गांधारी द्वारा कर्ण की स्त्री के विलाप का वर्णन

महाभारत स्त्री पर्व में स्त्रीविलाप पर्व के अंतर्गत 21वें अध्याय में गान्धारी ने कर्ण को देखकर उसके शौर्य एवं उसकी स्त्री के विलाप का वर्णन श्रीकृष्ण से किया है, जो इस प्रकार है[1]

गान्धारी द्वारा कर्ण को देखकर उसके शौर्य का वर्णन कृष्ण से करना

गान्धारी बोलीं- श्रीकृष्ण! देखो, यह महाधनुर्धर महारथी वैकर्तन कर्ण कुन्तीकुमार अर्जुन के तेज से बुझी हुई प्रज्वलित आग के समान युद्धस्थल में शान्त होकर सो रहा है। माधव! देखो, वैकर्तन कर्ण बहुत से अतिरथी वीरों का संहार करके स्वंय भी खून से लथपथ होकर पृथ्वी पर सोया पड़ा है। सूरवीर कर्ण महान बलवान और महान धनुर्धर था यह दीर्घकाल तक रोष में भरा रहने वाला और अमर्षशील था, परंतु गाण्डीवधारी अर्जुन के हाथ से मारा जाकर यह वीर रणभूमि में सो गया है। पाण्डु पुत्र अर्जुन के डर से मेरे महारथी पुत्र जिसे आगे करके यूथपति को आगे रखकर लड़ने वाले हाथियों के समान पाण्डव सेना के साथ युद्ध करते थे, उसी वीर को सव्यसाची अर्जुन ने समरांगण में उसी तरह मारा डाला है, जैसे एक सिंह ने दूसरे सिंह को तथा एक मतवाले हाथी ने दूसरे मदोन्मत गजराज को मार गिराया हो। पुरुषसिं! रणभूमि में मारे गये इस शूरवीर के पास आकर इसकी पत्नियाँ सिर के बाल बिखिरे हुए वैठी हुई रो रही हैं। माधव! जिसने निरन्तर उद्विग्न रहने के कारण धर्मराज युधिष्ठिर को चिंता के मारे तेरह वर्षों तक नींद नहीं आयी, जो युद्धस्थल में इन्द्र के समान शत्रुओं के लिये अजेय था, प्रलयंकर अग्नि के समान तेजस्वी और हिमालय के समान निश्चल था, वही वीर कर्ण धृतराष्ट्र पुत्र दुर्योधन के लिये शरणदाता हो मारा जाकर आँधी से टूटकर पड़े हुए वृक्ष के समान धराशायी हो गया है।

कर्ण की पत्नि का विलाप

देखो, कर्ण की पत्नि एवं वृषसेन की माता पृथ्वी पर गिरकर रोती हुई कैसा करुणा जनक विलाप कर रही है? प्राणनाथ! निश्‍चय ही तुम पर आचार्य का दिया हुआ शाप लागू हो गया, जिससे इस पृथ्वी ने तुम्हारे रथ के पहिये को ग्रस लिया, तभी युद्ध में शोभा पाने वाले अर्जुन ने रणभूमि में अपने बाण से तुम्हारा सिर काट लिया। हाय! हाय! मुझे धिक्कार है। सुवर्ण-कवचधारी उदार हृदय महाबाहु कर्ण इस अवस्था में देखकर अत्यन्त आतुर हो सुषेण की माता मूर्च्छित होकर गिर पड़ी। मानव शरीर का भक्षण करने वाले जन्तुओं ने खा-खा कर महामना कर्ण के शरीर को थोड़ा सा ही शेष रहने दिया है। उसका यह अल्पावशेष शरीर कृष्ण पक्ष की चतुर्दशी के चन्द्रमा की भाँति देखने पर हम लोगों को प्रसन्नता नहीं प्रदान करता है। वह बेचारी कर्ण की पत्नि पृथ्वी गिरकर उठी और उठकर पुनः गिर पड़ी। कर्ण का मुख सूँघती हुई यह नारी अपने पुत्र के वध से संतप्त हो फूट-फूट कर रो रही है।

