कश्मीर

कश्मीर उत्तर भारत का प्रसिद्ध प्रदेश है। प्राचीन समय में इस प्रदेश का नाम 'कश्यपमीर' था, क्योंकि कश्यप ने इसकी स्थापना की थी।

  • कश्यपमीर का ही अपभ्रंश 'कश्मीर' या 'काश्मीर' है। महाभारत के वनपर्व में कश्मीर के प्रसिद्ध तीर्थ वितस्या (झेलम) और चन्द्रभागा (चनाव) नदी का उल्लेख हुआ है।
  • वही तीर्थ तक्षक नाग का वासस्थान था, जहाँ स्नान करने से वाजपेय यज्ञ का फल मिलता है तथा पापों की शांति होती है। इसी देश में जम्बू नामक तीर्थ भी था जहाँ पाँच दिन रहने से सिद्धि प्राप्त होती थी और साधक की दुर्गति कभी नहीं होती थी। जम्बू के मार्ग से जाने से अश्वमेध यज्ञ का फल होता है।

टीका टिप्पणी और संदर्भ

महाभारत शब्दकोश |लेखक: एस. पी. परमहंस |प्रकाशक: दिल्ली पुस्तक सदन, दिल्ली |संकलन: भारत डिस्कवरी पुस्तकालय |पृष्ठ संख्या: 34 |


संबंधित लेख

वर्णमाला क्रमानुसार लेख खोज

                                 अं                                                                                                       क्ष    त्र    ज्ञ             श्र    अः