श्रीमद्भगवद्गीता -श्रील् प्रभुपाद पृ. 188

श्रीमद्भगवद्गीता यथारूप -श्री श्रीमद् ए.सी. भक्तिवेदान्त स्वामी प्रभुपाद

Prev.png

दिव्य ज्ञान
अध्याय 4 : श्लोक-8

कृष्णदास कविराज कृत चैतन्य चरितामृत के निम्नलिखित श्लोकों [1] से अवतार के सिद्धान्तों का सारांश प्रकट होता है–

सृष्टिहेतु एइ मूर्ति प्रपञ्चे अवतरे।
सेइ ईश्वरमूर्ति ‘अवतार’ नाम धरे॥
मायातीत परव्योमे सबार अवस्थान।
विश्वे अवतरी’ धरे ‘अवतार’ नाम॥

“अवतार अथवा ईश्वर का अवतार भगवद्धाम से भौतिक प्राक्ट्य हेतु होता है। ईश्वर का वह विशिष्ट रूप जो इस प्रकार अवतरित होता है अवतार कहलाता है। ऐसे अवतार भगवद्धाम में स्थित रहते हैं। जब यह भौतिक सृष्टि में उतरते हैं, तो उन्हें अवतार कहा जाता है।”

अवतार इसी तरह के होते हैं तथा पुरुषावतार, गुणावतार, लीलावतार, शक्त्यावेश अवतार, मन्वन्तर अवतार तथा युगावतार– इस सबका इस ब्रह्माण्ड में क्रमानुसार अवतरण होता है। किन्तु भगवान कृष्ण आदि भगवान् हैं और समस्त अवतारों के उद्गम हैं। भगवान श्रीकृष्ण शुद्ध भक्तों की चिन्ताओं को दूर करने के विशिष्ट प्रयोजन से अवतार लेते हैं, जो उन्हें उनकी मूल वृन्दावन लीलाओं के रूप में देखने के उत्सुक रहते हैं। अतः कृष्ण अवतार का मूल उद्देश्य अपने निष्काम भक्तों को प्रसन्न करना है।

भगवान का वचन है कि वे प्रत्येक युग में अवतरित होते रहते हैं। इससे सूचित होता है कि वे कलियुग में भी अवतार लेते हैं। जैसा कि श्रीमद्भागवत में कहा गया है कि कलियुग के अवतार भगवान चैतन्य महाप्रभु हैं जिन्होंने संकीर्तन आन्दोलन के द्वारा कृष्णपूजा का प्रसार किया और पूरे भारत में कृष्णभावनामृत का विस्तार किया। उन्होंने यः भविष्यवाणी की कि संकीर्तन की यह संस्कृति सारे विश्व के नगर-नगर तथा ग्राम-ग्राम में फैलेगी। भगवान चैतन्य को गुप्त रूप में, किन्तु प्रकट रूप में नहीं, उपनिषदों, महाभारत तथा भागवत जैसे शास्त्रों के गुह्य अंशों में वर्णित किया गया है। भगवान कृष्ण के भक्तगण भगवान चैतन्य के संकीर्तन आन्दोलन द्वारा अत्यधिक आकर्षित रहते हैं। भगवान का यह अवतार दुष्टों का विनाश नहीं करता, अपितु अपनी अहैतु की कृपा से उनका उद्धार करता है।

Next.png

टीका टिप्पणी और संदर्भ

  1. मध्य 20.263-264

संबंधित लेख

वर्णमाला क्रमानुसार लेख खोज

                                 अं                                                                                                       क्ष    त्र    ज्ञ             श्र    अः