन्दन! कोई अत्यन्त दुर्बल राजा उस से भिड़ने का साहस कैसे करेगा। भरतश्रेष्ठ! रुद्र देवता को बलि देने के लिये जल छिड़क कर एवं मार्जन करके शुद्ध किये हुए पशुओं की भाँति जो पशुपति के मन्दिर में कैद हैं, उन राजाओं को अब अपने जीवन में क्या प्रीति रह गयी है ? षत्रिय जब युद्ध में अस्त्र-शस्त्रों द्वारा मारा जाता है, तब यह उसका सत्कार है; अतः हम लोग जरासंध को द्वन्द्व-युद्ध में मार डालें। राजन्! जरासंध ने सौ में से छियासी (प्रतिशत) राजाओं को तो कैद कर लिया है, केवल चौदह (प्रतिशत) बाकी हैं। उनको भी बंदी बनाने के पश्चात् वह क्रूर कर्म में प्रवृत्त होगा। जो उसके इस कर्म में विघ्न डालेगा, वह उज्ज्वल यश का भागी होगा तथा जो जरासंध को जीत लेगा, वह निश्चय ही सम्राट् होगा।[2]

टीका टिप्पणी और संदर्भ

  1. 1.0 1.1 1.2 महाभारत सभा पर्व अध्याय 15 श्लोक 1-15
  2. महाभारत सभा पर्व अध्याय 15 श्लोक 16-25

