गीता माधुर्य -रामसुखदास पृ. 153

गीता माधुर्य -स्वामी रामसुखदास

अठारहवाँ अध्याय

Prev.png

संजय बोले- हे राजन्! इस प्रकार मैंने भगवान् वासुदेव और महात्मा अर्जुन का यह रोमान्चकारी अद्भुत संवाद सुना।।74।।

यह संवाद तुम्हें सुनने को कैसे मिला संजय?
यह अत्यन्त गोपनीय संवाद मैंने व्यास जी की कृपा से साक्षात् योगेश्वर भगवान् श्रीकृष्ण के कहते-कहते सुना है, परम्परा से नहीं।।75।।

इस संवाद को सुनने से तुम्हारे पर क्या असर हुआ संजय?
हे राजन्! भगवान् श्रीकृष्ण और अर्जुन के इस पवित्र और अद्भुत संवाद को याद कर-करके मैं बार-बार हर्षित हो रहा हूँ।।76।।

हर्षित होने का और क्या कारण है?
हे राजन! भगवान् श्रीकृष्ण के उस अत्यन्त अद्भुत विराट्रूप को याद कर-करके मेरे को बड़ा आश्चर्य हो रहा है और मैं बार-बार हर्षित हो रहा हूँ।।77।।

अब तुम किस निर्णयपर पहुँचे हो संजय?
जहाँ योगेश्वर भगवान् श्रीकृष्ण हैं और जहाँ गाण्डीव-धनुषधारी अर्जुन हैं, वहाँ ही श्री, विजय, विभूति और अचल नीति है-यही मेरा निश्चय है।।78।।

Next.png

संबंधित लेख

गीता माधुर्य -रामसुखदास
अध्याय पृष्ठ संख्या
अध्याय 1 7
अध्याय 2 26
अध्याय 3 36
अध्याय 4 44
अध्याय 5 50
अध्याय 6 60
अध्याय 7 67
अध्याय 8 73
अध्याय 9 80
अध्याय 10 86
अध्याय 11 96
अध्याय 12 100
अध्याय 13 109
अध्याय 14 114
अध्याय 15 120
अध्याय 16 129
अध्याय 17 135
अध्याय 18 153

वर्णमाला क्रमानुसार लेख खोज

                                 अं                                                                                                       क्ष    त्र    ज्ञ             श्र    अः