कामरूप | एक बहुविकल्पी शब्द है अन्य अर्थों के लिए देखें:- कामरूप (बहुविकल्पी) |
कामरूप हिन्दू मान्यताओं और पौराणिक महाकाव्य महाभारत के उल्लेखानुसार असम के अंतर्गत एक विशेष स्थान जहाँ 'कामाख्य देवी' का मंदिर है।
- महाभारत के समय यहाँ का राजा भगदत्त था। जब अर्जुन दिग्विजय के लिए निकले थे तब इसने चीनियों तथा किरातों की सेना लेकर उनसे युद्ध किया था।
- महाभारत के युद्ध में भगदत्त अपनी म्लेच्छ-सेना ले कौरवों की ओर से लड़ा था। महाभारत में कहीं-कहीं भगदत्त का नाम 'म्लेच्छानामधिपः’ भी मिलता है।
टीका टिप्पणी और संदर्भ
महाभारत शब्दकोश |लेखक: एस. पी. परमहंस |प्रकाशक: दिल्ली पुस्तक सदन, दिल्ली |संकलन: भारत डिस्कवरी पुस्तकालय |पृष्ठ संख्या: 32 |