हित हरिवंश गोस्वामी -ललिताचरण गोस्वामी पृ. 264

श्रीहित हरिवंश गोस्वामी:संप्रदाय और साहित्य -ललिताचरण गोस्वामी

Prev.png
साहित्य
श्रीहरिराम व्‍यास (सं. 1549-1655)


व्‍यास-वाण की प्रकाशित प्रतियों में 'राम पंचाध्‍यायी' के अंतिम छंद में यह पंक्तियाँ मिलती है,

कह्मो भागवत शुक अनुराग-कैसे समुझे बिनु बड़ भाग।
                 श्रीगुरु सुकुल कृपा करी।।

सं. 1791 की प्रति में 'श्रीगुरु सुकुल कृपा करी' के स्‍थान में 'श्री हरिवंश कृपा बिना' पाठ है। इसी प्रकार प्रकाशित व्‍यास वाणी में एक 'श्रीगुरु-मंगल मिलता है जिसका आरंभ 'जय जय श्रीगुरु सुकुल वंश उदिृत किये भये' से होता है। इस पहिली पंक्ति से ही मालुम हो जाता है कि यह व्‍यास जी के किसी शिष्‍य की रचना है। व्‍यास जी अपने ही जन्‍म का 'मंगल' कैसे गा सकते थे? किन्‍तु भक्‍त कवि व्‍यास जी' में इसको व्‍यासवाणी के अन्‍तर्गत ग्रहण कर लिया गया है! यह 'मंगल सं. 1791 और सं. 1876 वाली प्रतियों में नहीं मिलता।

व्‍यास वाणी की प्रचलित प्रतियों में सिद्धान्‍त के पदों के मंगलाचरण का पद 'वंदे श्री सुकुल पद पंकजनि' से प्रारंभ होता है। सं. 1876 की प्रति में यह पद 'वंदे श्री शुक पद पंकजनि' से शुरू होता है। इसी प्रकार श्रृंगार रस के पदों के मंगलाचरण में 'वंदे राधा मरण मुदारं' से आरंभ होने वाला 1 पद मिलता है। प्रकाशित पुस्‍तकों में इस पद का दूसरा चरण 'श्रीगुरु सुकुल सहचरी ध्‍याऊं, दपति सुख रस सारं' दिया हुआ है। सं. 1876 की प्रति में इस पद में यह चरण नहीं मिलता। अत: व्‍यासवाणी के अंत: साक्ष्‍य से ही यह सिद्ध हो जाता है कि व्‍यास जी के दीक्षागुरु श्रीहित हरि-वंश थे। 'भक्‍त कवि व्‍यास जी' में दिये हुए एक उद्धरण से मालुम होता है कि सुकुल सुमोखन के इष्‍ट नृसिंह जी थे।[1] उनसे व्‍यास जी को नृसिंह-मंत्र की ही दीक्षा मिली होगी। विक्रम की उन्‍नीसवीं शती में सुकुल सुमोखन जी को व्‍यास जी की रसोपासना का भी गुरु प्रमाणित करने की प्रवृत्ति आरंभ हुई और उसके फल स्‍वरूप 'रास-पंचा-ध्‍यायी' और उस के पदों में यत्र-तत्र रसिक भक्‍त के रूप में उनका ख्‍यापन करने वाली पंक्तियाँ जोड़ दी गई। व्‍यास जी को राधिका जी से प्राप्‍त मंत्र[2] की दीक्षा श्रीहित जी से मिली थी और इसी मंत्र के अनुकूल उपासना और रस-रीति का गान उन्‍होंने अपनी सम्‍पूर्ण वाणी में किया है।

Next.png

टीका टिप्पणी और संदर्भ

  1. पृ. 40
  2. निज-मंत्र

संबंधित लेख

श्रीहित हरिवंश गोस्वामी:संप्रदाय और साहित्य -ललिताचरण गोस्वामी
विषय पृष्ठ संख्या
चरित्र
श्री हरिवंश चरित्र के उपादान 10
सिद्धान्त
प्रमाण-ग्रन्थ 29
प्रमेय
प्रमेय 38
हित की रस-रूपता 50
द्विदल 58
विशुद्ध प्रेम का स्वरूप 69
प्रेम और रूप 78
हित वृन्‍दावन 82
हित-युगल 97
युगल-केलि (प्रेम-विहार) 100
श्‍याम-सुन्‍दर 13
श्रीराधा 125
राधा-चरण -प्राधान्‍य 135
सहचरी 140
श्री हित हरिवंश 153
उपासना-मार्ग
उपासना-मार्ग 162
परिचर्या 178
प्रकट-सेवा 181
भावना 186
नित्य-विहार 188
नाम 193
वाणी 199
साहित्य
सम्प्रदाय का साहित्य 207
श्रीहित हरिवंश काल 252
श्री धु्रवदास काल 308
श्री हित रूपलाल काल 369
अर्वाचीन काल 442
ब्रजभाषा-गद्य 456
संस्कृत साहित्य
संस्कृत साहित्य 468
अंतिम पृष्ठ 508

वर्णमाला क्रमानुसार लेख खोज

                                 अं                                                                                                       क्ष    त्र    ज्ञ             श्र    अः