श्रीमद्भागवत महापुराण द्वादश स्कन्ध अध्याय 5 श्लोक 10-13

द्वादश स्कन्ध: पंचम अध्याय

Prev.png

श्रीमद्भागवत महापुराण: द्वादश स्कन्ध: पंचम अध्याय: श्लोक 10-13 का हिन्दी अनुवाद


देखो, तुम मृत्युओं की भी मृत्यु हो। तुम स्वयं ईश्वर हो। ब्राह्मण के शाप से प्रेरित तक्षक तुम्हें भस्म न कर सकेगा। अजी, तक्षक की तो बात ही क्या, स्वयं मृत्यु और मृत्युओं का समूह भी तुम्हारे पास तक न फटक सकेंगे। तुम इस प्रकार अनुसंधान-चिन्तन करो कि ‘मैं ही सर्वाधिष्ठान परब्रह्म हूँ। सर्वाधिष्ठान ब्रह्म मैं ही हूँ।’ इस प्रकार तुम अपने-आपको अपने वास्तविक एकरस अनन्त अखण्ड स्वरूप में स्थित कर लो। उस समय अपनी विषैली जीभ लपलपाता हुआ, अपने होठों के कोने चाटता हुआ तक्षक आये और अपने विषपूर्ण मुखों से तुम्हारे पैरों में डस ले-कोई परवा नहीं। तुम अपने आत्मस्वरूप में स्थित होकर इस शरीर को-और तो क्या, सारे विश्व को भी अपने से पृथक् न देखोगे।

आत्मस्वरूप बेटा परीक्षित! तुमने विश्वात्मा भगवान की लीला के सम्बन्ध में जो प्रश्न किया था, उसका उत्तर मैंने दे दिया, अब और क्या सुनना चाहते हो?

Next.png

टीका टिप्पणी और संदर्भ

संबंधित लेख

वर्णमाला क्रमानुसार लेख खोज

                                 अं                                                                                                       क्ष    त्र    ज्ञ             श्र    अः