गीता प्रबंध -अरविन्द पृ. 109

Prev.png

गीता-प्रबंध -श्री अरविन्द

11.कर्म और यज्ञ


वेदवाद और वेदांतवाद के बीच जो विरोध है उसमें कर्म वैदिक कर्मों में ही परिसीमित हैं और कहीं-कहीं तो कर्म का अभिप्राय वैदिक यज्ञ और श्रौतकर्मों से ही है, बाकी सब कर्मों को मुक्तिमार्ग के लिये अनुपयुक्त् कहकर छोड़ दिया गया है। मीमांसको के वेदवाद ने इन कर्मों को मुक्ति का साधन मानकर इन पर जोर दिया और वेदांतवाद ने उपनिषदों पर आधार रखते हुए इनको केवल प्राथमिक अवस्था के लिये ही स्वीकार किया है और वह भी यह कहकर कि कर्म अज्ञान की अवस्था के हैं और अतं में इनका अतिक्रमण और त्याग ही करना होगा, क्योंकि मुमुक्षु के लिये कर्म बाधक हैं। वेदवाद यज्ञ के साथ देवताओं की पूजा करता और इन देवताओं को वे शक्तियां मानता है जो हमारी मुक्ति की सहायक हैं। वेदांतवाद के मत से ये सब देवता मानसिक और जड़प्राकतिक जगत् की शक्तियां हैं और हमारी मुक्ति में बाधक हैं (उपनिषदें कहती हैं कि मनुष्य देवताओं के ढोर हैं और देवता यह नहीं चाहते कि मनुष्य ज्ञानवान और मुक्त हो); इसने भगवान् को अक्षर ब्रह्म के रूप में देखा है और इसके अनुसार हम ब्रह्म को यज्ञकार्मों और उपासना-कर्मों के द्वारा नहीं, बल्कि ज्ञान द्वारा ही प्राप्त कर सकते हैं।

वेदांतवाद के मत से कर्म केवल भोतिक फल और निम्न कोटि का स्वर्ग देने वाले हैं; इसलिये कर्मों का त्याग करना ही होगा। गीता इस विरोध का समाधान इस सिद्धांत के प्रतिपादन से करती है कि ये देवता एक ही देव के, ईश्वर के, सब योगों, उपासनाओं, यज्ञों और तपों के परमेश्वर के ही केवल अनेक रूप हैं, और यदि यह सच है कि देवताओ को दिया हुआ हव्य भौतिक फल और स्वर्ग को देने वाला है, तो यह भी सच है कि ईश्वर-प्रीत्यर्थ किया हुआ यज्ञ इनसे परे ले जाने वाला और महान् मोक्ष देने वाला होता है। क्योंकि परमेश्वर और अक्षर ब्रह्म दो अलग-अलग सत्ताएं नहीं हैं, बल्कि दोनों एक ही हैं और इसलिये जो कोई इनमें से किसी को भी पाने की कोशिश करता है वह उसी एक भागवत सत्ता को पाने की कोशिश करता है। समस्त कर्म ज्ञान में परिसमाप्त होते हैं, कर्म बाधा नहीं है, बल्कि परम ज्ञान के साधन हैं।

इस प्रकार इस विरोध का भी यज्ञ शब्द के अर्थ को व्यापक दृष्टि से सुस्पष्ट करके समाधान किया गया है। यथार्थ में यह विरोध योग और सांख्य का जो बड़ा विरोध है उसी का संक्षिप्त रूप है; वेदवाद योग का ही एक विशिष्ट और मर्यादित रूप है; और वेदांतियों का सिद्धांत हू-ब-हू सांख्यों के सिद्धांत जैसा ही है क्योंकि दोनों के लिये ही मोक्ष प्राप्त करने की साधना है बुद्धि का प्रकृति की भेदात्मक शक्तियों से, अहंकार, मन और इन्द्रियों से से तथा आंतरिक और बाह्म विषयों से निवृत्त होकर निर्विशेष और अक्षर पुरुष मे वापस लौट आना। विभिन्न मतों का समन्वय साधन करने की इस बात को ध्यान में रखकर ही भगवान् गुरु ने यज्ञविषयक अपने सिद्धांत के कथन का उपक्रम किया है, परंतु इस संपूर्ण कथन में सर्वत्र, यहाँ तक कि एकदम आरंभ से ही, उनका ध्यान यज्ञ और कर्म के मार्यादित वैदिक अर्थ पर नहीं बल्कि उनकी उदार और व्यापक व्यवहार्यता पर रहा है गीता की दृष्टि सदां इन मतों की मर्यादित और ब्राह्म धारणाओं को विस्तृत करने और इन्होंने जिन महान बहुप्रचलित सत्यों को सीमित रूप दे रखा है उन्हें उनके सत्य स्वरूप मे प्रकट करने पर रही है।

Next.png

टीका टिप्पणी और संदर्भ

संबंधित लेख

गीता प्रबंध -अरविन्द
क्रम संख्या पाठ का नाम पृष्ठ संख्या
भाग-1
1. गीता से हमारी आवश्यकता और मांग 1
2. भगवद्गुरु 9
3. मानव-शिष्य 17
4. उपदेश का सारमर्म 26
5. कुरुक्षेत्र 37
6. मनुष्य और जीवन-संग्राम 44
7. आर्य क्षत्रिय-धर्म 56
8. सांख्य और योग 68
9. सांख्य, योग और वेदांत 80-81
10. बुद्धियोग 92
11. कर्म और यज्ञ 102
12. यज्ञ-रहस्य 110
13. यज्ञ के अधीश्वर 119
14. दिव्य कर्म का सिद्धांत 128
15. अवतार की संभावना और हेतु 139
16. भगवान की अवतरण-प्रणाली 152
17. दिव्य जन्म और दिव्य कर्म 161
18. दिव्य कर्मी 169
19. समत्व 180
20. समत्व और ज्ञान 192
21. प्रकृति का नियतिवाद 203
22. त्रैगुणातीत्य 215
23. निर्वाण और संसार में कर्म 225
24. कर्मयोग का सारतत्त्व 238
भाग-2
खंड-1
1. दो प्रकृतियां 250
2. भक्ति-ज्ञान-समन्वय 262
3. परम ईश्वर 272
4. राजगुह्य 284
5. भवदीय सत्य और मार्ग 294
6. कर्म, भक्ति और ज्ञान 305
7. गीता का महावाक्य 320
8. भगवान की संभूति–शक्ति 337
9. विभूति का सिद्धांत 348
10. विश्वरूप-दर्शन 360
11. विश्वपुरुष–दर्शन 372
12. मार्ग और भक्त 380
खंड-2
13. क्षेत्र और क्षेत्रज्ञ 391
14. त्रैगुणातीत 403
15. तीन पुरुष 417
16. आध्यात्मिक कर्म की परिपूर्णता 433
17. देव और असुर 449
18. त्रिगुण, श्रद्धा और कर्म 463
19. त्रिगुण,मन और कर्म 482
20. स्वभाव और स्वधर्म 497
21. परम रहस्य की ओर 518
22. परम रहस्य 533
23. गीता का सारमर्म 558
24. गीता का संदेश 570
25. अंतिम पृष्ठ 597

वर्णमाला क्रमानुसार लेख खोज

                                 अं                                                                                                       क्ष    त्र    ज्ञ             श्र    अः