उन्माथ कुमार कार्तिकेय के असंख्य अनुचरों में से एक का नाम है। इसका उल्लेख पौराणिक महाकाव्य 'महाभारत' के शल्य पर्व में मिलता है।[1]
- 'महाभारत शल्य पर्व' में कुमार कार्तिकेय के अभिषेक, उनके महापार्षदों के नाम तथा रूप आदि का वर्णन हुआ है। यहाँ एक स्थान पर वर्णन मिलता है कि कुमार कार्तिकेय के अभिषेक के समय यमराज ने उन्हें दो अनुचर प्रदान किये, जिनके नाम थे- 'उन्माथ' और 'प्रमाथ'। वे दोनों काल के समान महापराक्रमी और महातेजस्वी थे।