अमर पर्वत का उल्लेख हिन्दू पौराणिक महाकाव्य महाभारत में हुआ है। 'महाभारत सभापर्व' में इस पर्वत का उल्लेख निम्न प्रकार है-
- 'कृत्स्नं पंचनदं चैव तथैवामरपर्वतम्, उत्त्रज्योतिषं चैव तथा दिव्यकंट पुरम्-द्वारपालं च तरसा वशेचक्रे महाद्युति:'[1]
- उपरोक्त प्रसंग में नकुल ने अपनी पश्चिम दिशा की विजय-यात्रा के प्रसंग में अमर पर्वत को विजित किया था।
- प्रसंग से यह पंजाब का कोई पर्वत जान पड़ता है। संभव है अमरनाथ को ही इस उद्धरण में अमरपर्वत कहा गया हो।
टीका टिप्पणी और संदर्भ
- ↑ महाभारत सभापर्व 32, 11-12
संबंधित लेख
वर्णमाला क्रमानुसार लेख खोज