संबंधित लेख

महाभारत सभा पर्व में उल्लेखित कथाएँ


सभाक्रिया पर्व
श्रीकृष्ण की आज्ञानुसार मयासुर द्वारा सभा भवन निर्माण | श्रीकृष्ण की द्वारका यात्रा | मयासुर का भीम-अर्जुन को गदा और शंख देना | मय द्वारा निर्मित सभा भवन में युधिष्ठिर का प्रवेश
लोकपाल सभाख्यान पर्व
नारद का युधिष्ठिर को प्रश्न रूप में शिक्षा देना | युधिष्ठिर की दिव्य सभाओं के विषय में जिज्ञासा | इन्द्र सभा का वर्णन | यमराज की सभा का वर्णन | वरुण की सभा का वर्णन | कुबेर की सभा का वर्णन | ब्रह्माजी की सभा का वर्णन | राजा हरिश्चंद्र का माहात्म्य
राजसूयारम्भ पर्व
युधिष्ठिर का राजसूयविषयक संकल्प | श्रीकृष्ण की राजसूय यज्ञ की सम्मति | जरासंध के विषय में युधिष्ठिर, भीम और श्रीकृष्ण की बातचीत | जरासंध पर जीत के विषय में युधिष्ठिर का उत्साहहीन होना | श्रीकृष्ण द्वारा अर्जुन की बात का अनुमोदन | युधिष्ठिर को जरासंध की उत्पत्ति का प्रसंग सुनाना | जरा राक्षसी का अपना परिचय देना | चण्डकौशिक द्वारा जरासंध का भविष्य कथन
जरासंध वध पर्व
श्रीकृष्ण, अर्जुन और भीम की मगध यात्रा | श्रीकृष्ण द्वारा मगध की राजधानी की प्रशंसा | श्रीकृष्ण और जरासंध का संवाद | जरासंध की युद्ध के लिए तैयारी | जरासंध का श्रीकृष्ण के साथ वैर का वर्णन | भीम और जरासंध का भीषण युद्ध | भीम द्वारा जरासंध का वध | जरासंध द्वारा बंदी राजाओं की मुक्ति
दिग्विजय पर्व
पाण्डवों की दिग्विजय के लिए यात्रा | अर्जुन द्वारा अनेक राजाओं तथा भगदत्त की पराजय | अर्जुन का अनेक पर्वतीय देशों पर विजय पाना | किम्पुरुष, हाटक, उत्तरकुरु पर अर्जुन की विजय | भीम का पूर्व दिशा में जीतने के लिए प्रस्थान | भीम का अनेक राजाओं से भारी धन-सम्पति जीतकर इन्द्रप्रस्थ लौटना | सहदेव द्वारा दक्षिण दिशा की विजय | नकुल द्वारा पश्चिम दिशा की विजय
राजसूय पर्व
श्रीकृष्ण की आज्ञा से युधिष्ठिर का राजसूय यज्ञ की दीक्षा लेना | राजसूय यज्ञ में राजाओं, कौरवों तथा यादवों का आगमन | राजसूय यज्ञ का वर्णन
अर्घाभिहरण पर्व
राजसूय यज्ञ में ब्राह्मणों तथा राजाओं का समागम | भीष्म की अनुमति से श्रीकृष्ण की अग्रपूजा | शिशुपाल के आक्षेपपूर्ण वचन | युधिष्ठिर का शिशुपाल को समझाना | भीष्म का शिशुपाल के आक्षेपों का उत्तर देना | भगवान नारायण की महिमा | भगवान नारायण द्वारा मधु-कैटभ वध | वराह अवतार की संक्षिप्त कथा | नृसिंह अवतार की संक्षिप्त कथा | वामन अवतार की संक्षिप्त कथा | दत्तात्रेय अवतार की संक्षिप्त कथा | परशुराम अवतार की संक्षिप्त कथा | श्रीराम अवतार की संक्षिप्त कथा | श्रीकृष्ण अवतार की संक्षिप्त कथा | कल्कि अवतार की संक्षिप्त कथा | श्रीकृष्ण का प्राकट्य | कालिय-मर्दन एवं धेनुकासुर वध | अरिष्टासुर एवं कंस वध | श्रीकृष्ण और बलराम का विद्याभ्यास | श्रीकृष्ण का गुरु को दक्षिणा रूप में उनके पुत्र का जीवन देना | नरकासुर का सैनिकों सहित वध | श्रीकृष्ण का सोलह हजार कन्याओं को पत्नीरूप में स्वीकार करना | श्रीकृष्ण का इन्द्रलोक जाकर अदिति को कुण्डल देना | द्वारकापुरी का वर्णन | रुक्मिणी के महल का वर्णन | सत्यभामा सहित अन्य रानियों के महल का वर्णन | श्रीकृष्ण और बलराम का द्वारका में प्रवेश | श्रीकृष्ण द्वारा बाणासुर पर विजय | भीष्म के द्वारा श्रीकृष्ण माहात्म्य का उपसंहार | सहदेव की राजाओं को चुनौती
शिशुपाल वध पर्व
युधिष्ठिर को भीष्म का सान्त्वना देना | शिशुपाल द्वारा भीष्म की निन्दा | शिशुपाल की बातों पर भीम का क्रोध | भीष्म द्वारा शिशुपाल के जन्म का वृतांत्त का वर्णन | भीष्म की बातों से चिढ़े शिशुपाल का उन्हें फटकारना | श्रीकृष्ण द्वारा शिशुपाल वध | राजसूय यज्ञ की समाप्ति | श्रीकृष्ण का स्वदेशगमन
द्यूत पर्व
व्यासजी की भविष्यवाणी से युधिष्ठिर की चिन्ता | दुर्योधन का मय निर्मित सभा भवन को देखना | युधिष्ठिर के वैभव को देखकर दुर्योधन का चिन्तित होना | पाण्डवों पर विजय प्राप्त करने के लिए दुर्योधन-शकुनि की बातचीत | दुर्योधन का द्यूत के लिए धृतराष्ट्र से अनुरोध | धृतराष्ट्र का विदुर को इन्द्रप्रस्थ भेजना | दुर्योधन का धृतराष्ट्र को अपने दुख और चिन्ता का कारण बताना | युधिष्ठिर को भेंट में मिली वस्तुओं का दुर्योधन द्वारा वर्णन | दुर्योधन द्वारा युधिष्ठिर के अभिषेक का वर्णन | दुर्योधन को धृतराष्ट्र का समझाना | दुर्योधन का धृतराष्ट्र को उकसाना | द्यूतक्रीडा के लिए सभा का निर्माण | धृतराष्ट्र का युधिष्ठिर को बुलाने के लिए विदुर को आज्ञा देना | विदुर और धृतराष्ट्र की बातचीत | विदुर और युधिष्ठिर बातचीत तथा युधिष्ठिर का हस्तिनापुर आना | जुए के अनौचित्य के सम्बन्ध में युधिष्ठिर-शकुनि संवाद | द्यूतक्रीडा का आरम्भ | जुए में शकुनि के छल से युधिष्ठिर की हार | धृतराष्ट्र को विदुर की चेतावनी | विदुर द्वारा जुए का घोर विरोध | दुर्योधन का विदुर को फटकारना और विदुर का उसे चेतावनी देना | युधिष्ठिर का धन, राज्य, भाई, द्रौपदी सहित अपने को भी हारना | विदुर का दुर्योधन को फटकारना | दु:शासन का सभा में द्रौपदी को केश पकड़कर घसीटकर लाना | सभासदों से द्रौपदी का प्रश्न | भीम का क्रोध एवं अर्जुन को उन्हें शान्त करना | विकर्ण की धर्मसंगत बात का कर्ण द्वारा विरोध | द्रौपदी का चीरहरण | विदुर द्वारा प्रह्लाद का उदाहरण देकर सभासदों को विरोध के लिए प्रेरित करना | द्रौपदी का चेतावनी युक्त विलाप एवं भीष्म का वचन | दुर्योधन के छल-कपटयुक्त वचन और भीम का रोषपूर्ण उद्गार | कर्ण और दुर्योधन के वचन एवं भीम की प्रतिज्ञा | द्रौपदी को धृतराष्ट्र से वर प्राप्ति | कौरवों को मारने को उद्यत हुए भीम को युधिष्ठिर का शान्त करना | धृतराष्ट्र का युधिष्ठिर को सारा धन लौटाकर इन्द्रप्रस्थ जाने का आदेश
अनुद्यूत पर्व
दुर्योधन का धृतराष्ट्र से पुन: द्युतक्रीडा के लिए पाण्डवों को बुलाने का अनुरोध | गान्धारी की धृतराष्ट्र को चेतावनी किन्तु धृतराष्ट्र का अस्वीकार करना | धृतराष्ट्र की आज्ञा से युधिष्ठिर का पुन: जुआ खेलना और हारना | दु:शासन द्वारा पाण्डवों का उपहास | भीम, अर्जुन, नकुल और सहदेव की भीषण प्रतिज्ञा | विदुर का पाण्डवों को धर्मपूर्वक रहने का उपदेश देना | द्रौपदी का कुन्ती से विदा लेना | कुन्ती का विलाप एवं नगर के नर-नारियों का शोकातुर होना | वनगमन के समय पाण्डवों की चेष्टा | प्रजाजनों की शोकातुरता के विषय में धृतराष्ट्र-विदुर का संवाद | शरणागत कौरवों को द्रोणाचार्य का आश्वासन | धृतराष्ट्र की चिन्ता और उनका संजय के साथ वार्तालाप

वर्णमाला क्रमानुसार लेख खोज

                                 अं                                                                                                       क्ष    त्र    ज्ञ             श्र    अः