छुड़ा दो विषयों का अभिमान -हनुमान प्रसाद पोद्दार

पद रत्नाकर -हनुमान प्रसाद पोद्दार

वंदना एवं प्रार्थना

Prev.png
राग खमाच - तीन ताल


छुड़ा दो विषयों का अभिमान।
करके कृपा, कृपामय! हमको दो यह शुभ वरदान॥
धन-जन-पद-‌अधिकार-देह सुख-कीरति-पूजन-मान ।
उच्च जाति-कुल, सबको समझें बिजली-चमक समान॥
सबको आदर दें, सब ही का करें सदा सम्मान।
दुखियोंमें, बस, तुम्हें देखकर, करें उन्हें सुख-दान॥
देखें नहीं उच्च महलों को, नहिं देखें धनवान।
देखें राह पड़े दुखियों को, अपने ही सम जान॥
आश्रयहीन, अनाथ, अपाहिज, रुग्ण, दीन, अज्ञान।
भूखों-नंगों के हित कर दें जीवनका बलिदान॥
तप्त आँसु‌ओं को नित पोंछें, निज सुखका कर दान।
कभी न इसका बदला चाहें, करें न कुछ अहसान॥
उनकी चीज उन्हीं को दे दें, बनें न बे‌ईमान।
इसे न समझें दान कभी भी, करें न गौरव-मान॥
सबमें तुम, सब ही तुम, सब कुछ के स्वामी भगवान।
नित्य करें निश्चय अनुभव यह, 'मैं-मेरा' कर दान॥

Next.png

टीका टिप्पणी और संदर्भ

संबंधित लेख

वर्णमाला क्रमानुसार लेख खोज

                                 अं                                                                                                       क्ष    त्र    ज्ञ             श्र    अः