एक तुम्हीं में मन अटका है -हनुमान प्रसाद पोद्दार

पद रत्नाकर -हनुमान प्रसाद पोद्दार

श्री कृष्ण के प्रेमोद्गार

Prev.png
राग शिवरञ्जनी - ताल कहरवा


एक तुम्हीं में मन अटका है, एक तुम्हारी ही है याद।
ललचाता रहता पाने को नव-नव नित्य मधुर-रस-स्वाद॥
प्राण-‌इन्द्रियाँ बुद्धि-चिंता-सब तुममें ही संतत संलग्र।
अतल अथाह प्रेम-रस-सागरमें ही हूँ मैं नित्य निमग्र॥
मिलती परम प्रेरणा तुमसे, मिलता अमित शक्तिका दान।
बना हु‌आ हूँ जिसको पाकर मैं नित अतुलित शक्ति-निधान॥
जीवन-मूल तुम्हीं हो, केवल तुम्हें देखता हूँ नित पास।
मधुर मनोहर तुममें ही, बस, रहता मेरा नित्य निवास॥

Next.png

टीका टिप्पणी और संदर्भ

संबंधित लेख

वर्णमाला क्रमानुसार लेख खोज

                                 अं                                                                                                       क्ष    त्र    ज्ञ             श्र    अः