इरावान द्वारा शकुनि के भाइयों का वध

महाभारत भीष्म पर्व में भीष्मवध पर्व के अंतर्गत 90वें अध्याय में 'संजय द्वारा धृतराष्ट्र से इरावान द्वारा शकुनि के भाइयों के वध' का वर्णन हुआ है, जो इस प्रकार है-[1]

शकुनि का पांडवो पर आक्रमण

संजय कहते है- राजन्! जिस समय बड़े-बड़े वीरों का विनाश करने वाला भयंकर संग्राम चल रहा था, उसी समय सुबलपुत्र श्रीमान शकुनि ने पाण्डवों पर आक्रमण किया। नरेश्वर! इसी प्रकार शत्रुवीरों का विनाश करने वाले सात्वतवंशी कृतवर्मा ने उस संग्राम में पाण्डवों की सेना पर आक्रमण किया। तत्पश्चात् काम्बोज देश के अच्छे घोडे़, दरियाई घोड़े, मही, सिन्धु, वनायु, आरट्ट तथा पर्वतीय प्रान्तों में होने वाले सुन्दर घोडे़- इन सबकी बहुत बड़ी सेना द्वारा सब ओर से घिरा हुआ शत्रुओं को संताप देने वाला पाण्डुनन्दन अर्जुन का बलवान पुत्र इरावान हर्ष में भरकर रणभूमि में कौरवों की उस सेना पर चढ़ आया। उसके साथ तित्तिर प्रदेश केशीघ्रगामी घोडे़ भी मौजदू थे, जो वायु के समान वेगशाली थे। वे सबके सब सोने के आभूषणों से विभूषित थे। उनके शरीरों में कवच बँधे हुए थे और उन्हें सुन्दर साज-बाज से सजाया गया था। वे सभी घोड़े अच्छी जाति के तथा वायु के तुल्य शीघ्रगामी थे। अर्जुन का पराक्रमी पुत्र श्रीमान इरावान नागराज कौरव्य की पु़त्री के गर्भ से बुद्धिमान अर्जुन द्वारा उत्पन्न किया गया था।

इरावान का इंद्रलोक जाना

नागराज की वह पुत्री संतानहीन थी। उसके मनोनीत पति को[2] गरुड़ ने मार डाला था, जिससे वह अत्यन्तदीन एवं दयनीय हो रही थी। ऐरावतवंशी कौरव्य नाग ने उसे अर्जुन को अर्पित किया और अर्जुन ने काम के अधीन हुई उस नाग कन्या को भार्या रूप में ग्रहण किया था। इस प्रकार अर्जुन पुत्र उत्पन्न हुआ था। वह सदा मातृकुल में रहा। वह नागलोक में ही माता द्वारा पाल-पोसकर बड़ा किया गया और सब प्रकार से वहीं उसकी रक्षा की गयी थी। उस बालक के किसी दुरात्मा वयोवृद्ध सम्बन्धी ने अर्जुन के प्रति द्वेष होने के कारण इनके उस पुत्र को त्याग दिया था। इरावान भी रूपवान, बलवान, गुणवान और सत्य पराक्रमी था, बड़े होने पर जब उसने सुना कि मेरे पिता अर्जुन इस समय इन्द्रलोक में गये हुए है, तब वह शीघ्र ही वहाँ जा पहुँचा।

