गंगा यमुना संगम हिन्दू पौराणिक ग्रंथ महाभारत के अनुसार प्रयाग जो कि इलाहाबाद का आधुनिक नाम है वहाँ स्थित है।
- महाभारत के अनुसार मात्र प्रयाग में माघ मास में गंगा-यमुना के संगम पर तीन करोड़ दस हज़ार तीर्थों का संगम होता है।
- ये तीर्थ स्थल सम्पूर्ण भारत में सांस्कृतिक एकता स्थापित करते हैं।
- कालिदास ने 'रघुवंश' के 13वें सर्ग में गंगा-यमुना के संगम का मनोहारी वर्णन किया है तथा गंगा-यमुना के संगम के स्नान को मुक्तिदायक माना है।
- गंगा यमुना और सरस्वती तीनो नदियां प्रयाग में आकर मिलती है इनके मिलन को ही संगम कहते है।
टीका टिप्पणी और संदर्भ
महाभारत शब्दकोश |लेखक: एस. पी. परमहंस |प्रकाशक: दिल्ली पुस्तक सदन, दिल्ली |संकलन: भारत डिस्कवरी पुस्तकालय |पृष्ठ संख्या: 42 |