कहाँ तुच्छ सब, कहाँ महत्‌‌ तुम -हनुमान प्रसाद पोद्दार

पद रत्नाकर -हनुमान प्रसाद पोद्दार

वंदना एवं प्रार्थना

Prev.png
राग भैरवी - तीन ताल


कहाँ तुच्छ सब, कहाँ महत्‌‌ तुम, पर यह कैसा अनुपम भाव।
बने प्रेमके भूखे, सबसे प्रेम चाहते, करते चाव॥
धन देते, यश देते, देते जान-शक्ति-बल, देते मान।
किसी तरह सब तुम्हें, ’प्रेम’ दें इसीलिये सब करते दान॥
लेते छीन सभी कुछ, देते घृणा-विपत्ति, अयश-‌अपमान।
करते निष्ठुर चोट, चाहते-’तुम्हें प्रेम सब दें’, भगवान॥
सभी ईश्वरों के ईश्वर तुम बने विलक्षण भिक्षु महान।
उच्च-नीच सबसे ही तुम नित प्रेम चाहते प्रेम-निधान॥
अनुपम, अतुल, अनोखी कैसी अजब तुम्हारी है यह चाह!।
रस-समुद्र, रस के प्यासे बन, रस लेते मन भर उत्साह॥
रस उँड़ेल, रस भर, तुम करते स्वयं उसी रसका मधु-पान।
धन्य तुम्हारी रस-लिप्सा यह, धन्य तुम्हारा रस-विज्ञान॥
यही प्रार्थना, प्रेम-भिखारी! प्रेम-रसार्णव! तुमसे आज।
दान-पान की मधुमय लीला करते रहो, रसिक रसराज!॥

Next.png

टीका टिप्पणी और संदर्भ

संबंधित लेख

वर्णमाला क्रमानुसार लेख खोज

                                 अं                                                                                                       क्ष    त्र    ज्ञ             श्र    अः