इरावान तथा अर्जुन का वार्तालाप

उस सत्यपराक्रमी महाबाहु वीर ने अपने पिता के पास पहुँचकर शान्तभाव से उन्हें प्रणाम किया और विनयपूर्वक हाथ जोड़ महामना अर्जुन के समक्ष अपना परिचय देते हुए बोला- प्रभो! आपका कल्याण हो। मैं आपका ही पुत्र इरावान हूँ। उसकी माता के साथ अर्जुन का जो समागम हुआ था, वह सब उसने निवेदन किया। पाण्डुनन्दन अर्जुन को वह वृत्तान्त यथार्थरूप से स्मरण हो आया। गुणों में अपने ही समान उस पुत्र को हृदय से लगाकर अर्जुन बड़ी प्रसन्नता के साथ उसे देवराज इंद्र के भवन में ले गये। नरेश्वर! भरतनन्दन! उन दिनों देवलोक में अर्जुन ने प्रेमपूर्वक अपने महाबाहु पुत्र को अपना सब कार्य बताते हुए कहा-शक्तिशाली पुत्र! युद्ध के अवसर पर तुम हम लोगों को सहायता देना। तब बहुत अच्छा कहकर इरावान चला गया और अब युद्ध के अवसर पर यहाँ आया है। नरेश्वर! इरावान के साथ इच्छानुसार रूप-रंग और वेग वाले बहुत से घोड़े मौजूद थे। वे सब के सब सोने के शिरोभूषण धारण करने वाले तथा मन के समान वेगशाली थे। उनके रंग अनेक प्रकार के थे। राजन्! वे घोड़े महासागर में उड़ने वाले हंसों के समान सहसा उछले और आपके मन के समान वेगशाली अश्वों के समुदाय में पहुँचकर छाती से छाती तथा नासिका से एक दूसरे की नासिका पर चोट करने लगे। वे सहसा वेगपूर्वक टकराकर पृथ्वी पर गिरते थे।[1] वे अश्वों के समुदाय परस्पर टकराकर जब गिरते थे, उस समय गरुड़ के वेग पूर्वक उतरने के समान भयंकर शब्द सुनायी देता था।

राजन्! इसी प्रकार आपके और पाण्डवों के घुड़सवार युद्ध में एक दूसरे से भिड़कर आपस में भयंकर मार-काट करते थे। इस प्रकार अत्यन्त भयानक घमासान युद्ध छिड़ जाने पर दोनों पक्षों के अश्वसमूह चारों और नष्ट हो गये। शूरवीर योद्धाओं के पास बाण समाप्त हो गये। उनके घोडे़ मारे गये थे। वे परिश्रम से पीड़ित हो परस्पर घात प्रतिघात करते हुए विनष्ट हो गये। भारत! इस प्रकार जब घुड़सवारों की सेना नष्ट हो गयी और उसका अल्पभाग ही अवशिष्ट रह गया; उस अवस्था में शकुनि के शूरवीर भाई युद्ध के मुहाने पर निकले। जिनका स्‍पर्श वायु वेग के समान दुःसह था, जो वेग में वायु की समानता करते थे, ऐसे बल सम्पन्न नयी अवस्था वाले उत्तम घोड़ों पर सवार हो गज, गवाक्ष, वृषभ, चर्मवान, आर्जव और शुक ये छः बलवान वीर अपनी विशाल सेना से बाहर निकले। यद्यपि शकुनि ने उन्हें मना किया अन्याय महाबली योद्धाओं ने भी उन्हें रोका, तथापि वे युद्धकुशल, महाबली रौद्र रूपधारी क्षत्रिय कवच आदि से सुसज्जित हो युद्ध के लिये निकल पड़े। महाबाहो! उस समय उन युद्धदुर्मद गान्धारदेशीय वीरों ने विजय अथवा स्वर्ग की अभिलाषा लेकर विशाल सेना के साथ पाण्डव-वाहिनी के परम दुर्जयव्यूह का भेदन करके हर्ष और उत्साह से परिपूर्ण हो उसके भीतर प्रवेश किया।

