श्रीकृष्ण गीतावली -तुलसीदास पृ. 1

श्रीकृष्ण गीतावली

Prev.png
1. बाल-लीला
राग बिलावल

(1)
( माता) लै उछंग गोबिंद मुख बार-बार निरखै।
पुलकित तनु आनँदघन छन छन मन हरषै ।। 1 ।।
पूछत तोतरात बात मातहि जदुराई।
अतिसय सुख जाते तोहि मोहि कहु समुझाई ।। 2 ।।
देखत तुव बदन कमल मन अनंद होई।
कहै कौन रसन मौन जानै कोइ कोई ।। 3 ।।
सुंदर मुख मोहि देखाउ इच्छा अति मोरे।
मम समान पुन्य पुंज बालक नहिं तोरे ।। 4 ।।
तुलसी प्रभु प्रेम बिबस[1]मनुज रूपधारी ।
बालकेलि लीला रस ब्रज जन हितकारी ।। 5 ।।

यशोदा मैया बाल-गोविन्द को गोद में लेकर बार-बार उनका मुख निरख रही है। आनन्द की घनमूर्ति (स्वंय) श्रीकृष्ण प्रतिक्षण (अधिकाधिक) हर्षित हो रहे हैं तथा उनका शरीर पुलकित हो रहा है।। 1 ।। (माता को यों आनन्दमग्न देख) यादवराय श्रीकृष्ण तोतली वाणी में माँ से पूछते हैं– ’(मैया!) तुझको जिस कारण से अत्यन्त सुख हो रहा है वह मुझको समझाकर कह’ ।। 2 ।।

(माता बोली- लल्ला!) तेरा मुखकमल देखते ही मन में आनन्द होता है। उस आनन्द का वर्णन कौन करे जीभ मौन हो जाती है। उस (अलौकिक) आनन्द को कोई-कोई (वात्सल्य-प्रेमरस के भावुकजन) ही जानते हैं ।। 3 ।। (अच्छा लल्ला! अपना) सुन्दर मुखड़ा मुझे (बार-बार) दिखाता रह, मेरी (उसे देखने की) बड़ी इच्छा है। मेरे समान पुण्यपुञ्ज कोई नहीं है, (क्योंकि) तेरे समान कोई बालक (जगत में) नहीं है। (अर्थात मेरे समान पुण्यात्मा दूसरा कौन है, जिसको तेरे समान अनुपम बालक पुत्ररूप में मिला हो) ।। 4 ।। तुलसीदास जी कहते हैं- प्रेमवश हो मेरे प्रभु ने मनुष्यरूप धारण किया है और व्रजवासियों का हित करने के लिये (सुख पहुँचाने के लिये) बालक्रीड़ारूप लीला-रस के आवेश में मग्न हैं ।। 5 ।।