टीका टिप्पणी व संदर्भ

  1. महाभारत स्त्री पर्व अध्याय 21 श्लोक 1-14

सम्बंधित लेख

महाभारत स्त्री पर्व में उल्लेखित कथाएँ


जलप्रदानिक पर्व

धृतराष्ट्र का दुर्योधन व कौरव सेना के संहार पर विलाप | संजय का धृतराष्ट्र को सान्त्वना देना | विदुर का धृतराष्ट्र को शोक त्यागने के लिए कहना | विदुर का शरीर की अनित्यता बताते हुए शोक त्यागने के लिए कहना | विदुर द्वारा दुखमय संसार के गहन स्वरूप और उससे छूटने का उपाय | विदुर द्वारा गहन वन के दृष्टांत से संसार के भयंकर स्वरूप का वर्णन | विदुर द्वारा संसाररूपी वन के रूपक का स्पष्टीकरण | विदुर द्वारा संसार चक्र का वर्णन | विदुर का संयम और ज्ञान आदि को मुक्ति का उपाय बताना | व्यास का धृतराष्ट्र को समझाना | धृतराष्ट्र का शोकातुर होना | विदुर का शोक निवारण हेतु उपदेश | धृतराष्ट्र का रणभूमि जाने हेतु नगर से बाहर निकलना | कृपाचार्य का धृतराष्ट्र को कौरव-पांडवों की सेना के विनाश की सूचना देना | पांडवों का धृतराष्ट्र से मिलना | धृतराष्ट्र द्वारा भीम की लोहमयी प्रतिमा भंग करना | धृतराष्ट्र के शोक करने पर कृष्ण द्वारा समझाना | कृष्ण के फटकारने पर धृतराष्ट्र का पांडवों को हृदय से लगाना | पांडवों को शाप देने के लिए उद्यत हुई गांधारी को व्यास द्वारा समझाना | भीम का गांधारी से क्षमा माँगना | युधिष्ठिर द्वारा अपना अपराध मानना एवं अर्जुन का भयवश कृष्ण के पीछे छिपना | द्रौपदी का विलाप तथा कुन्ती एवं गांधारी का उसे आश्वासन देना

स्त्रीविलाप पर्व

| गांधारी का कृष्ण के सम्मुख विलाप | दुर्योधन व उसके पास रोती हुई पुत्रवधु को देखकर गांधारी का विलाप | गांधारी का अपने अन्य पुत्रों तथा दु:शासन को देखकर विलाप करना | गांधारी का विकर्ण, दुर्मुख, चित्रसेन तथा दु:सह को देखकर विलाप | गांधारी द्वारा उत्तरा और विराटकुल की स्त्रियों के विलाप का वर्णन | गांधारी द्वारा कर्ण की स्त्री के विलाप का वर्णन | गांधारी का जयद्रथ एवं दु:शला को देखकर कृष्ण के सम्मुख विलाप | भीष्म और द्रोण को देखकर गांधारी का विलाप | भूरिश्रवा के पास उसकी पत्नियों का विलाप | शकुनि को देखकर गांधारी का शोकोद्गार | गांधारी का अन्यान्य वीरों को मरा देखकर शोकातुर होना | गांधारी द्वारा कृष्ण को यदुवंशविनाश विषयक शाप देना

श्राद्ध पर्व

| युधिष्ठिर द्वारा महाभारत युद्ध में मारे गये लोगों की संख्या और गति का वर्णन | युधिष्ठिर की अज्ञा से सबका दाह संस्कार | स्त्री-पुरुषों का अपने मरे हुए सम्बंधियों को जलांजलि देना | कुन्ती द्वारा कर्ण के जन्म का रहस्य प्रकट करना | युधिष्ठिर का कर्ण के लिये शोक प्रकट करते हुए प्रेतकृत्य सम्पन्न करना

वर्णमाला क्रमानुसार लेख खोज

                                 अं                                                                                                       क्ष    त्र    ज्ञ             श्र    अः