इरावान और शकुनि के भाइयों के बीच युद्ध

तब उन्हें सेना के भीतर प्रविष्ट हुआ देख पराक्रमी इरावान ने भी समरभूमि में भयंकर अस्त्र-शस्त्र वाले अपने विचित्र योद्धाओं से कहा- वीरों! तुम सब लोग संग्राम में ऐसी नीति बना लो, जिससे दुर्योधन के ये समस्त योद्धा अपने सेवकों और सवारियों सहित मार डाले जाये। तब बहुत अच्छा ऐसा कहकर इरावान के समस्त सैनिकों ने उन छहों वीरों के सैन्य समूह को, जो समराडगण में दूसरों के लिये दुर्जय था, मार डाला। अपनी सेना को समरभूमि में शत्रु की सेना द्वारा मार गिरायी गई देख सुबल के सभी पुत्र इसे सह न सके। उन्होंने इरावान पर धावा करके उसे सब ओर से घेर लिया। वे छहों शूर तीखे प्रासों से मारते और एक दूसरे को बढ़ावा देते हुए इरावान पर टूट पड़े तथा उसे अत्यन्त व्याकुल करने लगे। उन महामनस्वी वीरों के तीखे प्रासो से क्षत-विक्षत होकर इरावान बहते हुए रक्त से नहा उठा। अंगों से घायल हुए हाथी के समान व्याकुल हो गया। राजन्! वह अकेला था और उस पर प्रहार करने वालों की संख्या बहुत थी। वह आगे-पीछे और अगल-बगल में अत्यन्त घायल हो गया था; तो भी धैर्य के कारण व्यथित नहीं हुआ। अब इरावान को भी बड़ा क्रोध हुआ। शत्रु नगरी पर विजय पाने वाले उस वीर ने समर में तीखे बाणों द्वारा बींधकर उन सबको मूर्च्छित कर दिया। शत्रुओं का दमन करने वाले इरावान अपने शरीर से वेगपूर्वक प्रासो को निकालकर उन्हीं के द्वारा रणभूमि में सुबल पुत्रों पर प्रहार किया। तत्पश्चात् तीखी तलवार और ढाल निकालकर इरावान ने युद्ध में सुबल पुत्रों को मार डालने की इच्छा से तुरंत उनके ऊपर पैदल ही धावा किया। तदनन्तर सुबल पुत्रों में प्राण शक्ति पुनः लौट आयी। अतः वे सब के सब सचेत होने पर पुनः क्रोध में भर गये और इरावान पर दौड़े।[3]

इरावान और शकुनि के भाइयों का वध

इरावान भी बल के अभिमान में उन्‍मत्‍त हो अपने हाथों की फुर्ती दिखाता हुआ खड़ग के द्वारा उन समस्त सुबल पुत्रों का सामना करने लगा। वह अकेला बड़ी फुर्ती से पैतरे बदल रहा था और वे सभी सुबल पुत्र शीघ्रगामी घोड़ाद्वारा विचर रहे थे, तो भी वे अपने में उसकी अपेक्षा कोई विशेषता न ला सके। तदनन्तर इरावान को भूमि पर स्थित देख वे सभी सुबल पुत्र युद्ध में उसे पुनः भलीभाँति घेरकर बन्दी बनाने की तैयारी करने लगे। तब शत्रुसूदन इरावान ने निकट आने पर कभी दाहिने और कभी बायें हाथ से तलवार घुमाकर उसके द्वारा शत्रुओं के अंगों को छिन्न-भिन्न कर दिया। उन सबके आयुधों और भूषणभूषित भुजाओं को भी उसने काट डाला। इस प्रकार अंग-अंग कट जाने से वे प्राणशून्य हो मरकर धरती पर गिर पड़े। महाराज! वृषभ बहुत घायल हो गया था तो भी वीरों का उच्छेद करने वाले उस महाभयंकर संग्राम से उसने अपने आपको किसी प्रकार मुक्त कर लिया।[4]

