वृन्दावन महिमामृत -श्यामदास पृ. 271

श्रीवृन्दावन महिमामृतम्‌ -श्यामदास

पंचमं शतकम्

Prev.png
सान्द्रासनन्द सुधामयैर्दशदिशः शीतच्छटामण्डलै
सिंचद्भिः फलपुष्पल्लवदलद्याभारवल्लीद्रुमैः।
कृष्णप्रेमरसाकुलैः खगकुलैरानन्दकोलाहलै
रम्यं रत्नमयस्थलीविलसितं ध्यायामि वृन्दावनम्।।82।।

दशों दिशाओं में सान्द्रानन्दामृतमय शीतल कांति मण्डलों का जहाँ विस्तार है, फल-पुष्प पल्लव-पत्रादि के भर से झुके हुए लता-वृक्षादि से शोभायमान, एवं कृष्णप्रेम रसाकुल आनन्द-कोलाहल में मस्त पक्षी समूह द्वारा जो रमणीय है, रत्नस्थली से भूषित उस श्रीवृन्दावन का मैं ध्यान करता हूँ।।82।।

यत्रैगुण्यमये समुज्ज्वलमथ प्रद्योति विद्यामये।
सर्वस्योपरि जाज्वलीति मधुराश्चर्येण यज्ज्योतिषा।।
श्रीवृन्दावनमप्रमेयमधुर श्रीमत् समस्तं सदा
राधाकृष्णविचित्रकेलिवलितं तन्मे मनो गाहते।।83।।

जो त्रिगुणमय जगत में समुज्ज्वल है, जो विद्यामय (ब्रह्म विद्यामय) जगत् में भी देदीप्यमान है, एवं जो मधुर आश्चर्यमय ज्योति द्वारा सबके ऊपर प्रकाशमान है, वही श्रीवृन्दावन असीम शोभायुक्त समस्त द्रव्यों से निरन्तर परिपूर्ण है और श्रीराधा-कृष्ण की विचित्र केलिविलास से वलित है- उसी में ही मेरा मन अवगाहन करता है।।83।।

Next.png

टीका टिप्पणी और संदर्भ

संबंधित लेख

श्रीवृन्दावन महिमामृतम्‌ -श्यामदास
क्रमांक पाठ का नाम पृष्ठ संख्या
1. परिव्राजकाचार्य श्री प्रबोधानन्द सरस्वतीपाद का जीवन-चरित्र 1
2. व्रजविभूति श्री श्यामदास 33
3. परिचय 34
4. प्रथमं शतकम्‌ 46
5. द्वितीय शतकम्‌ 90
6. तृतीयं शतकम्‌ 135
7. चतुर्थं शतकम्‌ 185
8. पंचमं शतकम्‌ 235
9. पष्ठ शतकम्‌ 280
10. सप्तमं शतकम्‌ 328
11. अष्टमं शतकम्‌ 368
12. नवमं शतकम्‌ 406
13. दशमं शतकम्‌ 451
14. एकादश शतकम्‌ 500
15. द्वादश शतकम्‌ 552
16. त्रयोदश शतकम्‌ 598
17. चतुर्दश शतकम्‌ 646
18. पञ्चदश शतकम्‌ 694
19. षोड़श शतकम्‌ 745
20. सप्तदश शतकम्‌ 791
21. अंतिम पृष्ठ 907

वर्णमाला क्रमानुसार लेख खोज

                                 अं                                                                                                       क्ष    त्र    ज्ञ             श्र    अः