दशरथ

Disamb2.jpg दशरथ एक बहुविकल्पी शब्द है अन्य अर्थों के लिए देखें:- दशरथ (बहुविकल्पी)
राजा दशरथ

दशरथ पुराणों और रामायण में वर्णित इक्ष्वाकु वंशी महाराज अज के पुत्र और अयोध्या के राजा थे। इनकी माता का नाम इन्दुमती था। इन्होंने देवताओं की ओर से कई बार असुरों को युद्ध में पराजित किया था। वैवस्वत मनु के वंश में अनेक शूरवीर, पराक्रमी, प्रतिभाशाली तथा यशस्वी राजा हुये थे, जिनमें से दशरथ भी एक थे। समस्त भारत में पुरुषों के आदर्श और मर्यादापुरोत्तम राम राजा दशरथ के ही ज्येष्ठ पुत्र थे।

  • राजा दशरथ की तीन रानियाँ थीं- कौशल्या, सुमित्रा और कैकेयी थी।
  • रानी कैकेयी की हठधर्मिता के कारण ही राम को पत्नी सीता सहित वन में जाना पड़ा।
  • राम के वियोग में ही राजा दशरथ ने अपने प्राण त्याग दिये। दशरथ के चरित्र में आदर्श महाराजा, पुत्रों को प्रेम करने वाले पिता और अपने वचनों के प्रति पूर्ण समर्पित व्यक्ति को दर्शाया गया है।

दशरथ का जन्म इक्ष्वाकु वंश के तेजस्वी राजा अज के यहाँ रानी इन्दुमती के गर्भ से हुआ था। कौशल प्रदेश, जिसकी स्थापना वैवस्वत मनु ने की थी, पवित्र सरयू नदी के तट पर स्थित था। सुन्दर एवं समृद्ध अयोध्या नगरी इस प्रदेश की राजधानी थी। राजा दशरथ वेदों के मर्मज्ञ, धर्मप्राण, दयालु, रणकुशल, और प्रजा पालक थे। उनके राज्य में प्रजा कष्टरहित, सत्यनिष्ठ एवं ईश्वमर भक्तत थी। उनके राज्य में किसी के भी मन में किसी के प्रति द्वेषभाव का सर्वथा अभाव था।



टीका टिप्पणी और संदर्भ

संबंधित लेख

वर्णमाला क्रमानुसार लेख खोज

                                 अं                                                                                                       क्ष    त्र    ज्ञ             श्र    अः