टीका टिप्पणी व संदर्भ

  1. 1.0 1.1 महाभारत भीष्म पर्व अध्याय 90 श्लोक 1-19
  2. यहाँ मूल में 'पतौ पाठ' हैं। व्याकरण के अनुशार 'पति शब्द-का सप्तमी के एक वचन में 'पत्यौ' रूप होता है। अत: जहाँ 'पत्यौ' पद का प्रयोग है, वहाँ मुख्य 'पति' वाचक पति शब्द नहीं है।'पतिरि वाचकतिति पति:' इस व्युत्पत्ति के अनुसार आचार क्किंबत 'पति' शब्द का यहाँ प्रयोग हुआ है, जिसका अर्थ -पतिसदृश। तात्पर्य यह है कि जिसके लिये कन्या का वाग्दान किया गया है, वह मनोनीत पति ही विवाह के पहले तक 'पतितुल्य' है। विवाह के बाद साक्षात्‌ 'पति' होता है। इस नाग कन्या के मनोनीत पति को गरुड़ ने मार डाला था, इसलिये 'नष्टे मृते प्रव्रजिते' इस पाराशर वचन के अनुशार उसका अर्जुन के साथ सम्बंध हुआ और धर्मात्मा अर्जुन ने उसे पत्नि रूप से ग्रहण किया।
  3. महाभारत भीष्म पर्व अध्याय 90 श्लोक 20-41
  4. महाभारत भीष्म पर्व अध्याय 90 श्लोक 42-58

