भगवद्गीता -राधाकृष्णन पृ. 54

भगवद्गीता -डॉ. सर्वेपल्लि राधाकृष्णन

Prev.png
12.कर्ममार्ग

गीता में लोक-संग्रह अर्थात् संसार की एकता पर जो बल दिया गया है, उसकी मांग है कि हम अपने जीवन की सारी पद्धति को बदलें। हम दयालु, भले आदमी हैं, जो एक कुत्ते को भी सताए जाते देखकर विचलित और क्रुद्ध हो उठेंगे। हम किसी भी रोते हुए बच्चे या छेड़ी जाती हुई स्त्री की रक्षा के लिए दौड़कर पहुँचेंगे। फिर भी हम बहुत बड़े पैमाने पर लाखों स्त्रियों और बच्चों के प्रति अन्याय करते रहते हैं और अपने-आप को इस विश्वास द्वारा सन्तोष दे लेते हैं कि हम अपने परिवार या नगर या राज्य के प्रति अपना कर्तव्य निवाह रहे हैं। गीता में हमसे मानवीय भ्रातृत्व पर बल देने के लिए कहा गया है। शंकराचार्य ने इस बात की ओर संकेत किया है कि जहाँ कहीं भी युद्ध करने का आदेश दिया गया है, वहाँ वह आदेशात्मक (विधि) नहीं है, अपितु उस समय विद्यमान प्रथा का ही सूचक हैं।[1] गीता ऐसे उथल-पुथल के काल की रचना है, जिस प्रकार के कालों में से मानवता समय-समय पर गुज़रती रहती है, जिसमें बौद्धिक, नैतिक, सामाजिक और राजनीतिक विधान एक-दूसरे के साथ संघर्ष कर रहे होते हैं; और जब इनमें उचित रूप से समंजन नहीं होता, तब प्रचण्ड उत्पात होते हैं।
स्वतःप्रमाण अच्छाई के विधान, और उसमें बाधा डालने वाली रूढ़ियों में चल रहे संघर्ष में कभी-कभी अच्छाई के विधान को एक मनोवैज्ञानिक तथ्य और एक ऐतिहासिक प्रक्रिया बनने का अवसर देने के लिए बल का प्रयोग करना आवश्यक होता है। हमें इस संसार में, जैसा कि यह है, रहते हुए कर्म करना होता है और साथ ही इसे सुधारने के लिए भी भरसक प्रयत्न करना होता है। जीवन हमारा अधिक-से-अधिक जो कुछ बिगाड़ सकता है, वह भी जब सामने हो, या जब हम सब प्रकार की हानि, शोक और अपमान में डूबे हुए हों, तब भी हमें ग्लानि से मलिन नहीं होना चाहिए।
यदि हम गीता की निष्कामता और समर्पण की भावना के अनुसार कार्य करें और अपने शत्रुओं तक से प्रेम करें, तो हम संसार को युद्धों से मुक्ति दिलाने में सहायता करेंगे।[2] यदि हम कर्म के फल में अनाशक्ति और परमात्मा के प्रति समर्पण की भावना विकसित कर लें, तब हम कर्म करते रह सकते हैं। जो व्यक्ति इस भावना से कार्य क्रता है, वह नित्य-संन्यासी है।[3]

Next.png

टीका टिप्पणी और संदर्भ

  1. तस्माद् युध्यस्वेत्यनुवादमात्रं, न विधिः, न ह्मत्र युद्धकर्त्तव्यता विधीयते। गीता पर शंकराचार्य की टीका, 2, 18
  2. इस वैदिक प्रार्थना से तुलना कीजिएः “यहाँ पर जो कुद भी घोर है, क्रूर है और पापमय है, वह सब शान्त हो जाए। सब वस्तुएं हमारे लिए कल्याणकारी और शान्तिपूर्ण हो जाए।”? यदिह घोरं, यदिह क्रूरं, यदिह पापम् तच्छान्तं, तच्छिवं, सर्वमेव शमस्तु नः।
  3. 5, 3; याज्ञवल्क्य स्मृति से भी तुलना कीजिए, जहाँ संन्यासी की दशा का वर्णन करने के बाद यह कहा गया है कि वह गृहस्थ भ, जो ज्ञान का उपासक है और सत्यभाषी है, (संन्यास ग्रहण किए बिना भी) मुक्ति प्राप्त करता है। 3, 204-5

संबंधित लेख

भगवद्गीता -राधाकृष्णन
अध्याय अध्याय का नाम पृष्ठ संख्या
परिचय 1
1. अर्जुन की दुविधा और विषाद 63
2. सांख्य-सिद्धान्त और योग का अभ्यास 79
3. कर्मयोग या कार्य की पद्धति 107
4. ज्ञानमार्ग 124
5. सच्चा संन्यास 143
6. सच्चा योग 152
7. ईश्वर और जगत 168
8. विश्व के विकास का क्रम 176
9. भगवान अपनी सृष्टि से बड़ा है 181
10. परमात्मा सबका मूल है; उसे जान लेना सब-कुछ जान लेना है 192
11. भगवान का दिव्य रूपान्तर 200
12. व्यक्तिक भगवान की पूजा परब्रह्म की उपासना की अपेक्षा 211
13. शरीर क्षेत्र है, आत्मा क्षेत्रज्ञ है; और इन दोनों में अन्तर 215
14. सब वस्तुओं और प्राणियों का रहस्यमय जनक 222
15. जीवन का वृक्ष 227
16. दैवीय और आसुरीय मन का स्वभाव 231
17. धार्मिक तत्त्व पर लागू किए गए तीनों गुण 235
18. निष्कर्ष 239
19. अंतिम पृष्ठ 254

वर्णमाला क्रमानुसार लेख खोज

                                 अं                                                                                                       क्ष    त्र    ज्ञ             श्र    अः