Next.png

टीका टिप्पणी और संदर्भ

  1. पाठभेद- प्रेमस्य

संबंधित लेख

श्रीकृष्ण गीतावली -तुलसीदास
क्रम संख्या पाठ का नाम पृष्ठ संख्या
1. बाल-लीला 1
2. गोपी-उपालम्भ 4
3. उलूखल-बन्धन 15
4. इन्द्रकोप-गोवर्धन-धारण 21
5. गोचारण अथवा छाक-लीला 40
6. यमुना तट पर वंशीवादन 24
7. शोभा-वर्णन 5
8. गोपी-विरह 29
9. भक्त-मर्यादा-रक्षण 71
पदों की वर्णानुक्रमणिका
1. अब सब साँची कान्ह तिहारी। 6
2. अबहिं उरहनो दै गई, बहुरौ फिरि आई। 8
3. अब ब्रज बास महरि किमि कीबो। 9
4. आजु उनीदे आए मुरारी। 26
5. आलि! अब कहुँ जनि नेह निहारि। 33
6. आली! टति अनुचित, उतरु न दीजैं। 52
7. ऊधो! या ब्रज की दसा बिचारौ। 40
8. ऊधो जू कह्यो तिहारोह कीबो। 42
9. ऊधो! यह ह्या न कछू कहिबे ही। 47
10. ऊधो हैं बड़े, कहैं सोइ कीजै। 53
11. ऊधो! प्रीति करि निरमोहियन सों को न भयो दुख दीन?। 63
12. ऐसो हौंहुँ जानति भृंग! 62
13. कबहुँ न जात पराए धामहिं। 5
14. कहा भयो कपट जुआ जौ हौं हारी। 71
15. करि है हरि बालक की सी केलि। 32
16. कही है भली बात सब के मन मानी। 56
17. कान्ह, अलि, भए नए गुरू ग्यानी। 54
18. काहे को कहत बचन सँवरि। 61
19. कोउ सखि नई बात सुनि आई। 39
20. कौन सुनै अलि की चतुराई। 59
21. गहगह गगन दुंदुभी बाजी। 73
22. गावत गोपात लाल नीकें राग नट हैं। 24
23. गोपाल गोकुल बल्लवी प्रिय गोप गोसुत बल्लभं। 28
24. गेकुल प्रीति नित नई जानि। 25
25. छपद! सुनहु बर बचन हमारे। 66
26. छाँडो मेरे ललन! ललित लरिकाई। 13
27. छोटी मोटी मीसी रोटी चिकनी चुपरि कै तू 2
28. जब ते ब्रज तजि गये कन्हाई। 35
29. जानी है ग्वालि परी फिरि फीकें। 10
30. जो पै अलि! अंत इहै करिबो हो। 46
31. जौलौं हौं कान्ह रहौं गुन गोए। 11
32. टेरीं (कान्ह) गोबर्धन गैया। 22
33. ताकी सिख ब्रज न सुनैगो कोउ भोरें। 51
34. तोहि स्याम की सपथ जसोदा! आइ देखु गृह मेंरें। 3
35. दीन्ही है मधुप सबहि सिख नीकी। 50
36. देखु सखी हरि बदन इंदु पर। 25
37. नहिं कछु दोष स्याम को माई। 30
38. ब्रज पर घन घमंड करि आए। 21
39. बिछुरत श्रीब्रजराज आजु 29
40. भली कही, आली हमहुँ पहिचाने। 25
41. भूलि न जात हौं काहू के काऊ। 45
42. महरि तिहारे पायँ परौं, अपनो ब्रज लीजै। 7
43. मधुकर! कहहु कहन जो पारौ। 41
44. मधुकर! कान्ह कही ते न होही। 48
45. मधुप! समुझि देखहु मन माही। 68
46. मधुप! तुम्ह कान्ह ही की कही क्यों न कही है? 49
47. ( माता) लै उछंग गोबिंद मुख बार-बार निरखै। 1
48. मेने जान और कछु न मन गुनिए। 44
49. मो कहँ झूठेहुँ दोष लगावहिं। 4
50. मोको अब नयन भए रिपु माई! 69
51. ललित लालन निहारि, महरि मन बिचारि, 19
52. लागियै रहति नयननि आगे तें 34
53. लेत भरि भरि नीर कान्ह कमल नैन। 16
54. सब मिलि साहस करिय सयानी। 55
55. ससि तें सीतल मोकौं लागै माई री! तरनि। 36
56. सो कहौ मधुप! जे मोहन कहि पठई। 43
57. सुनत कुलिस सम बचन तिहाने। 64
58. संतत दुखद सखी! रजनीकर। 37
59. हरि को ललित बदन निहारु 15
60. हा हा री महरि! बारो, कहा रिस बस भई, 17
61. हे हम समाचार सब पाए। 57

वर्णमाला क्रमानुसार लेख खोज

                                 अं                                                                                                       क्ष    त्र    ज्ञ             श्र    अः