सम्बंधित लेख

महाभारत भीष्म पर्व में उल्लेखित कथाएँ


जम्बूखण्डविनिर्माण पर्व
कुरुक्षेत्र में उभय पक्ष के सैनिकों की स्थिति | कौरव-पांडव द्वारा युद्ध के नियमों का निर्माण | वेदव्यास द्वारा संजय को दिव्य दृष्टि का दान | वेदव्यास द्वारा भयसूचक उत्पातों का वर्णन | वेदव्यास द्वारा अमंगलसूचक उत्पातों का वर्णन | वेदव्यास द्वारा विजयसूचक लक्षणों का वर्णन | संजय द्वारा धृतराष्ट्र से भूमि के महत्त्व का वर्णन | पंचमहाभूतों द्वारा सुदर्शन द्वीप का संक्षिप्त वर्णन | सुदर्शन द्वीप के वर्ष तथा शशाकृति आदि का वर्णन | उत्तर कुरु, भद्राश्ववर्ष तथा माल्यवान का वर्णन | रमणक, हिरण्यक, शृंगवान पर्वत तथा ऐरावतवर्ष का वर्णन | भारतवर्ष की नदियों तथा देशों का वर्णन | भारतवर्ष के जनपदों के नाम तथा भूमि का महत्त्व | युगों के अनुसार मनुष्यों की आयु तथा गुणों का निरूपण
भूमि पर्व
संजय द्वारा शाकद्वीप का वर्णन | कुश, क्रौंच तथा पुष्कर आदि द्वीपों का वर्णन | राहू, सूर्य एवं चन्द्रमा के प्रमाण का वर्णन
श्रीमद्भगवद्गीता पर्व
संजय का धृतराष्ट्र को भीष्म की मृत्यु का समाचार सुनाना | भीष्म के मारे जाने पर धृतराष्ट्र का विलाप | धृतराष्ट्र का संजय से भीष्मवध घटनाक्रम जानने हेतु प्रश्न करना | संजय द्वारा युद्ध के वृत्तान्त का वर्णन आरम्भ करना | दुर्योधन की सेना का वर्णन | कौरवों के व्यूह, वाहन और ध्वज आदि का वर्णन | कौरव सेना का कोलाहल तथा भीष्म के रक्षकों का वर्णन | अर्जुन द्वारा वज्रव्यूह की रचना | भीमसेन की अध्यक्षता में पांडव सेना का आगे बढ़ना | कौरव-पांडव सेनाओं की स्थिति | युधिष्ठिर का विषाद और अर्जुन का उन्हें आश्वासन | युधिष्ठिर की रणयात्रा | अर्जुन द्वारा देवी दुर्गा की स्तुति | अर्जुन को देवी दुर्गा से वर की प्राप्ति | सैनिकों के हर्ष तथा उत्साह विषयक धृतराष्ट्र और संजय का संवाद | कौरव-पांडव सेना के प्रधान वीरों तथा शंखध्वनि का वर्णन | स्वजनवध के पाप से भयभीत अर्जुन का विषाद | कृष्ण द्वारा अर्जुन का उत्साहवर्धन एवं सांख्ययोग की महिमा का प्रतिपादन | कृष्ण द्वारा कर्मयोग एवं स्थितप्रज्ञ की स्थिति और महिमा का प्रतिपादन | कर्तव्यकर्म की आवश्यकता का प्रतिपादन एवं स्वधर्मपालन की महिमा का वर्णन | कामनिरोध के उपाय का वर्णन | निष्काम कर्मयोग तथा योगी महात्मा पुरुषों के आचरण एवं महिमा का वर्णन | विविध यज्ञों तथा ज्ञान की महिमा का वर्णन | सांख्ययोग, निष्काम कर्मयोग, ज्ञानयोग एवं ध्यानयोग का वर्णन | निष्काम कर्मयोग का प्रतिपादन और आत्मोद्धार के लिए प्रेरणा | ध्यानयोग एवं योगभ्रष्ट की गति का वर्णन | ज्ञान-विज्ञान एवं भगवान की व्यापकता का वर्णन | कृष्ण का अर्जुन से भगवान को जानने और न जानने वालों की महिमा का वर्णन | ब्रह्म, अध्यात्म तथा कर्मादि विषयक अर्जुन के सात प्रश्न और उनका उत्तर | कृष्ण द्वारा भक्तियोग तथा शुक्ल और कृष्ण मार्गों का प्रतिपादन | ज्ञान विज्ञान सहित जगत की उत्पत्ति का वर्णन | प्रभावसहित भगवान के स्वरूप का वर्णन | आसुरी और दैवी सम्पदा वालों का वर्णन | सकाम और निष्काम उपासना का वर्णन | भगवद्भक्ति की महिमा का वर्णन | कृष्ण द्वारा अर्जुन से शरणागति भक्ति के महत्त्व का वर्णन | कृष्ण द्वारा अपनी विभूति और