क्षणभर मुझे उदास देख -हनुमान प्रसाद पोद्दार

पद रत्नाकर -हनुमान प्रसाद पोद्दार

श्रीराधा के प्रेमोद्गार-श्रीकृष्ण के प्रति

Prev.png
राग जंगला - ताल कहरवा

क्षणभर मुझे उदास देख जो कभी प्राणप्रिय! पाते।
सारा मोद भूल तुम, प्यारे! अति व्याकुल हो जाते॥
कभी किसी कारण जब मेरे नेत्र-कोण भर आते।
तब तुम अति विषण्ण हो, प्यारे! आँसू अमित बहाते॥
कभी म्लानता की छाया यदि मेरे मुखपर आती।
लगती देख धड़कने, प्रिय! तत्काल तुम्हारी छाती॥
मेरे मुख मुस्कान देख तुमको अतिशय सुख होता।
हो आनन्द-मग्र अति, मन तब सारी सुध-बुध खोता॥
मुझको सुखी देखने-करने को ही प्रतिपल, प्यारे!
होते पुण्य-विचार मधुर तव, कार्य त्यागमय सारे॥
मेरा सुख-दुख तनिक तुम्हें अतिशय है सुख-दुख देता।
मेरा मन नित इन पावन भावों से अति सुख लेता॥
दिया अमित, दे रहे अपरिमित, देते नित्य रहोगे।
सहे सदा अपमान-‌अवजा, आगे सदा सहोगे॥
किया न प्यार कभी सच्चा, मैंने निज सुख ही देखा।
निज सुख-हेतु रुलाया, कभी हँसाया किया न लेखा॥
दे न सकी मैं तुम्हें कभी कुछ सुख-सामग्री को‌ई।
निज मन-‌इन्द्रिय-तृप्ति हेतु मैंने सब आयुस्‌‌ खो‌ई॥
बुरा मानना, दोष देखना, पर तुमने नहिं जाना।
मेरे स्वार्थ-सने कामों को सदा प्रेममय माना॥
मत्सुखकारक विमल प्रेम को मैंने नित ठुकराया!
तब भी प्रेम तुम्हारा मैंने नित बढ़ता ही पाया॥
तुम-से तुम ही हो, अग-जग में तुलना नहीं तुम्हारी।
मेरा अति सौभाग्य यही, जो मान रहे तुम प्यारी॥

Next.png

टीका टिप्पणी और संदर्भ

संबंधित लेख

वर्णमाला क्रमानुसार लेख खोज

                                 अं                                                                                                       क्ष    त्र    ज्ञ             श्र    अः