गीता प्रबंध -अरविन्द पृ. 4

Prev.png

गीता-प्रबंध -श्री अरविन्द

1.गीता से हमारी आवश्यकता और मांग


केवल ऐसे हो सद्ग्रंथ, धर्मशास्त्र और दर्शन मनुष्य-जाति के काम के बने रहते हैं जो इस प्रकार नित नये होते रहे हों, पुनः-पुनः जीवन में चरितार्थ किये जाते हों, जिनका आधारभूत शाश्वत तत्त्व निरन्तर नया रूप लेता और विकसनशील मनुष्य-जाति की अंतर्विचारधारा और आध्यात्मिक अनूभूत से विकसित होता हो। इसके जो कुछ है वह भूतकाल का भव्य स्मारक तो है, पर उसमें भविष्य के लिये कोई यथार्थ शक्ति या सजीव प्रेरणा नहीं हैं। गीता में ऐसा विषय बहुत ही कम है जो केवल एकदेशीय और सामयिक हो और जो भी उसका आशय उतना उदार, गंभीर और व्यापक है कि उसे बिना किसी विशेष आयास के, और इसकी शिक्षा का जरा भी ह्रास या अतिक्रम किये बिना व्यापक रूप दिया जा सकता है; इतना ही नहीं बल्कि ऐसा व्यापक रूप देने से उसकी गहराई, उसके सत्य और शक्ति में वृद्धि होती है। स्वयं गीता में ही बारम्बार उस व्यापक रूप का संकेत दिया गया है जो इस प्रकार देशकाल मर्यादित भावना या संस्कार-विशेष का दिया जा सकता है। उदाहरण के लिये “यज्ञ“ संबंधी प्राचीन भारतीय विधि और भावना को गीता ने देवताओं और मनुष्यों का पारस्पकि आदान-प्रदान कहा है।
यज्ञ की यह विधि और भावना स्वयं भारतवर्ष में ही बहुत काल से लुप्तप्राय हो गयी है और सर्वसाधारण मानव-मन को इसमें कुछ भी तथ्य नहीं प्रतीत होता। परंतु गीता में यह “यज्ञ“ शब्द अलंकारिक, सांकेतिक और सूक्ष्म तत्त्व का परिचायक है तथा देवता-विषयक भावना देश काल मर्यादा और किंवदंती से इतनी मुक्त और इतने पूर्ण रूप से सार्वभौम और दार्शनिक है कि हम यज्ञ और देवता दोनों को मनोविज्ञान और प्रकृति के साधारण विधान के व्यावहारिक तथ्य के रूप में सहज ही ग्रहण कर सकते हैं और इन्हें, प्राणियों में परस्पर होने वाले आदान-प्रदान, एक-दूसरे के हितार्थ होने वाले बलिदान और आत्मदान के विषय में जो आधुनिक विचार हैं, उन पर, इस तरह घटा सकते हैं कि इनके अर्थ और भी उदार और गंभीर हो जायें, ये अधिक सच्चे आध्यात्मिक और गंभीरतर अत्यधिक विस्तीर्ण सत्य के प्रकाश से प्रकाशित हो जायें। इसी प्रकार शास़्त्र-विधान के अनुसार कर्म, चातुर्वण्य, विभिन्न वर्णों की स्थिति में तारतम्य, या अध्यात्म-विषय में शुद्रों और स्त्रियों के अनाधिकार, ये सब बातें पहली नजर में तो देश-विशेष या काल-विशेष से ही संबंध रखने वाली प्रतीत होती हैं और इनका एक मात्र शाब्दिक अर्थ ही लिया जाये तो गीता की शिक्षा उतने अंश में अनुदार ही हो जाती है और उससे गीता के उपदेश की व्यापकता और आध्‍यात्मिकता नष्‍ट हो जाती है फिर समस्‍त मनुष्‍य जाति के लिये उसका उतना उपयोग नहीं रह जाता। परंतु यदि इसके आंतरिक भाव और अर्थ को देखें, केवल देश-विशिष्ट नाम और काल-विशिष्ट रूप को नही, तो यह दिखायी देगा कि यहाँ भी अर्थ गूढ़, गंभीर और तथ्यपूर्ण और इसका आंतरिक भाव दार्शनिक, आध्यात्मिक और सार्वजनीन है।

Next.png

टीका टिप्पणी और संदर्भ

संबंधित लेख

गीता प्रबंध -अरविन्द
क्रम संख्या पाठ का नाम पृष्ठ संख्या
भाग-1
1. गीता से हमारी आवश्यकता और मांग 1
2. भगवद्गुरु 9
3. मानव-शिष्य 17
4. उपदेश का सारमर्म 26
5. कुरुक्षेत्र 37
6. मनुष्य और जीवन-संग्राम 44
7. आर्य क्षत्रिय-धर्म 56
8. सांख्य और योग 68
9. सांख्य, योग और वेदांत 80-81
10. बुद्धियोग 92
11. कर्म और यज्ञ 102
12. यज्ञ-रहस्य 110
13. यज्ञ के अधीश्वर 119
14. दिव्य कर्म का सिद्धांत 128
15. अवतार की संभावना और हेतु 139
16. भगवान की अवतरण-प्रणाली 152
17. दिव्य जन्म और दिव्य कर्म 161
18. दिव्य कर्मी 169
19. समत्व 180
20. समत्व और ज्ञान 192
21. प्रकृति का नियतिवाद 203
22. त्रैगुणातीत्य 215
23. निर्वाण और संसार में कर्म 225
24. कर्मयोग का सारतत्त्व 238
भाग-2
खंड-1
1. दो प्रकृतियां 250
2. भक्ति-ज्ञान-समन्वय 262
3. परम ईश्वर 272
4. राजगुह्य 284
5. भवदीय सत्य और मार्ग 294
6. कर्म, भक्ति और ज्ञान 305
7. गीता का महावाक्य 320
8. भगवान की संभूति–शक्ति 337
9. विभूति का सिद्धांत 348
10. विश्वरूप-दर्शन 360
11. विश्वपुरुष–दर्शन 372
12. मार्ग और भक्त 380
खंड-2
13. क्षेत्र और क्षेत्रज्ञ 391
14. त्रैगुणातीत 403
15. तीन पुरुष 417
16. आध्यात्मिक कर्म की परिपूर्णता 433
17. देव और असुर 449
18. त्रिगुण, श्रद्धा और कर्म 463
19. त्रिगुण,मन और कर्म 482
20. स्वभाव और स्वधर्म 497
21. परम रहस्य की ओर 518
22. परम रहस्य 533
23. गीता का सारमर्म 558
24. गीता का संदेश 570
25. अंतिम पृष्ठ 597

वर्णमाला क्रमानुसार लेख खोज

                                 अं                                                                                                       क्ष    त्र    ज्ञ             श्र    अः