गीता प्रबंध -अरविन्द पृ. 292

Prev.png
गीता-प्रबंध: भाग-2 खंड-1: कर्म, भक्ति और ज्ञान का समन्वयव
4.राजगुह्य


इस तरह परमेश्वर सब प्राणियों के अंदर उनके यज्ञ के भोक्ता स्वामी के रूप में निवास करते हैं, उन्हीं की सत्ता और शक्ति से उसका नियमन और उन्हीं के आत्मज्ञान और आत्मानंद से उसका ग्रहण होता है। इसको जानना ही जगत् को वास्तविक रूप से ढूंढ़ लेना हैं क्योंकि यह ज्ञान, अपने सब कर्म और अपनी सारी चेतना सर्वभूतों में स्थित भगवान् को समर्पित कर देने से, मनुष्य के लिये अमोघ होकर उसे अपनी सत्ता में फिर से लौट आने और उस आत्मसत्ता के द्वारा इस क्षर प्रकृति के ऊर्ध्व में स्थित जो विश्व से परे ज्योतिर्मय सनातन सत्तत्त्व है उसे प्राप्त होने में समर्थ बना देता है। यही आत्मसत्ता का रहस्य है और अब गीता इसे प्रचुर फलवत्ता के साथ हमारे आंतरिक जीवन और बाह्य कर्म के लिये प्रयुक्त करना चाहती है। गीता अब जो बात कहने वाली है वह गुह्मतम रहस्य है।[1]यह समग्र भगवान्, का वह ज्ञान है जिसे अर्जुन को प्रदान की प्रतिज्ञा उसके प्रभु ने की है, वह मूल स्वरूप ज्ञान अपने सब तत्त्वों में अपने पूर्ण ज्ञान के साथ है जिसे जान लेने पर जानने के लिये और कुछ नहीं रहा जाता। अज्ञान की वह ग्रंथि जिसने अबतक उसकी मानव-बुद्धि को मोहित कर रखा था और जिससे उसका मन अपने भगवन्नियत कर्म से फिर गया था, अब ज्ञान-विज्ञान से छिन्न-भिन्न हो जायेगी।

यह सब ज्ञानों का ज्ञान, सब गुह्यों का गुह्यों, राजविद्या, राजगुह्य है। यह वह पवित्र परम प्रकाश है जो प्रत्यक्ष आत्मानुभव से जाना जा सकता है और कोई भी इस सत्य को अपने अंदर देख सकता हैः यही यथार्थ और वास्तविक ज्ञान है, सच्ची आत्मविद्या है। इसका साधन, इसे ग्रहण करने, देख लेने और सच्चाई से पालन करने का प्रयास करने से, सहज ही बनता है। पर इसके लिये श्रद्धा की आवश्यकता है; यदि श्रद्धा न हो, यदि उस तार्किक बुद्धि का ही भरोसा हो जो बाह्म विषयों के भरोसे चलती है और ईर्ष्या के साथ अंतदृष्टि ज्ञान पर इस कारण संदेह करती है कि वह बाह्य प्रकृति के भेदों और अपूर्णताओं के साथ मेल नहीं खाता और बुद्धि के परे की चीज मालूम होता तथा कोई ऐसी बात बतलाता जान पड़ता है जो हमें हमारी वर्तमान अवस्था की मूलभूत खास बातों का ही जैसे दुःख क्लेश, पाप, दोष, प्रमाद और रस्खलन अर्थात् संपूर्ण अशुभ का ही हमसे अतिक्रम कराती है- यदि वैसी बुद्धि का ही भरोसा है-तो उस महत्तर ज्ञान से युक्त जीवन की कोई संभावना नहीं है। यदि उस महत्तर सत्य और विधान पर जीव की श्रद्धा न जमे तो उसे मृत्यु, प्रमाद, और अशुभ के अधीन रहकर सामान्य मर्त्य जीवन जीने के लिये लौट आना पड़ेगा; उन परमेश्वर के स्वरूप में वह विकसित नहीं हो सकता जिनकी सत्ता को ही वह अमान्य करता है।

Next.png

टीका टिप्पणी और संदर्भ

  1. गीता 9.1 – 3

संबंधित लेख

गीता प्रबंध -अरविन्द
क्रम संख्या पाठ का नाम पृष्ठ संख्या
भाग-1
1. गीता से हमारी आवश्यकता और मांग 1
2. भगवद्गुरु 9
3. मानव-शिष्य 17
4. उपदेश का सारमर्म 26
5. कुरुक्षेत्र 37
6. मनुष्य और जीवन-संग्राम 44
7. आर्य क्षत्रिय-धर्म 56
8. सांख्य और योग 68
9. सांख्य, योग और वेदांत 80-81
10. बुद्धियोग 92
11. कर्म और यज्ञ 102
12. यज्ञ-रहस्य 110
13. यज्ञ के अधीश्वर 119
14. दिव्य कर्म का सिद्धांत 128
15. अवतार की संभावना और हेतु 139
16. भगवान की अवतरण-प्रणाली 152
17. दिव्य जन्म और दिव्य कर्म 161
18. दिव्य कर्मी 169
19. समत्व 180
20. समत्व और ज्ञान 192
21. प्रकृति का नियतिवाद 203
22. त्रैगुणातीत्य 215
23. निर्वाण और संसार में कर्म 225
24. कर्मयोग का सारतत्त्व 238
भाग-2
खंड-1
1. दो प्रकृतियां 250
2. भक्ति-ज्ञान-समन्वय 262
3. परम ईश्वर 272
4. राजगुह्य 284
5. भवदीय सत्य और मार्ग 294
6. कर्म, भक्ति और ज्ञान 305
7. गीता का महावाक्य 320
8. भगवान की संभूति–शक्ति 337
9. विभूति का सिद्धांत 348
10. विश्वरूप-दर्शन 360
11. विश्वपुरुष–दर्शन 372
12. मार्ग और भक्त 380
खंड-2
13. क्षेत्र और क्षेत्रज्ञ 391
14. त्रैगुणातीत 403
15. तीन पुरुष 417
16. आध्यात्मिक कर्म की परिपूर्णता 433
17. देव और असुर 449
18. त्रिगुण, श्रद्धा और कर्म 463
19. त्रिगुण,मन और कर्म 482
20. स्वभाव और स्वधर्म 497
21. परम रहस्य की ओर 518
22. परम रहस्य 533
23. गीता का सारमर्म 558
24. गीता का संदेश 570
25. अंतिम पृष्ठ 597

वर्णमाला क्रमानुसार लेख खोज

                                 अं                                                                                                       क्ष    त्र    ज्ञ             श्र    अः