योगशक्ति का वर्णन | कृष्ण द्वारा प्रभावसहित भक्तियोग का कथन | कृष्ण द्वारा अपनी विभूतियों और योगशक्ति का पुन: वर्णन | अर्जुन द्वारा कृष्ण से विश्वरूप का दर्शन कराने की प्रार्थना | कृष्ण और संजय द्वारा विश्वरूप का वर्णन | अर्जुन द्वारा कृष्ण के विश्वरूप का देखा जाना | अर्जुन द्वारा कृष्ण की स्तुति और प्रार्थना | कृष्ण के विश्वरूप और चतुर्भुजरूप के दर्शन की महिमा का कथन | साकार और निराकार उपासकों की उत्तमता का निर्णय | भगवत्प्राप्ति वाले पुरुषों के लक्षणों का वर्णन | ज्ञान सहित क्षेत्र-क्षेत्रज्ञ का वर्णन | प्रकृति और पुरुष का वर्णन | ज्ञान की महिमा और प्रकृति-पुरुष से जगत की उत्पत्ति का वर्णन | सत्त्व, रज और तम गुणों का वर्णन | भगवत्प्राप्ति के उपाय तथा गुणातीत पुरुषों के लक्षणों का वर्णन | संसारवृक्ष और भगवत्प्राप्ति के उपाय का वर्णन | प्रभाव सहित परमेश्वर के स्वरूप और पुरुषोत्तम के तत्त्व का वर्णन | दैवी और आसुरी सम्पदा का फलसहित वर्णन | शास्त्र के अनुकूल आचरण करने के लिए प्रेरणा | श्रद्धा और शास्त्र विपरीत घोर तप करने वालों का वर्णन | आहार, यज्ञ, तप और दान के भेद की व्याख्या | ओम, तत्‌ और सत्‌ के प्रयोग की व्याख्या | त्याग और सांख्यसिद्धान्त का वर्णन | भक्तिसहित निष्काम कर्मयोग का वर्णन | फल सहित वर्ण-धर्म का वर्णन | उपासना सहित ज्ञाननिष्ठा का वर्णन | भक्तिप्रधान कर्मयोग की महिमा का वर्णन | गीता के माहात्म्य का वर्णन
भीष्मवध पर्व
युधिष्ठिर का भीष्म, द्रोण आदि से अनुमति लेकर युद्ध हेतु तैयार होना | कौरव-पांडवों के प्रथम दिन के युद्ध का प्रारम्भ | उभय पक्ष के सैनिकों का द्वन्द्व युद्ध | कौरव-पांडव सेना का घमासान युद्ध | भीष्म के साथ अभिमन्यु का भयंकर युद्ध | शल्य द्वारा उत्तरकुमार का वध और श्वेत का पराक्रम | विराट के पुत्र श्वेत का महापराक्रम | भीष्म द्वारा श्वेत का वध | भीष्म का प्रचण्ड पराक्रम तथा प्रथम दिन के युद्ध की समाप्ति | युधिष्ठिर की चिंता और श्रीकृष्ण द्वारा उनको आश्वासन | धृष्टद्युम्न का उत्साह और क्रौंचारुण व्यूह की रचना | कौरव सेना की व्यूह रचना | कौरव-पांडव सेना में शंखध्वनि और सिंहनाद | भीष्म और अर्जुन का युद्ध | धृष्टद्युम्न और द्रोणाचार्य का युद्ध | भीमसेन का कलिंगों और निषादों से युद्ध | भीमसेन द्वारा शक्रदेव और भानुमान का वध | भीमसेन द्वारा कई गजराजों और केतुमान का वध | भीमसेन द्वारा कौरव सेना के असंख्य सैनिकों का वध | अभिमन्यु और अर्जुन का पराक्रम तथा दूसरे दिन के युद्ध की समाप्ति | कौरव-पांडवों की व्यूह रचना | उभय पक्ष की सेनाओं का घमासान युद्ध | पांडव वीरों का पराक्रम और कौरव सेना में भगदड़ | दुर्योधन और भीष्म का संवाद | भीष्म का पराक्रम | कृष्ण का भीष्म को मारने के लिए उद्यत होना | अर्जुन द्वारा कौरव सेना की पराजय और तीसरे दिन के युद्ध की समाप्ति | कौरव-पांडव सेनाओं का व्यूह निर्माण | भीष्म और अर्जुन का द्वैरथ युद्ध | अभिमन्यु का पराक्रम | धृष्टद्युम्न द्वारा शल के पुत्र का वध | धृष्टद्युम्न और शल्य आदि दोनों पक्ष के वीरों का युद्ध | भीमसेन द्वारा गजसेना का संहार | भीमसेन का पराक्रम | सात्यकि और भूरिश्रवा की मुठभेड़ | भीमसेन और घटोत्कच का पराक्रम | कौरवों