आर्यावर्त का उल्लेख हिन्दू पौराणिक ग्रंथ महाभारत में हुआ है। महाभारत आश्वमेधिक पर्व के अनुसार भारतवर्ष का वह भाग जो हिमालय और विंध्याचल के बीच में पड़ता है, प्राचीनकाल में आर्यावर्त कहलाता था।
- आर्यावर्त का शाब्दिक अर्थ है- 'आर्यो आवर्तन्तेऽत्र' अर्थात 'आर्य' जहाँ सम्यक प्रकार से बसते हैं।' आर्यावर्त का दूसरा अर्थ है- 'पुण्यभूमि'।