सूक्ष्म | एक बहुविकल्पी शब्द है अन्य अर्थों के लिए देखें:- सूक्ष्म (बहुविकल्पी) |
सूक्ष्म नाम के एक दानव का उल्लेख हिन्दू पौराणिक ग्रंथ महाभारत में हुआ है। महाभारत आदि पर्व के अनुसार यह महर्षि कश्यप द्वारा दनु[1] के गर्भ से उत्पन्न एक दानव था।
- सूक्ष्म दक्ष प्रजापति की पुत्री दनु के विख्यात दानव पुत्रों में से एक था।
- महाभारत काल में यह भूतल पर राजा बृहद्रथ के रूप में उत्पन्न हुआ था।[2]
टीका टिप्पणी और संदर्भ
पौराणिक कोश |लेखक: राणा प्रसाद शर्मा |प्रकाशक: ज्ञानमण्डल लिमिटेड, वाराणसी |संकलन: भारत डिस्कवरी पुस्तकालय |पृष्ठ संख्या: 535 |