क्षमा

Disamb2.jpg क्षमा एक बहुविकल्पी शब्द है अन्य अर्थों के लिए देखें:- क्षमा (बहुविकल्पी)

क्षमा से तात्पर्य है कि- "मन की वह भावना जिसमें मनुष्य दूसरे व्यक्ति का अपराध सह लेता है, परन्तु उस पर क्रोध नहीं करता।" अपराधी को बिना दंड दिये या बिना बदला लिये या बिना बदले की बात सोचे छोड़ देने की भावना को ही 'क्षमा' कहते हैं।

उदाहरण

हिन्दू धार्मिक ग्रंथों में आठ वसुओं का उल्लेख मिलता है। एक कथा के अनुसार इन आठ वसुओं में सबसे छोटे वसु 'प्रभास' ने एक दिन वसिष्ठ की गायों को लालच-वश चुरा लिया। वशिष्ठ ने उनको पृथ्वी पर जन्म लेने का श्राप दे दिया। बाद में आठों वसुओं ने उनसे क्षमा माँगी। उनके क्षमा माँग लेने पर वसिष्ठ ने सात से कहा कि- "तुम पृथ्वी पर जन्म लेने के कुछ ही समय बाद मृत्यु को प्राप्त करोगे, लेकिन प्रभास लंबे समय तक पृथ्वी लोक पर ही रहेगा। इसका ना तो विवाह होगा और ना ही कोई संतान होगी।" यही प्रभास नामक वसु पृथ्वी पर भीष्म कहलाया।


संबंधित लेख

वर्णमाला क्रमानुसार लेख खोज

                                 अं                                                                                                       क्ष    त्र    ज्ञ             श्र    अः