की पराजय तथा चौथे दिन के युद्ध की समाप्ति | धृतराष्ट्र-संजय प्रसंग में दुर्योधन का भीष्म से पांडवों की विजय का कारण पूछना | भीष्म का ब्रह्मा द्वारा की हुई भगवत-स्तुति का कथन | नारायणावतार श्रीकृष्ण एवं नरावतार अर्जुन की महिमा का प्रतिपादन | भगवान श्रीकृष्ण की महिमा | ब्रह्मभूतस्तोत्र तथा श्रीकृष्ण और अर्जुन की महत्ता | कौरवों द्वारा मकरव्यूह तथा पांडवों द्वारा श्येनव्यूह का निर्माण | भीष्म और भीमसेन का घमासान युद्ध | भीष्म, अर्जुन आदि योद्धाओं का घमासान युद्ध | कौरव-पांडव सेनाओं का परस्पर घोर युद्ध | कौरव-पांडव योद्धाओं का द्वन्द्व युद्ध | भूरिश्रवा द्वारा सात्यकि के दस पुत्रों का वध | अर्जुन का पराक्रम तथा पाँचवें दिन के युद्ध की समाप्ति | पांडवों द्वारा मकरव्यूह तथा कौरवों द्वारा क्रौंचव्यूह का निर्माण | धृतराष्ट्र की चिन्ता | भीमसेन, धृष्टद्युम्न तथा द्रोणाचार्य का पराक्रम | उभय पक्ष की सेनाओं का संकुल युद्ध | भीमसेन के द्वारा दुर्योधन की पराजय | अभिमन्यु आदि का धृतराष्ट्रपुत्रों के साथ युद्ध तथा छठे दिन के युद्ध की समाप्ति | भीष्म द्वारा दुर्योधन को आश्वासन | कौरव-पांडव सेनाओं का मण्डल और वज्रव्यूह बनाकर भीषण संघर्ष | श्रीकृष्ण और अर्जुन से डरकर कौरव सेना में भगदड़ | द्रोणाचार्य और विराट का युद्ध तथा विराटपुत्र शंख का वध | शिखण्डी और अश्वत्थामा का युद्ध | सात्यकि द्वारा अलम्बुष की पराजय | धृष्टद्युम्न और दुर्योधन तथा भीमसेन और कृतवर्मा का युद्ध | इरावान द्वारा विन्द-अनुविन्द की पराजय | भगदत्त द्वारा घटोत्कच की पराजय | मद्रराज पर नकुल और सहदेव की विजय | युधिष्ठिर द्वारा राजा श्रुतायु की पराजय | महाभारत युद्ध में चेकितान और कृपाचार्य का मूर्छित होना | भूरिश्रवा से धृष्टकेतु तथा अभिमन्यु से चित्रसेन आदि की पराजय | सुशर्मा आदि से अर्जुन का युद्धारम्भ | अर्जुन का पराक्रम और पांडवों का भीष्म पर आक्रमण | युधिष्ठिर का शिखण्डी को उपालम्भ | भीमसेन का पुरुषार्थ | भीष्म और युधिष्ठिर का युद्ध | धृष्टद्युम्न के साथ विन्द-अनुविन्द का संग्राम | द्रोण आदि का पराक्रम और सातवें दिन के युद्ध की समाप्ति | व्यूहबद्ध कौरव-पांडव सेनाओं की रणयात्रा | व्यूहबद्ध कौरव-पांडव सेनाओं का घमासान युद्ध | भीष्म का रणभूमि में पराक्रम | भीमसेन द्वारा धृतराष्ट्र के आठ पुत्रों का वध | दुर्योधन और भीष्म का युद्ध विषयक वार्तालाप | कौरव-पांडव सेना का घमासान युद्ध और भयानक जनसंहार | इरावान द्वारा शकुनि के भाइयों का वध | अलम्बुष द्वारा इरावान का वध | घटोत्कच और दुर्योधन का भयानक युद्ध | घटोत्कच का दुर्योधन एवं द्रोण आदि वीरों के साथ युद्ध | घटोत्कच की रक्षा के लिए भीमसेन का आगमन | भीम आदि शूरवीरों के साथ कौरवों का युद्ध | दुर्योधन और भीमसेन तथा अश्वत्थामा और राजा नील का युद्ध | घटोत्कच की माया से कौरव सेना का पलायन | भीष्म की आज्ञा से भगदत्त का घटोत्कच से युद्ध हेतु प्रस्थान | भगदत्त का घटोत्कच, भीमसेन और पांडव सेना के साथ युद्ध | इरावान के वध से अर्जुन का दु:खपूर्ण उद्गार | भीमसेन द्वारा धृतराष्ट्र के नौ पुत्रों का वध | अभिमन्यु और अम्बष्ठ का युद्ध | युद्ध की भयानक स्थिति का वर्णन और आठवें दिन के युद्ध की समाप्ति | दुर्योधन की शकुनि तथा कर्ण आदि के साथ पांडवों पर विजय हेतु मंत्रणा | दुर्योधन का भीष्म से पांडवों का वध अथवा कर्ण को युद्ध हेतु आज्ञा देने का अनुरोध | भीष्म का दुर्योधन को अर्जुन का पराक्रम बताना और भयंकर युद्ध की प्रतिज्ञा | दुर्योधन द्वारा भीष्म की रक्षा की व्यवस्था | उभयपक्ष की सेनाओं की व्यूह रचना तथा घमासान युद्ध | विनाशसूचक उत्पातों का वर्णन | अभिमन्यु के पराक्रम से कौरव सेना का युद्धभूमि से पलायन | अभिमन्यु तथा द्रौपदी के पुत्रों का अलम्बुष से घोर युद्ध | अभिमन्यु द्वारा अलम्बुष की पराजय | अर्जुन के साथ भीष्म का युद्ध | कृपाचार्य, द्रोणाचार्य तथा अश्वत्थामा के साथ सात्यकि का युद्ध | द्रोणाचार्य और सुशर्मा के साथ अर्जुन का युद्ध | भीमसेन द्वारा रणभूमि में गजसेना का संहार | कौरव-पांडव उभय पक्ष की सेनाओं का घमासान युद्ध | रक्तमयी रणनदी का वर्णन | अर्जुन द्वारा त्रिगर्तों की पराजय | अभिमन्यु से चित्रसेन की पराजय | सात्यकि और भीष्म का युद्ध | दुर्योधन द्वारा दु:शासन को भीष्म की रक्षा का आदेश | शकुनि की घुड़सवार सेना की पराजय | युधिष्ठिर और नकुल-सहदेव के साथ शल्य का युद्ध | भीष्म द्वारा पराजित पांडव सेना का पलायन | भीष्म को मारने के लिए कृष्ण का उद्यत होना | अर्जुन द्वारा उद्यत हुए कृष्ण को रोकना | नवें दिन के युद्ध की समाप्ति | कृष्ण व पांडवों की गुप्त मंत्रणा | कृष्णसहित पांडवों का भीष्म से उनके वध का उपाय पूछना | उभयपक्ष की सेना का रण प्रस्थान व दसवें दिन के युद्ध का प्रारम्भ | शिखण्डी को आगे कर पांडवों का भीष्म पर आक्रमण | शिखंडी एवं भीष्म का युद्ध | भीष्म-दुर्योधन संवाद | भीष्म द्वारा लाखों पांडव सैनिकों का संहार | अर्जुन के प्रोत्साहन से शिखंडी का भीष्म पर आक्रमण | दु:शासन का अर्जुन के साथ घोर युद्ध | कौरव-पांडव पक्ष के प्रमुख महारथियों के द्वन्द्वयुद्ध का वर्णन | द्रोणाचार्य का अश्वत्थामा को अशुभ शकुनों की सूचना देना | द्रोणाचार्य का अश्वत्थामा को धृष्टद्युम्न से युद्ध करने का आदेश | कौरव पक्ष के दस महारथियों के साथ भीम का घोर युद्ध | कौरव महारथियों के साथ भीम और अर्जुन का अद्भुत पुरुषार्थ | भीष्म के आदेश से युधिष्ठिर का उन पर आक्रमण | कौरव-पांडव सैनिकों का भीषण युद्ध | कौरव-पांडव महारथियों के द्वन्द्वयुद्ध का वर्णन | भीष्म का अद्भुत पराक्रम | उभय पक्ष की सेनाओं का युद्ध तथा दु:शासन का पराक्रम | अर्जुन के द्वारा भीष्म का मूर्च्छित होना | भीष्म द्वारा पांडव सेना का भीषण संहार | अर्जुन का भीष्म को रथ से गिराना | शरशय्या पर स्थित भीष्म के पास ऋषियों का आगमन | भीष्म द्वारा उत्तरायण की प्रतीक्षा कर प्राण धारण करना | भीष्म की महत्ता | अर्जुन द्वारा भीष्म को तकिया देना | उभय पक्ष की सेनाओं का अपने शिबिर में जाना एवं कृष्ण-युधिष्ठिर संवाद | अर्जुन द्वारा भीष्म की प्यास बुझाना | अर्जुन की प्रसंशा कर भीष्म का दुर्योधन को संधि के लिए समझाना | भीष्म और कर्ण का रहस्यमय संवाद

वर्णमाला क्रमानुसार लेख खोज

                                 अं                                                                                                       क्ष    त्र    ज्ञ             श्र    अः